घर का काम करना आजकल थोड़ा मुश्किल हो गया है इसलिए महिलाएं अपने घर के काम के लिए वर्कर का सहारा लेती हैं। घरेलू वर्कर काम में मदद तो करती ही है और उनसे एक अच्छी बॉन्डिंग भी बन जाती है क्योंकि उनका काफी सारा समय हमारे घर के कामों में व्यतीत होता है।
ज्यादातर लोग घरेलू वर्कर को अपने घर का हिस्सा ही मान लेते हैं और उनके साथ अपनों जैसा व्यवहार हो करते हैं। लेकिन कुछ लोगों की अवधारणा उन्हें सिर्फ अपने घर का काम करने वाले की तरह ही होती है। दरअसल हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक महिला ने घरेलू वर्कर को लेकर ऐसी शर्तें रखी हैं जिन्हें सुनकर आपको भी हैरानी हो सकती है। आइए जानें वीडियो में क्या है खास और ये तेजी से वायरल क्यों हो रहा है।
वीडियो में क्या है खास
तेजी से वायरल होते वीडियो में नजर आ रही एक महिला एक घरेलू वर्कर की तलाश कर रही है लेकिन इसके लिए उसने कुछ सख्त नियम बनाए हैं। दरअसल महिला ने एक ऐसी चेकलिस्ट बनाई है जिसमें वर्कर के लिए कुछ हिदायतें लिखी हैं। जैसे - वर्कर घर में कितने घंटे काम करेगी, काम के समय वो मोबाइल या टीवी का इस्तेमाल कर सकती है या नहीं। वो कितने बजे सोकर उठेगी और कितने बजे सोने जाएगी। ऐसी कई शर्तें महिला ने अपनी विश लिस्ट में शामिल की हैं। इस लिस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला काम को लेकर कितनी ज्यादा सख्त है और शायद उसे घरेलू वर्कर की इतनी जरूरत है कि उसने कुछ सख्त नियम भी बना दिए हैं। इसके लिए महिला ने एक सफेद बार्ड पर कुछ नियमों की लिस्ट भी बनाई है जो वीडियो में साफ़ नजर आ रही है। (दुनियाभर के स्कूल्स में हैं ये अजीबो-गरीब रूल्स)
View this post on Instagram
किसने किया वीडियो शेयर
इस वीडियो को Sgfollowsall नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए उस महिला के लिए कहा है कि घरेलू वर्कर हमारी सहायता के लिए होते हैं न कि वो हमारे दास हैं। लोग उस महिला के सख्त रवैये को देखकर न सिर्फ हैरान हैं बल्कि तीखे कमेंट भी कर रहे हैं। महिला के लिए एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि ' क्या आप खुद इतने सख्त नियमों का पालन कर पाएंगी। दरअसल उस महिला ने वर्कर के लिए यह शर्त लागू की है कि नौकरी पर आने के बाद वर्कर को उन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें:किसी ने एक-दूसरे पर मारी वरमाला, तो किसी का शादी का सेहरा हुआ वायरल, देखें मजेदार वेडिंग ब्लूपर्स
महिला ने वर्कर के लिए बनाए ये नियम
महिला ने घरेलू वर्कर के लिए जो नियम बनाए हैं उनमें से कुछ नियम हैं - काम के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करना (फोन चलाना क्यों हो सकता है आपके लिए हानिकारक), किसी अंजान के लिए दरवाजा न खोलना, बिना पूछे घर से बाहर न निकलना , घर को साफ़ रखना , खाना बनाने के बाद सोने से पहले जरूर नहाना, वर्कर को अपने कमरे का दरवाजा बंद करना मना है, घर में पानी और बिजली की बर्बादी नहीं होनी चाहिए, रात 9.30 बजे तक सो जाना है और सुबह सात बजे उठना होगा। ऐसे न जाने कितने सख्त नियम महिला ने घरेलू वर्कर के लिए बनाए हैं जो आप वीडियो में देख सकते हैं।
वास्तव में ये सभी बातें उस महिला के सख्त रवैये को दिखाती हैं जो हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था इतनी बदहाल है कि एक महिला दूसरी महिला पर सिर्फ इसलिए दबाव बना सकती है क्योंकि वो आर्थिक रूप से कमजोर है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।