देश के नागरिकों के सुरक्षा के लिए पुलिस बहुत अहम भूमिका निभाती है। यही कारण है कि खाकी वर्दी पहनना अपने आप में बहुत गर्व की बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुलिस की वर्दी के लिए खाकी रंग का चुनाव क्यों किया गया? क्यों पुलिस पिंक, ब्लू और ग्रीन रंग की वर्दी नहीं पहनती है?
ऐसा ही सवाल मेरे मन में आया जिसके बाद मैंने इस विषय से जुड़ी जानकारी ली। पुलिस का खाकी वर्दी पहनने के पीछे का एक कारण है और इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
क्यों बदला गया वर्दी का रंग
ब्रिटिश शासन के दौरान पुलिसकर्मी सफेद रंग की वर्दी पहनते थे लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं चला। सफेद रंग बहुत हल्का होने की वजह से बहुत जल्दी गंदा हो जाता था। इसी को देखते हुए रंग बदलने का विचार आया और पुलिस की वर्दी का रंग बदला गया।
इसे भी पढ़ेंः आखिर क्यों सफेद रंग का होता है हवाई जहाज?
क्यों चुनी गई खाकी वर्दी
उत्तर-पश्चिम गवर्नर सर हेनरी लॉरेंस एजेंट के आगे 1846 में अधिकारियों ने सफेद रंग की वर्दी का मुद्धा रखा। इसी के बाद हेनरी के आगे एक अधिकारी ने खाकी रंग रखने का सुझाव दिया। चूंकी खाकी रंग गहरा है इसलिए अधिकारी का सुझाव हेनरी को पसंद आया और इसी के बाद पुलिस की वर्दी का खाकी रंग रखा गया।
सालो पहले कैसे किया जाता है खाकी रंग
सालों पहले पुलिस की वर्दी को खाकी रंग देने के लिए चाय की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता था। चाय की पत्तियों में से निकलने वाला पानी वर्दी को खाकी कर देता था। समय के साथ भारत में चाय की प्तती की जगह सिंथेटिक रंगों को प्रयोग होने लगा। तब से लेकर अभी तक पुलिस खाकी रंग ही पहन रही है।
कोलकाता पुलिस क्यों पहनती है सफेद रंग
कोलकाता पुलिस के पीछा का कारण गर्मी को बताया जाता है। कहा जाता है कि समुद्र के करीब होने की वजह कोलकाता में बहुत गर्मी होती है। इसी वजह से वहां की पुलिस के लिए ऐसा रंगा चुना गया जो सूरज की रोशनी से रिफ्लेक्ट हो जाए और अधिकारियों को गर्मी ना लगे।
इसे भी पढ़ेंः हाईटेक हो रही है भारतीय पुलिस, Blockchain पर लॉन्च किया शिकायत पोर्टल
उम्मीद है आपको अब पुलिस की वर्दी के रंग के पीछे की सारी कहानी समझ आ गई होगी। अगर आप इसके अलावा किसी और वर्दी के रंग से जुड़े कारण जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।