क्या आपको पता है लड़कियां प्रपोज क्यों नहीं करती हैं?

ट्विटर पर ये सवाल किया गया और लोगों ने बहुत ही अनोखे जवाब भी दिए हैं। पर आखिर वो कारण क्या हैं जिनकी वजह से महिलाएं प्रपोज करने से बचती हैं। 

Shruti Dixit
Why femals dont propose

आए दिन इक्वालिटी की बात होती रहती है, लेकिन कुछ मामलों में अभी भी पुरुषों का ही दबदबा है। उदाहरण के तौर पर लड़कियां कभी प्रपोज नहीं करती हैं। सदियों से यही समझा जाता है कि अगर किसी एक लड़के को किसी लड़की से शादी करनी है तो लड़का ही अंगूठी देकर उसे प्रपोज करेगा। फिल्मों में, टीवी सीरियल में और असल जिंदगी में भी यही होता है। अब तो शादियों में भी दूल्हे का दुल्हन को प्रपोज करने का ट्रेंड शुरू हो गया है।

पर क्या कभी आपने सोचने की कोशिश की है कि आखिर ये काम लड़कों के जिम्मे ही क्यों आया? एक ट्विटर थ्रेड पर इस तरह का सवाल पूछा गया और उसे लेकर जवाब भी बहुत ही रोचक दिए गए। इसकी शुरुआत एक ट्विटर यूजर से हुई जिसने एक फोटो शेयर की और सवाल पूछा।

सोशल मीडिया ने बताया आखिर क्यों लड़कियां नहीं करती हैं प्रपोज...

I did this for him and he cheated on me

— Rii. (@Riyaa_16) March 5, 2023

इसे जरूर पढ़ें- क्यों मनाते हैं प्रपोज डे?

woman and man proposal

इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के रिप्लाई सामने आए और लड़कियों ने अपनी भड़ास भी निकाली।

ये बात तो सच है कि रिजेक्शन का डर सभी को होता है और शायद यही कारण है कि लड़कियां अपने दिल की बात जल्दी नहीं कह पाती हैं।

लड़कों का सही रिप्लाई भी बहुत जरूरी है। अगर लड़का कमिटमेंट से डरेगा तो लड़की भी रिप्लाई करने से डरेगी ही।

किसी को प्रपोज किया जाए ऐसा लड़का मिलना भी थोड़ा मुश्किल है।

इस ट्विटर थ्रेड पर ऐसे कई जवाब मिल जाएंगे जो फनी तो लगें। पर असल मायने में लड़कियां क्यों प्रपोज नहीं करती हैं ये भी पता करते हैं।

आखिर क्यों लड़कियां नहीं करती हैं प्रपोज?

Associated Press-WE के टीवी पोल नतीजे इस बात पर रोशनी डालते हैं कि आखिर क्यों लड़कियां किसी भी रिश्ते में पहल नहीं करती हैं। इस सर्वे के मुताबिक सिर्फ एक तिहाई महिलाएं ही रिलेशनशिप में खुद प्रपोज करने के बारे में सोचती हैं। उनके प्रपोज ना करने के पीछे ये कारण हैं...

1. रिजेक्शन

सबसे पहला कारण रिजेक्शन ही है। महिलाओं को ये डर सताता है कि अगर लड़के ने मना कर दिया तो उन्हें खराब महसूस होगा। उन्हें अपनी सेल्फ वर्थ कम लगने लगेगी और इस कारण को नकारा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया कमेंट्स में भी यही बातें सामने आई हैं कि लड़कियां रिजेक्शन से बहुत डरती हैं।

women proposing to man

2. प्रिंसेस फीलिंग

लड़कियों को हमेशा से ये सिखाया जाता है कि जब कोई लड़का उन्हें प्रपोज करेगा तो उन्हें प्रिंसेस जैसी फीलिंग आएगी। उन्हें ये अहसास होगा कि उनकी फेयरी टेल भी पूरी हो रही है। यही कारण है कि प्रिंसेस फीलिंग लेने के लिए लड़कियां प्रपोज करने से बचती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- इन खूबसूरत मैसेज के द्वारा अपने साथी को करें प्रपोज

3. बोल्ड होने का तमगा

एक कारण ये भी सामने आया है कि अगर कोई महिला जरूरत से ज्यादा जल्दी लड़के को प्रपोज कर देगी तो उसपर बोल्ड होने का तमगा लग जाएगा। उसे लोग गलत समझेंगे। लड़कियों को सामाजिक डर सताता है और इसलिए वो रिलेशनशिप में पहला कदम उठाने से डरती हैं। लड़कियों को ये लगता है कि अगर वो पहले प्रपोज करेंगी तो लोग उन्हें गलत नजर से देखेंगे।

4. डेस्पेरेशन का डर

लड़कियों को ये लगता है कि अगर वो किसी लड़के को प्रपोज करेंगी तो वो डेस्परेट दिखेंगी। ऐसा करने से लड़का उनसे दूर चला जाएगा। इसे सामाजिक डर से ज्यादा साइकोलॉजिकल डर समझा जा सकता है।

5. सही लड़का नहीं मिलता

एक ये फैक्टर भी सच है कि कई लड़कियों को अपना सही पार्टनर नहीं मिलता। कोई ऐसा जिसे प्रपोज करने का मन करे। कोई ऐसा जिसे देखकर लगे कि बस यही है वो। सर्वे में कई महिलाओं ने ये जवाब भी दिया है।

आपके हिसाब से क्या सही होगा? आखिर क्यों लड़कियां प्रपोजल से कतराती हैं? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Disclaimer