herzindagi
why february is shorter month

जानें क्यों 28 या 29 दिन में ही खत्म हो जाता है फरवरी

आमतौर पर हर महीने 30-31 दिन आते हैं लेकिन फरवरी में नहीं। आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे की क्या वजह है? चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-01-27, 16:39 IST

नए साल की शुरुआत के बाद पहली महीना कैसे खत्म हो जाता है पता है कि नहीं चलता। जनवरी के बाद झट से फरवरी आ जाता है। फरवरी में भी 28 या 29 दिन ही होते हैं जबकि सामान्य तौर पर अन्य महीनों में 30 या 13 दिन आते हैं।

अगर आपके मन में भी फरवरी में 28-29 दिन क्यों होते हैं ऐसा प्रश्न आता है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इसके पीछे की जानकारी। चलिए जानते फरवरी के 28 दिनों के पीछे की दिलचस्प वजह।

फरवरी में क्यों होते हैं कम दिन

फरवरी के महीने में 28 या 29 दिन पीछे रोमन किंग न्यूमा पोम्पीलियस का हाथ है। हमारा कैलेंडर रोमन कैलेंडर पर आधारित होता है। पुराने रोमन कैलेंडर में एक साल में सिर्फ 10 महीने हुआ करते थे जिसमें 304 दिन शामिल थे। लेकिन बाद में इसमें दो और महीने जोड़ दिए गए जिनका नाम जनवरी और फरवरी रखा गया। ऐसा करने से पूरा साल 12 महीने का हो गया।

reason behind  days in feb

इसके बाद इसमें काफी बदलाव किए गए। इस बदलाव में फरवरी महीने से 2 दिन कम कर दिए गए जिसके कारण साल में 365 दिन तय हो गए। यह कैलेंडर पृथ्वी और सूर्य की परिक्रमा के अनुसार बनाया गया था क्योंकि पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन और 6 घंटे का समय लगता है।

इसे भी पढ़ेंःदिसंबर में होती है साल की सबसे लंबी रात, जानिए क्यों है ये खास

कभी 28 तो कभी 29 दिन क्यों होते हैं?

why feb have less days

फरवरी में हर चौथे साल 29 दिन होते हैं। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह बताया जाता है कि पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करते वक्त 365 दिन और 6 घंटे का वक्त लगता है और हर साल इन 6 घंटों के समय को बचाकर रख लिया जाता है। तीन साल के समय के बाद अगले साल में इन घंटों जोड़ दिए जाते है जिससे फरवरी को एक दिन बनता है। यही कारण है कि फरवरी में हर चार साल बाद 29 दिन होते हैं।

इसे भी पढ़ेंःरोजाना दिखने वाली चीजों से जुड़ी रोचक बातें, क्या आप जानते हैं इनके बारे में

तो ये थी फरवरी के 28 दिनों को पीछे की सारी कहानी। अगर आप इसके अलावा किसी और महीने से जुड़ी दिलस्प जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।