भारतीय शादी में कई सारे अनोखे रीति- रिवाज होते हैं। यही वजह है कि भारतीय शादी काफी इंटरेस्टिंग बन जाती हैं। ऐसे में शादी के समय कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिसके कारण लड़कियां गर्मी के दिनों में नहीं बल्कि ठंड के दिनों में शादी करना पसंद करती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इससे जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग बातें बताने वाले हैं।
जानें क्यों सर्दियों में शादी करना चाहती थीं रेनू जंतवाल
हमने उत्तराखंड की रहने वाली रेनू जंतवाल से जब उनके सर्दियों में वेडिंग करने की इच्छा के बारे में पूछा तो रेनू ने बताया कि- गर्मी के दिनों में पसीने के कारण उनका मेकअप खराब हो सकता था। इसके कारण उनके तस्वीरों में पसीना दिखता और उनका फोटो एल्बम खराब हो जाता। यहीं वजह थी जिसके कारण वह गर्मी की जगह ठंड के दिनों में शादी करना चाहती थीं। ठंड के दिनों में वह कुछ भी आराम से पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में शादी करने का बना रहे हैं प्लान तो इन बातों का रखें खास ख्याल
अपर्णा सिंह ने भी अपना एक्सपीरियंस किया शेयर
अपर्णा सिंह बताती हैं कि- वह ठंड के दिनों में इसलिए शादी करना चाहती थीं ताकि वह कितना भी हैवी लहंगा क्यों ना पहने उन्हें पसीने न आए। भारतीय शादी में कई रीति- रिवाज होते हैं जिसके कारण कई बार दुल्हन को भूखा भी रहना होता है। कभी- कभी बिना पानी के भी रहना होता है जो कि गर्मी के दिनों में रहना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ठंड के दिनों में इन चीजों से जुड़े दिक्कत का सामना नहीं करना होता है।
इसे जरूर पढ़ें- ठंड में वेडिंग का है प्लान, कोरोना से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय
जानें साइमा हुसैन ने क्या बताया
साइमा हुसैन का कहना है कि- निकाह के दौरान कई प्रकार का खाना बनता है। मांस- मछली से लेकर कई तरह की चीजें खाने में शामिल होती हैं। ऐसे में गर्मी के दिनों में ऐसी चीजें खराब हो सकती हैं। मगर आप ठंड के दिनों में निकाह करते हैं तो खाने की बिलकुल भी बर्बादी नहीं होती हैं। आप इसे अच्छे से स्टोर करके रख सकते हैं। यहीं कारण था जिसके कारण वह ठंड के दिनों में ही निकाह करना चाहती थी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
आपका क्या मानना है? हमारे साथ अपनी राय जरुर शेयर किजिएगा।
Pic Credit: HerZindagi
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।