Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Holi 2023: जानें होली के दिन किस देवी-देवता को कौन सा रंग चढ़ाना घर में लाएगा सुख-संपन्नता

    8 मार्च, दिन बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आइये जानते हैं कि होली के दिन किस देवी-देवता को कौन सा रंग चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता का वास बना रहता है। 
    author-profile
    • Gaveshna Sharma
    • Editorial
    Updated at - 2023-03-08,08:00 IST
    Next
    Article
    colours offered to deities on holi

    Holi Par Kis Bhagwan ko Chadhaye Kaun Sa Rang: 8 मार्च, दिन बुधवार को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। होली के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    इसी कड़ी में आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह बताने जा रहे हैं कि होली के दिन किस देवी-देवता को कौन सा रंग चढ़ाने से घर में सुख, समृद्धि और संपन्नता का वास बना रहता है। 

    श्री राधा कृष्ण को अर्पित करें गुलाबी रंग का गुलाल 

    offer pink colour to radha krishna on holi

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के दिन श्री राधा कृष्ण (क्यों नहीं हुआ था राधा कृष्ण का विवाह) को गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करने से प्रेम संबंध मधुर बनता है। जीवन में प्रेम का आगमन होता है और पार्टनर के साथ तालमेल बैठता है।

    भगवान शिव को अर्पित करें राख 

    offer ash to lord shiva on holi

    होलिका दहन की राख को न सिर्फ पवित्र बल्कि ज्योतिष में पूजनीय और उपायों के लिए उत्तम माना गया है। ऐसे में होली के दिन भगवान शिव को होलिका दहन की राख अर्पित करने से जीवन के कष्ट मिट जाते हैं। 

    इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: होली पर जरूर करें इनकी आराधना, पूरी होगी हर मनोकानमा

    श्री गणेश को अर्पित करें हरा गुलाल 

    offer green colour to shri ganesh on holi

    होली के दिन श्री गणेश को हरे रंग का गुलाल अर्पित करने से बुद्धि को बल मिलता है, व्यक्ति को सिद्धियों की प्राप्ति होती है, उसमें ज्ञान का संचार होता है और उसके घर में शुभता का आगमन होता है। 

    मां दुर्गा को अर्पित करें लाल रंग का गुलाल 

    offer red colour to maa durga on holi

    मां दुर्गा को होली के दिन लाल रंग का गुलाल अर्पित करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, पति की तरकी और उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और वैवाहिक जीवन में खुश-खुशहाल रहता है।

    इसे जरूर पढ़ें: Holi 2023: क्या आप जानते हैं होली के त्योहार का इतिहास और महत्व

    हनुमान जी को अर्पित करें नारंगी रंग का गुलाल 

    offer orange colour to hanuman ji on holi

    हनुमान जी को होली वाले दिन नारंगी रंग का गुलाल (गुलाल के उपाय) चढ़ाने से भय और संकटों से मुक्ति मिल जाती है, शारीरिक बल और चातुर्य का वरदान मिलता है और मन में भक्ति एवं आध्यात्म की ऊर्जा उत्पन्न होती है। 

    भगवान विष्णु को अर्पित करें पीले रंग का गुलाल 

    offer yellow colour to lord vishnu on holi

    भगवान विष्णु को होली के दिन पीले रंग का गुलाल अर्पित करने से जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है। सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु की कृपा से जीवन सुख और शांतिमय बीतता है। 

    तो होली पर इन देवी-देवताओं को चढ़ाएं इनके ये प्रिय रंग। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

    Image Credit: Freepik, shutterstock, pexels, unsplash

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi