हिंदू धर्म में शनि भगवान को राजा और रंक से जोड़कर देखा जाता है। यानी ऐसा ग्रह जो आपको राजा भी बना सकता है और रंक भी। यहां रंक का अर्थ गरीब से है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथी को शनि जयंती मनाई जाती है। इस शनि जयंती पर नक्षत्रों के मिलाप से शुभ संयोग बन रहे हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।
जिन लोगों की कुंडली में साढ़े साती, ढैया या महादशा और अंतदशा चल रही है तो वह इस दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। राशि अनुसार दान करके पुण्य और अच्छे फल की प्राप्ति होगी। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शनि को प्रसन्न करके आप अपने बिगड़े काम भी बना सकते हैं। चलिए एस्ट्रोलॉजर सौरभ शर्मा से जानते हैं शनि जयंती पर राशि अनुसार क्या चीजें दान करनी चाहिए।
मेष
शनि जंयती पर आप जो कुछ भी दान करेंगे, उसका फल आपको अवश्य मिलेगा। जिन लोगों की राशि मेष है, उन्हें काले तिल का दान करना चाहिए। तिल का दाल करने से आप पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी।
वृषभ-
अगर आपकी राशि वृषभ है तो आपको इस दिन शनि देव के मंदिर जाना चाहिए। वहां जाकर ध्वज चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन के कष्ट दूर हो जाएंगे। इसलिए इस दिन दान करना न भूलें।
मिथुन-
शनि जयंती पर मिथुन राशि के लोगों को सरसों के तेल का दान करना चाहिए। शनि भगवान को तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि तेल चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा फल देते हैं।
कर्क-
इस खास अवसर पर कर्क राशि वाले लोगों को उड़द की दाल गरीबों में बाटंनी चाहिए। ऐसा करने से न केवल समस्याएं कम होंगी, बल्कि कुंडली में मौजूद शनि देव का प्रकोप भी कम होगा। इसलिए इस दिन दान जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: घर की सुख समृद्धि और धन धान्य के लिए शनिवार के दिन करें ये उपाय
सिंह-
शनि जंयती पर सिंह राशि के जातकों को शनि देव को तेल अर्पित करना चाहिए। इस दिन सुबह उठकर नहा धोकर मदिंर जाएं। फिर तेल चढ़ाएं। तेल चढ़ाना शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Astro Tips: शनिवार को न करें ये 5 काम, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति
कन्या-
शनि भगवान को प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन अपंग व्यक्ति को खाना खिलाना चाहिए। इससे आपको पुण्य मिलेगा। (शनिवार को शनिदेव पर क्यों चढ़ाया जाता है तेल)
तुला-
आपको इस दिन गरीबों में जूते बांटने चाहिए। इससे आप पर शिव भगवान की कृपा बनी रहेगी। जीवन की परेशानियां कम होने लगेंगी।
वृश्चिक-
इस दिन स्टील की कटोरी में सरसों का तेल डालें। फिर उसमें अपना चेहरा देखें और इस तेल को दान करें। ऐसा करने से आपके कष्ट दूर होने लगेंगे।
धनु-
शनि देव को खुश करने के लिए आपको इस दिन गरीबों को छाता दान करना चाहिए। ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगेंगे। आपकी कुंडली में मौजूद साढ़े साती दशा दूर होने लगेगी। (जानें दीपक का महत्त्व )
मकर-
अगर आपके जीवन में परेशानियां हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस दिन लोहा दान करें।
कुंभ-
जीवन में सफलता पाने के लिए आपको इस दिन काले तिल या कोयले का दान करना चाहिए। इससे ढैया या महादशा का प्रभाव कम हो जाता है। जिससे आपकी जिंदगी में स्थिरता आएगी और समस्याएं भी कम होने लगेंगी।
मीन-
अगर आपके जीवन में परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो आपको शनि जयंती पर गरीबों को काले कपड़े बांटने चाहिए। ऐसा करने से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।