सोते वक्त हम सभी सपने देखते हैं। कुछ सपने बहुत अच्छे तो कुछ डरावने भी होते हैं। कई बार तो कपल को रिलेशनशिप खत्म होने के भी सपने आते हैं। आपके साथ भी ऐसा कभी ना कभी हुआ होगा। अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें इसके पीछे का मतलब। एनएमसीएच अस्पताल के साइकोलॉजिस्ट योगेश ने साझा किया कि क्यों हम बार-बार सपने में रिलेशनशिप में खतरे में जाते हुए देखते हैं।
बार-बार लड़ाई-झगड़ा होना है एक वजह
हम सभी जानते हैं कि रिलेशनशिप में लड़ाई-झगड़ा होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर कपल बात-बात पर एक दूसरे से नाराज हो जाते हैं, लेकिन ऐसा जरूरत से ज्यादा होना हमारे दिमाग में बहुत सारे प्रश्न लेकर आता है। रिश्ता आगे बढ़ पाएगा या नहीं, लड़ाई क्यों हो रही है, कही मेरा पार्टनर किसी और से प्यार तो नहीं करने लग गया और क्या मेरी अहमियत खत्म हो गई है जैसे तमाम सवालों के बारे में सोचने पर हमें रात को इस तरह के सपने आते हैं।
इसे भी पढ़ेंःक्यों आते हैं सपने और क्या होता है इन सपनों का मतलब
एक ही बात के बारे में सोचना
दिन से लेकर सोने से पहले तक अगर आप रिलेशनशिप के बारे में ही सोचते रहेंगे तो भी आपको इस तरह के सपने आ सकते हैं। दरअसल कई बार हम कुछ विषयों पर इतनी गहनता से सोचते हैं कि सोते वक्त भी उस बात का प्रभाव कही ना कही हमारे मस्तिष्क पर रहता है। कुछ लोगों के मन में भी असल में भी ब्रेकअप से जुड़े प्रश्न रहते हैं जो सपने में भी दिखाई देते हैं।
जरूरी नहीं है हर सपने का हो अर्थ
साइकोलॉजिस्ट एक्सपर्ट योगेश बताते हैं कि जरूरी नहीं है कि हर सपने का अर्थ हो। कई बार हमें राजा-रानी से लेकर देश का मंत्री बनने तक का भी सपना आ जाता है। इसका मतलब यह नहीं कि हम वास्तव में कुछ वैसा सोच रहे हैं या बनना चाहते हैं। अगर आपको 1-2 बार ब्रेकअप के सपने का भी जाएं तो आप उस बारे में जरूरत से ज्यादा ना सोचें। (सपने में सोने के गहने देखने का मतलब जानें)
इसे भी पढ़ेंःअगर बार-बार सपने में दिखता है एक ही इंसान तो ये हो सकता है मतलब
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik