कई बार आपके दिमाग में यह सवाल आता होगा कि आखिर लव मैरिज और अरेंज मैरिज में क्या है अच्छा? ऐसा सवाल हम सभी के मन में आता है। कई लोग लव मैरिज को अच्छा बताते है तो कई लोग अरेंज मैरिज को। वहीं कई लोग का कहना यह भी होता है कि लव मैरिज जल्दी टूट जाता हैं।
लव मैरिज का अर्थ
लव मैरिज का मतलब होता है कि आप खुद की पसंद से शादी कर रहे है। इसमें यह खास होता है कि आप एक- दूसरे के पसंद नापसंद को पहले से ही जानते होगे। वह खुद के पसंद के पार्टनर से शादी करने को ही हम लव मैरिज कहते हैं। उम्मीदों का बोझ लव मैरिज में कहीं ज्यादा होता है और इसलिए अरेंज मैरिज की तुलना में लव मैरिज आसानी से टूट जाती है।
उम्मीद ज्यादा करना
कई बार हम लव मैरिज में काफी ज्यादा उम्मीद करते हैं। ऐसा करने से भी हमारा रिश्ता धीरे- धीरे खराब होने लगता है। वही बात अरेंज मैरिज की करें तो अरेंज मैरिज में इन सभी चीजों की दिक्कत नही आती हैं। यह भी एक खास वजह है जिसके कारण लव मैरिज जल्दी टूट जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- लव मैरिज होती है सबसे बेहतर, जानिए इसके फायदे
बड़ों का साथ ना मिलना
लव मैरिज करना आसान होता है लेकिन इसे चलाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। लव मैरिज करने के बाद परिवार या समाज कई बार हमसे खुश नही होता है। वहीं कई बार परिवार वाले इन बातों को समझ नही पाते हैं। ऐसे में भी लव मैरिज नही चलता है और जल्दी टूट जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- पहली मुलाकात में लड़कियों में ये 7 चीजें नोटिस करते हैं लड़के
जल्दबाजी में शादी
कई बार हम एक- दूसरे की आदतों को नही समझते है और जल्दबाजी में शादी करने का फैसला कर लेते हैं। ऐसा कई बार लव मैरिज करने पर होता है। ऐसे में भी शादी के कुछ ही दिन में उनका रिश्ता टूट जाता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
pic credit: instagram