आजकल भारत में दक्षिण भारत की फिल्मों का बहुत चलन है और इस दौरान एक फिल्म आई थी 'पुष्पा' जिसमें रक्त चंदन की बात हुई थी। ये एक ऐसी वस्तु है जिसकी कीमत को लेकर हमेशा ही बात होती रहती है। क्या आपको पता है कि ये इतना महंगा होता है कि इसके आगे सोना भी सस्ता लगेगा? रक्त चंदन को इंग्लिश में Agarwood कहा जाता है और कई लोग इसे रेड सैंडलवुड समझते हैं जबकि ये ऐसा नहीं है। भारत के कुछ हिस्सों में ये पाया जाता है और इसकी तस्करी भी होती है।
भारत में कई दुर्लभ प्रजाति के पेड़-पौधे पाए जाते हैं और ऐसे ही रक्त चंदन के साथ भी है जो भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में दुर्लभ माना जाता है। हाल ही में इस चंदन की तस्करी करते हुए लोगों को पकड़ा गया है।
कितना महंगा होता है रक्त चंदन?
इसकी कीमत इसकी क्वालिटी पर निर्भर करती है। बिजनेस इंसाइडर की एक रिपोर्ट बताती है कि सबसे अच्छी ग्रेड का रक्त चंदन 1 लाख डॉलर प्रति किलो के हिसाब से भी मिल सकता है। हालांकि, इसकी लो क्वालिटी की लड़की कम से कम 5000 रुपए प्रति किलो में बिकती है।
इसे जरूर पढ़ें- हरी इलायची और चंदन से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानें इसे प्रयोग करने का सही तरीका
इसे स्थानीय भाषा में भगवान की लकड़ी कहा जाता है जिसे देवता इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत के कारण ये दुनिया के सबसे महंगे रॉ मटेरियल्स में से एक है।
कहां और कैसे उगता है रक्त चंदन?
Aquilaria malaccensis नामक एक पेड़ से ये बनता है, लेकिन ये ऐसे ही नहीं निकलता। अगर किसी Aquilaria malaccensis पेड़ को रक्त चंदन बनाना है तो उसे पहले एक खास तरह की फफूंद से इन्फेक्ट होना होगा। इन्फेक्शन के पहले इसके अंदर की लकड़ी में ना ही खुशबू होती है और ना ही इसका रंग सही होता है। (लाल चंदन दूर करेगा ये बीमारी)
फंगस लगने के बाद पेड़ का वो हिस्सा काला पड़ने लगा है और पेड़ का इम्यूनिटी सिस्टम इसे रोकने की कोशिश करता है। इस प्रोसेस में काफी वक्त लग सकता है और कई मामलों में तो साल भी लग जाता है। इसके बाद धीरे-धीरे ये लकड़ी रक्त चंदन का रूप लेती है और फिर इसे काटकर इसका इस्तेमाल किया जाता है।
कहां इस्तेमाल होता है रक्त चंदन?
इसका इस्तेमाल कमर्शियल चीज़ों में किया जाता है और इसके साथ परफ्यूम बनाने और अन्य सुगंधित चीज़ों के लिए किया जाता है। इसकी लकड़ी जलाने पर बहुत ही मनमोहक सुगंध आती है जो एक कमरे में 3-4 घंटे तक रह सकती है। (स्किन के लिए ऐसे करें चंदन का इस्तेमाल)
रक्त चंदन से भी ज्यादा महंगा इसे बनाने वाला वो लिक्विड होता है जो पेड़ से रिसता है। ये पूरी प्रक्रिया साइंटिफिक है, लेकिन जिस तरह से ये रक्त चंदन बनता है और जिस तरह से इसका व्यापार होता है ये कारण इसे इतना महंगा बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- चंदन के तेल से घर के कई मुश्किल कामों को किया जा सकता है आसान, जानिए कैसे
सोने से भी ज्यादा महंगा है रक्त चंदन
सोने की कीमत 53000 रुपए प्रति 10 ग्राम यानी लगभग 53 लाख रुपए प्रति किलो होती है और अगर 1 लाख डॉलर को भारतीय रुपए में देखा जाए तो ये लगभग 80 लाख रुपए का एक किलो आएगा। अब हुआ ना ये सोने से भी ज्यादा महंगा।
वैसे भारत और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग नाम से बुलाया जाता है, लेकिन इसकी कीमत हर जगह ज्यादा ही है। रक्त चंदन की खास बात ये है कि इसका फर्नीचर काफी महंगा आता है और लोग इसे अपने शौक के लिए इस्तेमाल करते हैं।
रक्त चंदन दक्षिण भारत में काफी ज्यादा उगता है, लेकिन धीरे-धीरे इसके पेड़ कम हो रहे हैं। इसी के साथ, असम और नॉर्थ ईस्ट के अन्य इलाकों के कुछ हिस्सों में इसे पाया जाता है। क्या आपने इससे पहले रक्त चंदन के बारे में सुना था? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।