Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    इंसान के दिमाग की तरह नजर आते हैं ये अजीबो-गरीब प्लांट्स

    पेड़-पौधों की खूबसूरती हमेशा ही व्यक्ति को आकर्षित करती है। लेकिन ऐसे कई प्लांट्स हैं तो एक इंसानी दिमाग की तरह नजर आते हैं। इन्हें देखने वाला व्यक्ति बहुत अधिक अचंभित हो जाता है।
    author-profile
    Updated at - 2023-03-09,12:56 IST
    Next
    Article
    plants that look like a human brain in hindi

    जिस तरह हर इंसान अलग होता है, ठीक उसी तरह हर प्लांट की भी अपनी अलग खूबी होती है। इनके रंगों से लेकर आकार तक में भिन्नता देखी जाती है। किसी पौधे की पत्तियां छोटी होती है तो किसी की बहुत बड़ी। किसी में फूल लगते हैं तो किसी में फल। आमतौर पर, इन अलग-अलग पौधों की खूबसूरती देखकर मन को बहुत अधिक शांति मिलती है।

    हालांकि, वहीं दूसरी ओर कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो देखने में बेहद ही विचित्र होते हैं और देखने वाला व्यक्ति बस इन्हें देखता ही रह जाए। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि ये पौधे मनुष्य के शरीर के ऑर्गन के समान दिखाई देते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जो काफी हद तक इंसानी दिमाग की तरह नजर आते हैं। यकीन मानिए, इन्हें देखकर आपका दिमाग भी पूरी तरह से घूम जाएगा-

    ब्रेन कैक्टस

     plants which look like a human brain

    इस पौधे का वैज्ञानिक नाम मैमिलारिया एलॉन्गाटा है। लेकिन एक इंसानी दिमाग की तरह दिखने के कारण इसे लोग ब्रेन कैक्टस भी कहकर पुकारते हैं। ब्रेन कैक्टस ट्यूबरकल वाला एक छोटा पौधा है, जो लगभग 6” इंच लंबा होता है और लगभग 12” इंच चौड़ा होता है। वे कभी-कभी अपने छोटे आकार के कारण बोन्साई के लिए उपयोग किए जाते हैं।

    यह एक पौधा है, जो यह तेज धूप से प्यार करता है लेकिन हल्की छाया में भी अच्छी तरह से बढ़ता है। तेज गर्मी के दिनों में इसका अतिरिक्त ख्याल रखने की जरूरत होती है। आप इसे पांच घंटे से ज्यादा धूप में रखने से बचें। अन्यथा आपका कैक्टस खराब हो जाएगा।

    कॉक्सकॉम्ब फ्लॉवर

     name of weird plants that look like a human brain

    कॉक्सकॉम्ब फ्लॉवर एक बेहद की खूबसूरत पौधा है, जिसके फूल अक्सर ह्यूमन ब्रेन की तरह नजर आते हैं।(अपने घर को इन इंडोर प्लांट्स की मदद से बनाएं खूबसूरत, गर्मियों में भी खूब खिलेंगे) कॉक्सकॉम्ब को सेलोसिया क्रिस्टाटा भी कहा जाता है। यह पारंपरिक रूप से रेड कलर में उगाया जाता है, लेकिन यह पीले, गुलाबी, नारंगी और सफेद रंग में भी खिलता है।

    बगीचे में कॉक्सकॉम्ब पौधे की ऊंचाई में अलग-अलग हो सकती है। यह पौधा कभी-कभी कुछ इंच तक छोटा रहता है जबकि अन्य कुछ फीट तक बढ़ते हैं। कॉक्सकॉम्ब प्लांट यकीनन आपके गार्डन एरिया को और भी अधिक खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।

    इसे भी पढ़ें : अपने घर में रखेंगी ये इंडोर प्लांट्स तो आपका दिमाग रहेगा 'हैप्पी और कूल'

    पर्पल जेलीडिस्क फंगस

    पर्पल जेलीडिस्क फंगस का वैज्ञानिक नाम एस्कोकोरीने सार्कोइड्स है। यह एक फंगस है जो फेडेड पिंक कलर के साथ एक ह्यूमन ब्रेन की तरह दिखता है। यह मुख्य रूप से बीच के पेड़ों की शाखाओं पर पाया जाने वाला फंगस है, जो बड़े और विशिष्ट समूहों का निर्माण कर सकता है। जब इन समूहों को एक साथ देखा जाता है तो ये इंसानी दिमाग की तरह दिखाई दे सकते हैं।

    यह पूरे ब्रिटेन और आयरलैंड में बहुत आम है। जहां कहीं भी ब्रॉडलीफ वुडलैंड्स या पार्कलैंड्स हैं, वहां पर आपको यह फंगस देखने को मिल जाएंगे।

    रूबर्ब

    रूबर्ब उन पौधों में से एक है जो अपनी इनिशियल ग्रोथ स्टेज में होने पर दिमाग की तरह दिखते हैं। यह इतना समान दिखता है कि यह आपको चौंका भी सकता है। जब इस पौधे की नई पत्ती निकलती है तो वह एक बॉल की तरह मुड़ी हुई होती है और यह देखने में बिल्कुल इंसानी दिमाग की तरह नजर आती है। हालांकि, बाद में जब इसकी ग्रोथ होती है तो यह एक बड़ी पत्ती में बदल जाती है। रूबर्ब एक बारहमासी पौधा है, जिसे खाना बनाने के दौरान इस्तेमाल किया जाता है।  

    इसे भी पढ़ें:अपने 'होम ऑफिस' में रखेंगी ये 6 प्लांट्स तो दिमाग रहेगा 'कूल-कूल'

    तो क्या आपने इनमें से किसी प्लांट को सच में अपनी आंखों से देखा है, हमें अवश्य बताइएगा। साथ ही, इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

    अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

    Image Credit- Amazon, imgur

     
    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi