Weekly Tarot Reading 27 March-2 April: टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें इस हफ्ते का राशिफल

आने वाले हफ्ते में किस राशि के जातकों को होगा फायदा और किसे होगा नुकसान? किन लोगों के पास आएगा पैसा और खुशहाली? सब जानिए टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा से। 

Jeevika Sharma
Tarot rashifal of april

हर व्यक्ति ये जानना चाहता है कि उसका आने वाला समय कैसा रहने वाला है? उसे किस तरह के उपहार जिंदगी देगी और किस तरह की परीक्षाएं लेगी। कई लोग तो सुबह उठकर राशिफल पढ़े बिना अपना दिन ही नहीं शुरू करते। कई ये मानते हैं कि उन्हें अपना आने वाला समय राशिफल के हिसाब से ही प्लान करना चाहिए। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें अपना आने वाला कल जानने की इच्छा रहती है, तो ये स्टोरी जरूर पढ़नी चाहिए।

टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा बता रही हैं कि आने वाला हफ्ता हर राशि के लिए कैसा होने वाला है। साथ ही, उन्हें किस तरह के उपाय करने चाहिए। तो पढ़िए आने वाले हफ्ते में हर राशि का हाल।

मेष राशि

इस हफ्ते मेष राशि वाले लोगों को कुछ ऐसा प्लान बनाना है कि उनका ध्यान काम की ओर रहे। हो सकता है कि इस राशि के लोग थोड़ा समय अकेले भी बिताएं। उनके आस-पास की स्थिति काफी स्ट्रेसफुल बनी हुई है। हो सकता है कि उन्हें थोड़ा अकेलापन भी लगे। इस हफ्ते उन्हें अपने पार्टनर का साथ अच्छा लगेगा। अगर आपकी राशि मेष है, तो कोशिश करें कि आप इस हफ्ते तनाव से दूर रहें।

zodiac and tarot rashifal

इसे जरूर पढ़ें- Weekly Horoscope 27 March-2 April: इस हफ्ते किन राशियों के चमकेंगे सितारे

वृषभ राशि

इस हफ्ते आपको पर्सनल लाइफ में थोड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ बड़े बदलाव महसूस होंगे और इससे आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी स्ट्रेसफुल रह सकती है। इस हफ्ते थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। हो सकता है कि कोई पुरानी बीमारी भी आपको परेशान करे। परिवार से भी मानसिक तनाव मिलने की गुंजाइश हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए भी आने वाला हफ्ता कुछ अच्छा नहीं है। आपकी निजी जिंदगी में भूचाल भी आ सकता है। पार्टनर से झगड़ा होने के योग बन सकते हैं। आपको किसी भी झगड़े को बढ़ने नहीं देना है। आपको ये सोचना है कि ऐसी स्थिति को जितना अवॉइड किया जा सके उतना ही अच्छा है। चीजों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। इस हफ्ते गुस्सा बहुत नुकसानदेह हो सकता है।

कर्क राशि

इस हफ्ते कर्क राशि वाले लोग अपने ही काम में व्यस्त होंगे। उनका फोकस सिर्फ उनपर ही रहेगा। आपको इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा कि सामने वाला आपके बारे में क्या सोच रहा है। एक तरह से तो आप खुश रहेंगे, लेकिन फिर भी हो सकता है कि आपका स्वभाव कई लोगों को पसंद ना आए। अपने करीबियों के बारे में थोड़ा सा सोचना भी गलत नहीं होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग इस हफ्ते काफी खुश रहेंगे। उन्हें बहुत सारा काम मिलेगा और साथ ही साथ बहुत सारे पैसे भी। इस हफ्ते आपको धोखा मिलने की गुंजाइश भी है। कई लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। फिर भी आप उनसे बचने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक तौर पर इस हफ्ते आपको फायदा ही होगा।

tarot and zodiac

कन्या राशि

इस हफ्ते आपको थोड़ी व्यस्तता महसूस हो सकती है। काम का दबाव बना रहेगा। हालांकि, इस हफ्ते काम बढ़ने से आपको दिक्कत नहीं होगी। इस हफ्ते पैसे की आवक भी बढ़ेगी। निजी रिश्तों में भी सुधार होगा। कुल मिलाकर आने वाला हफ्ता आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है।

तुला राशि

इस हफ्ते तुला राशि वाले लोगों को काम में बहुत दिक्कत महसूस होगी। आपको काम मैनेज करने में थोड़ा समय लगेगा। आपको नया काम भी मिलेगा और व्यस्तता बनी रहेगी। इस हफ्ते परिवार के साथ समय बिताना भी आपकी प्राथमिकता रहेगी। हालांकि, आपको समय थोड़ा कम ही मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस हफ्ते वृश्चिक राशि वाले लोगों को उनका पुराना प्यार वापस मिलेगा। अगर वो अकेलापन महसूस कर रहे थे, तो उन्हें भावनात्मक सपोर्ट जरूर मिलेगा। हो सकता है कि आप अपने प्यार से मिलने के लिए थोड़े एफर्ट्स भी लगाएं। आने वाला हफ्ता आपके लिए काफी अच्छा है और आपको कोई पार्टनर मिलने की गुंजाइश भी है।

इसे जरूर पढ़ें- April 2023 Horoscope: इस महीने कैसा होगा सभी राशियों का हाल, जानें राशिफल

धनु राशि

इस हफ्ते धनु राशि वाले लोग कुछ नया एक्सपीरियंस कर सकते हैं। चाहे काम के सिलसिले में या फिर निजी जिंदगी में आपको कुछ नयापन मिलेगा। शॉर्ट ब्रेक, आउटिंग, व्यापार, मनोरंजन आदि के लिए इस हफ्ते आप किसी ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

मकर राशि

इस हफ्ते मकर राशि वाले लोग अपने लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से मिल सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपको शादी के लिए कोई प्रपोजल मिल जाए। इस हफ्ते वर्क लाइफ बैलेंस भी सही रहेगा। आपको इस हफ्ते अच्छा महसूस होगा। आने वाला हफ्ता आपके लिए सामान्य से अच्छा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों को इस हफ्ते अपने रिश्तों में सुधार होता महसूस होगा। किसी छोटी वेकेशन से आपकी मोनोटनी टूट सकती है। हो सकता है लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद भी खत्म हो जाए। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि

इस हफ्ते आप थोड़ा सा दुखी या फिर डिप्रेस्ड महसूस कर सकते हैं। मीना राशि के लोगों को ऑफिस का तनाव परेशान करेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चलेगा। इस बारे में ज्यादा सोचने से बेहतर है कि आप अपना काम मन लगाकर करें। आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर हो सकती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer