आज के समय में हर कोई यह जानना चाहता है कि उसका आने वाला समय कैसा रहेगा? समय के साथ हर राशि में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, ऐसे में हर कोई आने वाले समय में होने वाली घटनाओं का अनुमान के बारे में जानना चाहती है। लेकिन भविष्य के बारे में जानकारी ले पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन ज्योतिष, टैरो और न्यूमेरोलॉजी के जरिए भविष्य का प्रिडिक्शन किया जा सकता है, जिसके जरिए आप आने वाले समय के हिसाब से योजनाएं बना सकते हैं।
ये टैरो कार्ड आपके लिए आने वाले समय के बारे में सटीक अनुमान बताते हैं और समय चक्र में घटित होने वाली घटनाओं के होने की जानकारी देते हैं। अगर आप इस सप्ताह यानी 18 से लेकर 24 अप्रैल तक के समय में घटित होने वाली घटनाओं के बारे में किए गए अनुमान की जानकारी लेना चाहते हैं, तो टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से आने वाले हफ्ते के भविष्यफल के बारे में जानें।
मेष राशि-
मेष राशि के लोगों के लिए समान विचारधारा वाले लोगों के संपर्क में आने की संभावना है। इसके अलावा इस राशि लोगों को अपनी पसंद का काम भी मिल सकता है, जिसे वो बेहद पसंद करेंगे। इनता ही नहीं इस हफ्ते मेष राशि वालों का किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध विकसित हो सकता है।
वृषभ राशि-
वृषभ राशि के लोगों के सप्ताह भ्रम से भरा होगा, जहां आप सही का चुनाव करने में भ्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के प्रोफेशनल जीवन में नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जो उनके काम में आने में मदद करेंगे।
मिथुन राशि-
इस सप्ताह मिथुन राशि वाले अपने पेशेवर जीवन से जुड़े फैसलों पर अड़े रहेंगे, जो आपने पहले भी लिए हैं। इसके साथ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों का निजी जीवन थोड़ा इनएक्टिव रहेगा।
कर्क राशि-
कर्क राशि वाले इस सप्ताह ऐसे लोगों के संपर्क में रहेंगे जो उन्हें आर्थिक रूप से बढ़ने में मदद करेंगे। इसके अलावा किसी आदमी की कही गई बात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मकर राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022
सिंह राशि-
सिंह राशि वाले लोग जो व्यावसायिक हैं, उन्हें इस सप्ताह कुछ बड़ा हासिल हो सकता है। हालांकि इस राशि के लोगों को इस सप्ताह अपने लिए गए फैसलों पर पछतावा भी पड़ सकता है।
कन्या राशि-
इस सप्ताह कन्या राशि वाले सेलिब्रेशन के मोड में रहेंगे। बता दें कि इस सप्ताह आपके पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से अच्छा बीत सकता है, जिससे आप कुछ बेहतर हासिल करेंगे हैं। आप अपने साथी या दोस्तों के साथ उपलब्धियों का जश्न मना रहे होंगे।
तुला राशि
इस सप्ताह तुला राशि वाले अन्य लोगों को अपने निजी जीवन से दूर रखेंगे। व्यावसायिक रूप से तुला राशि वालों कि वित्त बढाने के मार्गदर्शन मिलगा।
वृश्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा, जहां पेशेवर रूप से जुड़ी चीजें सुचारू ढंग से चलेंगी। इसके अलावा व्यावसायिक रूप से आप अपने आस-पास के लोगों को थोड़ा सा निराश भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें अप्रैल के महीने में किन राशियों के चमकेंगे सितारे
धनु राशि-
धनु राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने पेशेवर और निजी जीवन पर पकड़ बने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में ये सप्ताह आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
मकर राशि-
मकर राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने निजी जीवन से जुड़े मुद्दों को लेकर लड़ाई- झगड़े में पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपके आसपास कई ऐसे लोग मौजूद हो सकते हैं जो आपसे किसी भी बात पर सहमति नहीं रखते हों।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि वाले अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों से भाग सकते हैं, हालांकि भाग जाने से कोई खास नुकसान नहीं होगा।
मीन राशि-
मीन राशि वाले अपने व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों जीवन संबंधित अहम फैसला ले सकते हैं। बता दें कि ऐसा करने से आपको उपलब्धि मिलने के काफी आसार हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।