आज के समय में लगभग हर कोई अपना भविष्य जानना चाहता है। लोग इधर-उधर पढ़ते रहते हैं कि आने वाला दिन कैसा होगा, ऑफिस या वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा? आदि कई सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अगर आप आप भी यह जानना चाहते हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस आर्टिकल में टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा राशि के अनुसार भविष्यफल बताने जा रही हैं कि आने वाला सप्ताह आपके लिए शुभ होगा या अशुभ। आइए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आने वाला दिन या सप्ताह थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। जीविका शर्मा के अनुसार मेष राशि वाले किसी न किसी कारण चिड़चिड़े हो सकते हैं। मेष राशि वाले इस सप्ताह किसी कारण से निराश भी महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने करीबी के साथ अच्छे संबंध बनाने में व्यस्त हो सकते हैं। इसके अलावा इस सप्ताह वृषभ राशि के लोग परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताने में व्यस्त भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग इस सप्ताह वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किसी न किसी काम पर अधिक समय बिता सकते हैं। इस सप्ताह अपने भरण-पोषण से अधिक कार्य करने की योजना भी बना सकते हैं। इस सप्ताह अतिरिक्त कार्य करने की योजना भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: लड़कियों को कौन से पैर में काला धागा पहनना चाहिए?
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह लगभग सभी प्रकार के तनाव से मुक्त हो सकता है। इस सप्ताह आप पेशेवर रूप से भविष्य के लिए कुछ चीजों की योजना बना सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह धन लाभ लेकर आ सकता है। इस सप्ताह के बाद आपका पेशेवर जीवन मनचाही ज़रूरतों को पूरा कर सकता है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपको सतर्क रहने की ज़रूरत है। क्योंकि इस सप्ताह आपके साथी या परिवार के सदस्यों के साथ कुछ चीजों को लेकर बहस या विवाद हो सकता है। ऐसे में परिवार के साथ आपको किसी बात पर अधिक वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। (कौन-से राशि वाले होते हैं Extrovert,जानें)
तुला राशि
इस सप्ताह परिवार नियोजन को लेकर व्यस्त हो सकते हैं। पेशेवर जीवन के साथ निजी जीवन में आप कुछ चीजों को संतुलन करना चाहेंगे जो आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।
Recommended Video
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोग इस सप्ताह अपने लक्ष्य को पूरा नहीं करने की वजह से कुछ निराश हो सकते हैं। इसके अलावा आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं। हालांकि, आपके लिए अन्य रास्ते खुले हैं जो बेहतर साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जून का महीना किन राशियों के लिए होगा खास? टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें
धनु राशि
इस सप्ताह आप अपने कार्य में अधिक व्यस्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आप नए लोगों से मिल सकते हैं और आसपास नई चीजों को खोज सकते हैं। इस सप्ताह आपको काम के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं।
मकर राशि
इस सप्ताह आप करियर से जुड़े कार्यों में कुछ देरी का अनुभव कर सकते हैं। इसके अलावा भुगतान या नई नौकरी के संबंध में आप प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा कर सकते हैं। किसी सौदे के लिए लिए आपको प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले इस सप्ताह प्रेम जीवन पर अधिक ध्यान दें सकते हैं। हालांकि, आप चाहते हैं कि कुछ चीजें आपके पक्ष में हो, लेकिन इस चीज के लिए आपको कुछ समय तक इंतजार करने की ज़रूरत है।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोग इस सप्ताह अपनी यात्रा का आनंद ले सकते हैं और नई चीजों की खोज कर सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए छुट्टियों का सप्ताह हो सकता है। प्रेम जीवन में आपको कुछ प्रगति देखने को मिल सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit:(@hz)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।