अक्सर ऐसा होता है कि सभी अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं। आने वाला समय कैसा होगा ? आने वाले हफ्ते में आपकी हेल्थ कैसी होगी? आपका करियर कैसा होगा और आपको आर्थिक लाभ होगा या नहीं? ऐसे कई सवाल हम सभी के मन में होते हैं और इन सवालों का जवाब हमें न्यूमेरोलॉजी और ज्योतिष के माध्यम से मिल सकता है।
ख़ासतौर पर न्यूमेरोलॉजी आपके भाग्यांक के अनुसार आपके भविष्य की किसी भी घटना की सटीक जानकारी दे सकती है। अगर आप भी आने वाले हफ्ते यानी 9 से 15 मई तक के अपने भाग्यांक के भविष्यफल की जानकारी लेना चाहते हैं तो न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया जी से जानें इसके बारे में।
क्या होता है भाग्यांक
भाग्यांक किसी भी व्यक्ति की पूर्ण जन्मतिथि का एकल अंक होता है। जैसे, अगर आपकी पूर्ण जन्म तिथि 07-02-1984 है, तो तिथि में सभी संख्याओं को जोड़ने पर (0+7 +0 +2 +1 +9 +8 +4 =31, 3 +1 =4 ) हमें संख्याओं के योग का एकल अंक 4 प्राप्त होता है। इसलिए आपका भाग्यांक 4 होगा। इसी प्रकार आप अपना भाग्यांक भी निकाल सकते हैं।
भाग्यांक -1
इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए कुछ सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें। जो लोग शराब का सेवन करते हैं उन्हें ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जहां तक हो सके इस तरह की किसी प्रवृत्ति से दूर रहें। सकारात्मक सोच के लिए आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ें। काम की बात करें, तो आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा क्रिएटिव हैं इसलिए आने वाले सप्ताह में आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अगर आप व्यवसाय में हैं तो अच्छा करेंगे। व्यक्तिगत रूप से यदि आप प्यार की तलाश में हैं तो हो सकता है आपको गलत व्यक्ति का प्यार मिले और प्यार में धोखा खाना पड़े। इस हफ्ते आपका मानसिक तनाव बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं।
- लकी नंबर: 18
- लकी कलर: इंडिगो
- शुभ दिन: शुक्रवार
भाग्यांक -2
इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आप बहुत व्यवस्थित तरीके से चीजों को मूर्त रूप दे सकते हैं। योग, प्राणायाम और ध्यान से कायाकल्प होगा। यदि आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो बेहतर है कि डॉक्टरी परामर्श लें और दवा शुरू करें। काम के मोर्चे पर, पदोन्नति आपके कार्डों में नजर आ रही है। वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध आपको पूरा लाभ देंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर आपके लिए यह खुश रहने का समय है। आप अपने रिश्तेदारों के साथ भी आनंद लेंगे। प्रेम संबंध इस हफ्ते अच्छे होने के योग हैं।
- लकी नंबर: 17
- शुभ रंग: सोना
- शुभ दिन: रविवार
भाग्यांक -3
इस सप्ताह एक स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण आपके आकर्षण में इजाफा करेगा। आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से विकसित होंगे। आनंद लेने और खुद को लाड़-प्यार करने के लिए यह एक अच्छा सप्ताह है। भाग्यांक -3 के लोग कुछ ब्यूटी टिप्स से अपनी खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप अपने व्यक्तित्व पर अच्छी खासी रकम खर्च करने से परहेज नहीं करेंगे। काम के मोर्चे पर, कुछ के लिए नौकरी में बदलाव की संभावना है। जो पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं उनके लिया यह सप्ताह अच्छा नहीं है। पैसों के लेन-देन का कारोबार बहुत सावधानी से करें। व्यक्तिगत मोर्चे पर, आपको लाभकारी प्रभाव के साथ एक महत्वाकांक्षी साझेदारी मिलने की संभावना है। आप दयालु और उदार हैं और अपने साथी का दिल जीतने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
- शुभ अंक : 29
- शुभ रंग: स्काई ब्लू
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक -4
इस सप्ताह स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण नहीं होगा। आप अपने स्वास्थ्य और जीवन शक्ति को बढ़ाने के लिए क्या कर रहे हैं इस बात पर आपको विचार करने की जरूरत है। यदि आपको आराम या व्यायाम की आवश्यकता है तो इस पर विचार करें और इसे अपने शेड्यूल में जोड़ें। करियर के मोर्चे पर आपको अच्छा स्थान मिलने के योग हैं। अतीत में किए गए आपके कठिन प्रयासों का आपको भरपूर लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत मोर्चे पर, आपके लिए इस हफ्ते प्रेम के योग नजर आ रहे हैं। अपने पार्टनर के साथ का भरपूर मजा उठाएं।
- शुभ अंक: 28
- शुभ रंग: आड़ू
- शुभ दिन: शनिवार
भाग्यांक -5
इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में भारी बदलाव आएगा और पुरानी बीमारियां दूर होंगी। इस पूरे हफ्ते नई चीजों का आनंद लेना आपके भविष्य के लिए अच्छा है। काम के मोर्चे पर, यह एक ऐसा समय है जब आप नए काम की उम्मीद कर सकते हैं। निजी मोर्चे पर प्रेमियों के लिए अच्छा समय रहेगा। आपके संबंध एक मजबूत रहेंगे जो पारस्परिक रूप से सहायक और लाभकारी हो। अगर आप प्यार की तलाश कर रहे हैं, यह समय हो सकता है। इस हफ्ते आपको बहुत सुखद अनुभूति होगी।
- लकी अंक: 12
- शुभ रंग : काला
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक - 6
इस सप्ताह तनाव और चिंता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आपको व्यायाम, भोजन में संतुलन और पानी का सेवन और पर्याप्त आराम की आवश्यकता है। यदि आप परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो भी चिंता न करें और ज्यादा सकारात्मक वाइब्स पर ध्यान दें। कामकाज की दृष्टि से सप्ताह बोझिल है, आप किसी काम में खुद को उलझा हुआ महसूस करेंगे। यह सप्ताह आपके लिए स्वस्थ के लिहाज से काम करने योग्य नहीं है। रिश्ते के मोर्चे पर, यह मेक-या-ब्रेक अवधि हो सकती है। यह स्पष्ट होने का समय है कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं।
- लकी अंक: 21
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ दिन: शनिवार
भाग्यांक -7
इस सप्ताह आप आध्यात्मिक और धार्मिक महसूस करेंगे और अधिक काम करने से आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की चिंता में अपने आध्यात्मिक नेता से सलाह लेना आपके लिए अच्छा होगा। स्वास्थ्य के लिए आप एक चिकित्सक से परामर्श करने की तुलना में अपने आप को ठीक करने के लिए पारंपरिक चिकित्सा के साथ अधिक सहज महसूस करेंगे। काम के मोर्चे पर, अपनी ऊर्जा को एक ऐसे काम में लगाएं, जहां पहले से ही काफी योजनाएं तय हों। अपनी ताकत पर ध्यान दें। आपके रास्ते में नए अवसर आएंगे जो आपको एक आशावादी और जीवंत व्यक्ति बनाएंगे।
- शुभ अंक: 13
- शुभ रंग: स्काई ब्लू
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक- 8
इस सप्ताह यदि आप सुस्ती महसूस करते हैं तो अपने स्वास्थ्य के नियम का पालन स्वयं करें। आगे आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा समय है। सेहत में सुधार होगा और टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। इस सप्ताह आपके पास शांतिपूर्ण और सकारात्मक समय हो सकता है। आपका सकारात्मक और बेहतर जीवन जीने के लिए जीवन के प्रति नए दृष्टिकोण का विकास होगा। करियर के मोर्चे पर आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे जो आपको बिना अधिक प्रयास के आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और इससे आपको धन लाभ होगा। कला, संगीत और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
- लकी अंक: 31
- शुभ रंग: फ़िरोज़ा
- शुभ दिन: गुरुवार
Recommended Video
भाग्यांक -9
इस सप्ताह आप अत्यधिक सक्रिय महसूस करेंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपना समय रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आप नए विचारों से भरे हुए हैं और आपका जिज्ञासु मन आपको किसी न किसी चीज़ में व्यस्त कर देगा। नियमित रूप से व्यायाम करें जिससे सेहत अच्छी रहेगी। काम के मोर्चे पर, आपको दृढ़ रहने की जरूरत है। जब व्यावसायिक उपक्रमों की बात हो तो शीघ्र और आक्रामक बनें, अन्यथा, आप कुछ अच्छे अवसर से चूक सकते हैं। पत्रकारों के लिए समय उपयुक्त है, यदि वे केंद्रित और स्पष्ट हैं। घर के बड़ों से मतभेद होने की संभावना है।
- लकी अंक: 39
- शुभ रंग: लाल
- शुभ दिन: बुधवार
सभी भाग्यांकों के लिए आने वाला सप्ताह मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। इसलिए आप न्यूमेरोलॉजी से आने वाले समय के लिए योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।