हम सभी अपने आने वाले समय के बारे में सही जानकारी लेना चाहते हैं जिससे आगे के समय की सही योजनाएं बनाई जा सकें। यूं कहा जाए कि हम सभी भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा जिज्ञासु होते हैं। हालांकि, भविष्य का पता लगा पाना थोड़ा कठिन होता है।
जब आने वाले समय के बारे में जानकारी लेनी हो तो ज्योतिष, टैरो और न्यूमेरोलॉजी आपको इसकी सही जानकारी देने में मदद करता है। अगर आप भी अपने भाग्यांक के अनुसार 2 से 8 जनवरी 2023 वाले सप्ताह की जानकारी लेना चाहते हैं तो न्यूमेरोलॉजिस्ट मधु कोटिया से इसके बारे में विस्तार से जानें।
भाग्यांक-1
नए साल के पहले सप्ताह में आपका काम धीरे-धीरे चलता रहेगा। आपके द्वारा शुरू किया गया कोई भी प्रयास जैसे आपने कोई भी व्यवसाय शुरू किया है जो अभी तक परिणाम नहीं दे रहा है, वह अच्छे परिणाम देगा। इस सप्ताह के मध्य में आश्चर्यजनक घटनाक्रम होंगे। कई अन्य स्रोतों से धन का आगमन होगा। आप में से कुछ लोगों को व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में आप बहुत रचनात्मक महसूस करेंगे। आप सभी भौतिक सुखों में लिप्त होने की इच्छा करेंगे। आपके परिवार के सदस्य आपका सही मार्गदर्शन करेंगे।
- शुभ अंक : 12
- शुभ रंग : पीच
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक-2
यह सप्ताह आपके लिए बदलावों से भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक होगी। आपके बच्चे आपके लिए खुशियां लेकर आएंगे और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। नई कार्य संभावनाएं, नए उद्यम और राजस्व के नए स्रोत बढ़ेंगे।
घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सप्ताह के मध्य में स्थिति बदलेगी और आप महसूस कर सकते हैं कि आपके जीवन में कुछ समायोजन की आवश्यकता है। आप दान में पैसा दान करें आपको लाभ होगा।
- शुभ अंक : 14
- शुभ रंग : हरा
- शुभ दिन: गुरुवार
भाग्यांक-3
इस सप्ताह आप ज्यादा भाग्यशाली और धन्य महसूस करेंगे क्योंकि आने वाला सप्ताह बहुत सारी अच्छी चीजें लाने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपसी समझ, जुड़ाव और मजबूत बॉन्डिंग महसूस होगी। इस सप्ताह आध्यात्मिक ज्ञान भी है और आप अपना समय अपनी आध्यात्मिक आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए समर्पित करेंगे।
सप्ताह के मध्य में, आपके मन में कुछ बुरे विचार उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको खतरे में डाल सकते हैं। आर्थिक और भावनात्मक दोनों तरह के कई लाभ मिलेंगे। व्यवसाय का विस्तार होगा, राजस्व प्रवाह बढ़ेगा, बच्चों के माध्यम से विलासिता और खुशी का संकेत मिलेगा। (भाग्यांक 3 की लव लाइफ )
- शुभ अंक : 20
- शुभ रंग : मौवे
- शुभ दिन: सोमवार
भाग्यांक-4
आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे और सप्ताह के पहले दो दिनों में गर्व महसूस करेंगे। पिछले सप्ताह आपके द्वारा पूरा किया गया कोई कार्य या एक बड़ा रूप लेगा और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
आप अपने से जुड़े हर एक काम के प्रति रुचि लेते हैं और अपने आप को पूरे दिल से इसमें झोंक देते हैं, ऐसा ही आप इस सप्ताह भी करेंगे। जीवनसाथी का प्रोत्साहन और सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा।
आपके लिए साझेदारी का व्यवसाय फलेगा-फूलेगा। सप्ताह के मध्य में शत्रुओं से सावधान रहें। आपके स्वास्थ्य और आपके वित्त दोनों की तरफ ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चों पर क़ाबू रखें नहीं तो भविष्य में आर्थिक संकट का ख़तरा बन सकता है।
- शुभ अंक : 6
- शुभ रंग : बैंगनी
- शुभ दिन: शुक्रवार
भाग्यांक-5
इस सप्ताह, आपको अपनी बुद्धि का उपयोग किसी ऐसी परिस्थिति में निर्णय लेने के लिए करना होगा जो महत्वपूर्ण है और आपके जीवन के पाठ्यक्रम को प्रभावित कर सकती है। यह एक घरेलू मुद्दा हो सकता है या आपके पेशे से जुड़ा भी हो सकता है।
आप में से कुछ लोगों को अच्छी सैलरी वाली नौकरी या नया काम मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको उपचार या चिकित्सा सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में आप थकान महसूस करेंगे। यदि परिवार में अनबन चल रही है तो आपके तर्क-वितर्क से बात बिगड़ सकती है। यह समय अपनी सभी समस्याओं को एक तरफ रखकर खुद को तरोताजा करने के लिए आराम करने का है। (भाग्यांक 5 का भविष्य )
- शुभ अंक : 15
- शुभ रंग : आसमानी नीला
- शुभ दिन: गुरुवार
भाग्यांक-6
इस सप्ताह आप किसी ऐसे षड़यंत्र के शिकार हो सकते हैं जो आपको हानि पहुंचाएगा। आपको अपने जीवन में आने वाले बुरे प्रभावों से खुद को दूर करना होगा। किसी प्रकार का गुप्त लालच आपको मुश्किल स्थिति में डाल सकता है।
सप्ताह के मध्य तक आपके विचारों में बदलाव आएगा। आपके जीवन में उल्लेखनीय सुधार होंगे और आप अधिक संगठित और अनुशासित महसूस करेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बच्चे आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सप्ताह के अंत में आप एक आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
- शुभ अंक : 19
- शुभ रंग : सफेद
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक-7
आप अपने रास्ते में आने वाली संभावनाओं पर ध्यान देने के लिए अपने लक्ष्यों पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। इस सप्ताह आप अंतर्मुखी और आत्मकेंद्रित महसूस करेंगे। अकेलापन और एकांत आपको आकर्षित करेगा, फिर भी आप इस मनोदशा में अन्य लोगों के साथ जुड़ेंगे।
फ़ोन और इंटरनेट चैट आपके सबसे अच्छे दोस्त बनेंगे। सप्ताह के मध्य में आप रचनात्मक रहेंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं, जो आपकी धन संबंधी चिंताओं में आपकी सहायता करेगा। जो लोग दूर रहते हैं वो कुछ दिनों के लिए अपने घर वापस आएंगे और परिवार के साथ समय बिताएंगे।
- शुभ अंक : 11
- शुभ रंग : बेज
- शुभ दिन: रविवार
भाग्यांक-8
आप उदार और दयालु हैं और आप आध्यात्मिक गतिविधियों पर पैसा खर्च करने वालों में से हैं। आप दान-पुण्य में भी रुचि रखते हैं। बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिए आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है।
अन्य पारिवारिक कठिनाइयां आपको परेशान कर सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। यह जीवन संतुलन के महत्व को समझने का समय है। सप्ताह के अंत में कुछ खुशी के पल आएंगे। अच्छे संदेश जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे इस सप्ताह नजर आ रहे हैं।
- शुभ अंक : 13
- शुभ रंग : भूरा
- शुभ दिन: शनिवार
भाग्यांक-9
सप्ताह की शुरुआत उत्सव के साथ होगी जैसे विवाह समारोह या प्रमोशन पार्टी। परिवार और मित्रों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। सप्ताह के मध्य तक आप महत्वाकांक्षी और संकल्पवान महसूस करेंगे।
यह शक्ति आपको कड़ी मेहनत करने और अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके सामने मुश्किलें आएंगी, लेकिन आप समझदारी से उनका मुकाबला करेंगे। देवी मंदिर की यात्रा की योजना बना सकते हैं।
- शुभ अंक : 18
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ दिन: बुधवार
सभी भाग्यांकों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लाएगा, लेकिन किसी समस्या से घबराएं नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंढें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।