ज्यादातर लोग अपने भविष्य के बारे में जानना चाहते हैं। ताकि वह कुछ हद तक पहले से ही तैयारी कर सकें। लेकिन अपने भविष्य के बारे में जानना काफी मुश्किल होता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि भविष्य में आपका जीवन कैसा रहेगा तो इसके लिए आप न्यूमेरोलॉजी, एस्ट्रोलॉजी और टैरो कार्ड रीडर की मदद ले सकते हैं।
बता दें कि न्यूमेरोलॉजी भाग्यांक के अनुसार भविष्य के बारे में बताती है। अगर आप भी अपने भाग्यांक के अनुसार आने वाले सप्ताह यानी कि 25 अप्रैल से 1 मई तक के समय के बारे में जानकारी लेना चाहती हैं तो न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया आपको आने वाले हफ्ते में होने वाले बदलावों की जानकारी दे रही हैं।
क्या होता है भाग्यांक?
भाग्यांक किसी भी व्यक्ति की पूर्ण जन्मतिथि का एकल अंक होता है। उदाहरण के लिए, यदि आपकी पूर्ण जन्म तिथि 14.4.2000 है, तो तिथि में सभी संख्याओं को जोड़ने पर (1+4 +4 +2+0+0+0 = 11 =1+1 = 2) हमें संख्याओं के योग का एकल अंक 2 प्राप्त होता है, इसलिए 2 भाग्यांक है।
भाग्यांक-1
आपको इस हफ्ते अपने स्वास्थ्य से समझौता नहीं करना चाहिए। आपको यह देखना चाहिए कि आप स्वास्थ्य संबंधी मुद्दो को कैसे हैंडल कर रहे हैं। आपने अपनी जिंदगी को जीने का तरीका समझ लिया है। करियर की बात करें तो इस हफ्ते आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक ध्यान और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होगी। इस बात की भी संभावना है कि इस हफ्ते आपको कठिनाइयों का सामना करने पड़ेगा और लोग आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं। आत्मविश्वास बनाएं रखें और मेहनत करते रहें। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आपके रिश्ते में कुछ नया हो सकता है।
- शुभ अंक : 15
- शुभ रंग : ग्रे
- शुभ दिन: शुक्रवार
भाग्यांक-2
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप चुनौतियों का सामना कर चुके हैं और अब काफी मजबूत महसूस करेंगे। आपके जीवन में नई खुशियां आएंगी। प्रोफेशनल लाइफ में आपको बहुत सारी अच्छी चीजें हासिल होंगी। इस समय को आपकी सारी समस्याओं के अंत के रूप में चिह्नित किया जाएगा। एक समझौता होगा, जिससे सौहार्दपूर्ण वातावरण बनेगा। पर्सनल लाइफ में आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते के बारे में मोटिवेटेड फील करेंगे। इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपने आप को एक्सप्रेस करते हैं। साथ ही यह जानते हैं कि इस क्रिएटिव एनर्जी का सही उपयोग कैसे करना है।
- शुभ अंक : 10
- शुभ रंग : सुनहरा
- शुभ दिन: रविवार
भाग्यांक-3
इस सप्ताह आपके जीवन में थोड़ी सी परेशान आ सकती है। चिंता और एंग्जायटी की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चुनौतियां आपको निराश कर देंगी। बाहरी स्थिती से ज्यादा आपको मनोवैज्ञानिक स्थिति परेशान करेगी। भविष्य में क्या होगा इसके बारे में चिंता करना बंद करें और निष्पक्ष रूप से सोचें कि आपको क्या करने की आवश्यकता है। करियर की बात करें तो आप एक प्रोजेक्ट को पूरा करने के लास्ट स्टेप पर हैं, लेकिन अंतिम समय में एक झटके का सामना करना पड़ेगा। इस बात को जान लें कि कठिनाई या चुनौती से लड़ने के लिए आपके पास आंतरिक संसाधन हैं। सामान्य बर्ताव करें क्योंकि आपके शत्रु आपका विरोध करेंगे। रिलेशनशिप में आप इस बात को लेकर कंफ्यूज रहेंगे कि क्या आपको अपने पार्टनर के साथ रहना है या आगे बढ़ना है। निर्णय आपके वर्तमान और भविष्य दोनों को प्रभावित करेगा।
- शुभ अंक : 17
- शुभ रंग : स्काई ब्लू
- शुभ दिन: बुधवार
भाग्यांक- 4
इस सप्ताह आप पॉजिटिव रहेंगे और अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह से ध्यान रखेंगे। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इस एनर्जी को अपनी भलाई के लिए किस तरह इस्तेमाल करते हैं। यह सेल्फ-ट्रांसफॉर्मेशन का समय है। काम में आपके लिए चीजें क्लियर नहीं होंगी। यह एक ऐसा समय होता है, जब जो दिखता है वह होता नहीं है। इस समय आपको अपने सहकर्मी की बातें सुननी चाहिए। यह समझना चाहिए कि क्या आप दोनों एक-दूसरे को समझते हैं। शांति का ध्यान दें। इस समय अपने अंतर्ज्ञान को सफलता की ओर ले जाने दें। यह समय अपनी लव लाइफ को रिन्यू करने का है। अपने साथी के सामने खुद को व्यक्त करें और देखें कि यह आपके रिश्ते को गहरा करने में कैसे काम करता है। आप अपने रिश्ते के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए तैयार हैं।
- शुभ अंक : 8
- शुभ रंग : पेस्टल रंग
- शुभ दिन: बुधवार
भाग्यांक- 5
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, तो सपोर्टिव रहें और अपने आप से प्यार करें। स्ट्रॉन्ग एनर्जी वाली महिलाएं इस समय आपको ठीक करने में मदद करेंगी। सकारात्मक सोचें और यूनिवर्स हीलिंग एनर्जी पर भरोसा करें। आपका करियर अच्छा रहेगा। आप कम समय में काफी कुछ हासिल करने में सक्षम होंगे। इस समय आप एक्टिव और बिजी दोनों रहेंगे और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी रचनात्मक दृष्टि को बनाए रखेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने आस-पास के लोगों के अनुकूल और आशावादी होते हुए अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। पर्सनल लाइफ के लिए यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। बुरा समय समाप्त हो गया है और भविष्य में खुशियों की काफी संभावनाएं हैं। (3 भाग्यांक के लिए आने वाला समय कैसा होगा )
- शुभ अंक : 22
- शुभ रंग : नीला
- शुभ दिन: रविवार
भाग्यांक- 6
इस सप्ताह अनुशासन और तर्क आपके स्वास्थ्य का मंत्र रहेगा। आप अपने हेल्थ मैनेजमेंट में सेल्फ-कंट्रोल रहेंगे। लेकिन अगर आपने सेल्फ-कंट्रोल करना शुरू नहीं किया है, तो बता दें कि यह एकदम सही समय है। यदि आपको किसी भी प्रकार की बीमारी है, तो वह डाइट लें जो आपकी बॉडी के लिए बेहतर हो। व्यावसायिक दृष्टि से यह समय उत्तम है। आप खुद पर और अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सीखेंगे। आपको आवश्यक परिवर्तन करने की तीव्र इच्छा है जो आपको सफलता की राह पर ले जाएगी। रिलेशनशिप के मामले में आप डिस्कनेक्ट महसूस कर सकते हैं। अपने पार्टनर को इस बारे में जरूर बताएं। अगर आप कुछ समय अलग-अलग बिताते हैं, तो आपके लिए मददगार होगा।
- शुभ अंक : 12
- शुभ रंग : लाल
- शुभ दिन: गुरुवार
भाग्यांक- 7
इस सप्ताह आप शारीरिक से लेकर भावनात्मक और स्वास्थ्य तक, सभी क्षेत्रों की उपेक्षा कर रहे हैं। यह उस पैटर्न को बदलने और अधिक स्वस्थ जीवन शैली विकल्पों की तलाश करने का समय है। आपको आराम करने और शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जाओं को दोबारा से रिबिल्ड करने की आवश्यकता है। करियर के लिहाज से यह समय महत्वपूर्ण रहेगा। आपको एक नया प्रोजेक्ट दिया जाएगा। आप इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साहित महसूस करेंगे। यह समय आपकी क्रिएटिवी को दिखाने और बेस्ट रिजल्ट पाने का है। पर्सनल लाइफ में हर तरीके से संतुलन बनाएं रखें। सफल रिश्तों के लिए आपको गिव एंड टेक की पॉलिसी के प्रति सचेत रहना होगा। अपने और अपने साथी दोनों के विचारों पर ध्यान दें और उन्हें एक-दूसरे से शेयर करें। (भाग्यांक 8 वाले जातकों के लिए 2022 का भविष्यफल)
- शुभ अंक : 11
- शुभ रंग : भूरा
- शुभ दिन: सोमवार
भाग्यांक- 8
इस सप्ताह आपकी जीवन शक्ति काफी मजबूत रहेगी। फिटनेस प्लान पर अधिक ध्यान देने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। इस समय आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आसानी से निपट पाएंगे। आपको इस समय का सही और सर्वोत्तम उपयोग करना चाहिए। काम में चीजें उतनी अच्छी नहीं दिख रही हैं। घबराएं नहीं और अपनी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन करने के लिए कुछ समय निकालें। यह जानें कि आप अपनी नौकरी से क्या चाहते हैं। आपको स्वंय से जवाब मांगना चाहिए। करियर काउंसलर की मदद लेने के लिए तैयार रहना चाहिए। इससे आपको अपनी वर्तमान स्थिति पर एक नया दृष्टिकोण देखने में मदद मिलेगी। आपके रोमांटिक रिलेशनशिप अच्छे रहने की संभावना है। आपको परिवर्तन को अपनाना चाहिए और अपने भविष्य के बारे में दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखना चाहिए।
- शुभ अंक : 19
- शुभ रंग : काला
- शुभ दिन: शनिवार
भाग्यांक- 9
इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के लिए योजना बनानी पड़ सकती है। इसका मतलब फिटनेस प्लान या किसी तरह की सर्जरी कराना हो सकता है। जो भी हो, लोगों की राय और प्रतिक्रिया लें। साथ ही महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। आपके लिए सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार अब महत्वपूर्ण हैं। यदि आप पहले से ही नौकरीपेशा हैं, तो आगे बढ़ने की संभावना है। यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि क्या आप अपने विचारों का उपयोग करते हैं और अपने डर पर विजय प्राप्त करते हैं या उन्हें अपने और सभी की भलाई के लिए उपयोग करते हैं? आप इस समय अपने रिश्ते में मौजूद किसी भी मुद्दे से अवगत रहेंगे। अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने ऊपर हावि नहीं होने देंगे।
- शुभ अंक : 12
- शुभ रंग : पीला
- शुभ दिन: गुरुवार
सभी भाग्यांकों के लिए आने वाला सप्ताह मिले जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। इसलिए आप न्यूमेरोलॉजी से आने वाले समय के लिए योजनाएं तय कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।