सभी अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा जिज्ञासु होते हैं, जिससे आने वाले समय की योजनाएं बनाई जा सकें। हालांकि, आपके भविष्य का पता लगा पाना थोड़ा कठिन होता है। जब आने वाले समय के बारे में जानकारी लेनी हो तो ज्योतिष, टैरो और न्यूमेरोलॉजी के जरिये आप इसकी सटीक जानकारों लेने में सफल हो सकते हैं।
जब बात आपके भाग्यांक की हो तो आपके लिए न्यूमेरोलॉजी सबसे बेहतर विकल्प है। न्यूमेरोलॉजी इस बात की सही जानकारी दे सकता है कि आपके भाग्यांक को आने वाले समय में कोई परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ेगा, आपको किसी प्रकार की धनहानि तो नहीं होगी।
भविष्य की ऐसी न जाने कितनी बातें आप न्यूमरोलॉजी से ही जान सकते हैं। अगर आप भी अपने भाग्यांक के अनुसार 17 से 23 अक्टूबर वाले सप्ताह की जानकारी लेना चाहते हैं तो न्यूमेरोलॉजिस्ट मधु कोटिया से इसके बारे में विस्तार से जानें।
भाग्यांक-1
आप इस सप्ताह जीवन में आने वाली बाधाओं को आसानी से संतुलित करेंगे। इस सप्ताह आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अतीत के नकारात्मक पहलू दूर होंगे और जीवन की उच्च गुणवत्ता के लिए आप खुद पर पैसा खर्च करेंगे। नौकरी पेशे वालों के लिए रोजगार में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आप इस हफ्ते अपने आपको ज्यादा आशावादी महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपके जीवन में रोमांटिक जीवन में एक नया अध्याय शुरू होने के योग हैं। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं
- शुभ अंक : 3
- शुभ रंग : गुलाबी
- शुभ दिन: रविवार
भाग्यांक-2
इस सप्ताह काम के बोझ के कारण आप खुद को खोया हुआ महसूस करेंगे। आपको बौद्धिक और शारीरिक रूप से जागरूक होना चाहिए। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
अपनी सेहत का ध्यान दें और खाने की प्राकृतिक चीजों पर ज्यादा ध्यान दें। फास्ट फूड और तली-भुनी चीजों से परहेज करें। अपने सभी बुरे व्यवहारों को रोकने की कोशिश करें। नौकरी के मोर्चे पर आप एक नई भूमिका या कर्तव्यों में शामिल हो सकते हैं।
आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। पैसों के मामले में आप शांति का अनुभव करेंगे। आपके कॉरपोरेट विस्तार की योजना इस सप्ताह फलीभूत हो सकती है। व्यक्तिगत मोर्चे पर कुछ भावनात्मक रूप से आपके लिए अप्रिय हो सकता है। रिश्तों के मामले में आप अपना आप खो सकते हैं और परेशान हो सकते हैं।
- शुभ अंक : 12
- शुभ रंग : पीच
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक-3
इस सप्ताह आपको थोड़ा कठोर रहने की जरूरत है और अपनी सीमाएं तय करें। स्वास्थ्य के मोर्चे पर कोई समझौता न करें। जीवन को सामंजस्य प्रदान करने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आपको आध्यात्म से जुड़ने की जरूरत है।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति आपके लापरवाह रवैये के कारण कुछ मौसमी बीमारियां होने के संकेत हैं। इस सप्ताह भाग्यांक 3 (भाग्यांक-3 का व्यक्तित्व) के लोग किसी भी चुनौती का सामना करेंगे। यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।
आपके वर्कप्लेस या घर पर पते में बदलाव हो सकता है। रोमांटिक रिश्तों में आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गहरी समझ रखने की आवश्यकता है।
- शुभ अंक : 18
- शुभ रंग : चांदी
- शुभ दिन: बुधवार
भाग्यांक- 4
इस हफ्ते सुनिश्चित करें कि आप अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। अपने करियर के मामले में खुद को सीमित न करें। किसी सीनियर से बातचीत करते समय सावधान रहें। यदि आप अपने विचारों को किसी और के ऊपर थोपना चाहते हैं तो यदि ध्यान रखें कि वो आपका विरोध कर सकते हैं।
किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शांति बनाएं जो व्यक्तिगत रूप से आपके खिलाफ हो। संदेह और ईर्ष्या से मुक्त होने का साधन खोजें और फिर विश्वास स्थापित करें।
- शुभ अंक : 6
- शुभ रंग : बैंगनी
- शुभ दिन: शुक्रवार
भाग्यांक-5
इस हफ्ते आपको ब्रेक की जरूरत है। अपनी दिनचर्या से बचने के लिए खुद को कुछ समय अकेले में दें। अगर आप परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो आपको अच्छी खबर मिलेगी। आप तनाव दूर करने में सफल हो सकते हैं।
आपके लिए योग और ध्यान का अभ्यास करने का समय है। करियर के मोर्चे पर इस हफ्ते आपके लिए अच्छी खबर आने वाली है। चुनौतीपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए किसी का मार्गदर्शन आपके लिए मददगार होगा।
परिवार के किसी ऐसे सदस्य से बात करें जिस पर आपको भरोसा हो। आपके लिए संतान के भविष्य, उनकी शिक्षा, उनकी शादी और खर्चे को लेकर चिंता होने की संभावना है।(भाग्यांक 5 का व्यक्तित्व)
- शुभ अंक : 15
- शुभ रंग : स्काई ब्लू
- शुभ दिन: गुरुवार
भाग्यांक-6
इस सप्ताह आप भरपूर ऊर्जा और जीवन शक्ति के साथ मजबूत और स्वस्थ महसूस करेंगे। आपके पास ध्यान, एकाग्रता और आप जीवन से क्या चाहते हैं, इसकी एक मजबूत भावना है। आप पेशेवर और व्यक्तिगत स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने में सक्षम होंगे।
यदि आपने हाल ही में कोई नया व्यवसाय या रोजगार शुरू किया है तो आपके मन में कुछ भय हो सकता है। अपने और सहकर्मियों के बीच पूर्ण समझ सुनिश्चित करने के लिए, प्रश्न पूछें और सक्रिय रूप से उसकी बातें सुनें।
- शुभ अंक : 19
- शुभ रंग : सफेद
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक-7
इस हफ्ते आप अपने शरीर की सुनें, अपने दिल की नहीं। आपको अपने खाने के पैटर्न और मीठा खाने की लालसा को कम करने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए काम करें। अधिक व्यायाम करें और शरीर के पोषण के लिए ध्यान रखें।
मौखिक रूप से संवाद करते समय सतर्क रहें। बाधाओं का सामना करते समय अपना संयम बनाए रखें। व्यक्तिगत स्तर पर अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें।
- शुभ अंक : 8
- शुभ रंग : मैजेंटा
- शुभ दिन: शुक्रवार
Recommended Video
भाग्यांक-8
इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य संबंधित कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। जो किसी परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलने के योग हैं। अपनी वर्तमान स्वास्थ्य समस्या को दूर करने के लिए आपको केवल दवा का एक संक्षिप्त कोर्स करने की आवश्यकता है।
तरल पदार्थ, जूस और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। पेशेवर मोर्चे पर इस हफ्ते आपके लिए नए अवसर सामने आएंगे जो आपको भविष्य के लिए आशा प्रदान करेंगे। जीवनसाथी से बड़ी अनबन हो सकती है।
- शुभ अंक : 13
- शुभ रंग : भूरा
- शुभ दिन: शनिवार
भाग्यांक-9
इस सप्ताह आपके पास एक साहसिक और ऊर्जावान रवैया होगा, इसलिए आप बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप सही रास्ते पर हैं। इस सप्ताह आप जीवन शक्ति, जीवंत और चंचलता की एक मजबूत भावना का अनुभव करेंगे।
आपका हंसमुख और उत्साही रवैया आपके व्यक्तित्व के आकर्षण को बढ़ाएगा। इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि दूसरे आपके प्रयासों का फायदा उठाएंगे। सही मार्ग पर बने रहने के लिए केवल निर्देशों का पालन करने के बजाय बुद्धि का प्रयोग करें।
- शुभ अंक : 14
- शुभ रंग : हरा
- शुभ दिन: गुरुवार
सभी भाग्यांकों के लिए समय अनुकूल रहेगा लेकिन छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। किसी भी समस्या से घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।