सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं और इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि आने वाले समय में क्या बदलाव हो सकते हैं। ऐसी कोई भी जानकारी आपको ज्योतिष, टैरो और न्यूमेरोलॉजी से मिल सकती है।
जब बात भाग्यांक के भविष्यफल की आती है तब न्यूमेरोलॉजी ही सबसे अच्छा विकल्प है। न्यूमेरोलॉजी आपके भाग्यांक के अनुसार भविष्य का सही अनुमान लगाने में मदद करता है। अगर आप भी 16 से 22 जनवरी के सप्ताह की सही जानकारी लेना चाहते हैं तो न्यूमेरोलॉजिस्ट और टैरो कार्ड रीडर, मधु कोटिया से इस सप्ताह का अंक भविष्यफल विस्तार से जानें।
भाग्यांक-1
आपके लिए समय अनुकूल रहेगा और आप जीवन का मजा उठाने में सफल होंगे। हफ्ते की शुरुआत में ही आपको आर्थिक लाभ मिलेंगे। आपको कार्यस्थल पर भी सफलता मिलेगी और सीनियर्स का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
सप्ताह के बीच में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं लेकिन सप्ताहांत अच्छा बीतेगा और आप परिवार के साथ समस्य बिताएंगे। आप कहीं बाहर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग : नारंगी
- शुभ दिन: गुरुवार
भाग्यांक-2
इस सप्ताह आप अपनी भीतरी क्षमताओं की पहचान करने में सफल होंगे। आप अपने से ज्यादा दूसरों पर भरोसा करते हैं, लेकिन ये सप्ताह आपकी पहचान कराएगा। नौकरी के लिहाज से भी सप्ताह अच्छा रहेगा और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
अगर आप व्यापार में हैं तो आपको इसमें मुनाफा हो सकता है। रिश्तों की बात करें तो आपके पार्टनर से किसी बात पर मन मुटाव हो सकता है लेकिन सप्ताह के अंत तक चीजें आपके पक्ष में हो जाएंगी।
- शुभ अंक : 10
- शुभ रंग : लाल
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक-3
इस सप्ताह आप थोड़े हिंसक हो सकते हैं। आप अत्यधिक बोझ महसूस करेंगे क्योंकि काम का बहुत अधिक दबाव आपको अच्छा समय बिताने से रोक सकता है। इस सप्ताह इस बात की भी संभावना है कि आप कुछ हद तक उतावले हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें आपको इसका नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर ही कोई बड़ा निर्णय लें।
- शुभ अंक : 20
- शुभ रंग : सिल्वर
- शुभ दिन: शुक्रवार
भाग्यांक-4
यह सप्ताह आपको बहुत अधिक आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपने ज्ञान और बुद्धि से निर्णय लेते हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे और कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
आप एक सही शेड्यूल का पालन करेंगे और जिस काम में आगे बढ़ेंगे उसमें सफल होंगे। आपको इस सप्ताह नौकरी में भी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका आपको लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बनेंगे।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग : नीला
- शुभ दिन: शनिवार
भाग्यांक-5
यह सप्ताह आपके लिए कठिनाइयों भरा हो सकता है। परेशान होने की बजाय परिवार के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएं। सप्ताह का अंत नया घर या वाहन खरीदने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। आप अगर परेशानियों से बाहर निकल गए तो आगे का समय बहुत अच्छा बीतेगा। आप अपनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं।
- शुभ अंक : 2
- शुभ रंग : पीला
- शुभ दिन: गुरुवार
भाग्यांक-6
इस सप्ताह आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आप बहुत ज्यादा रचनात्मक महसूस करेंगे और कठिनाइयों से बाहर निकलने में सफल होंगे। नौकरी पेशे में भी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपकी कोई ऐसी योजनाएं भी सफल होंगी जो लंबे समय ये रुकी हुई हैं। घर के किसी बड़े का सहयोग मिलेगा जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा।
- शुभ अंक : 4
- शुभ रंग : नारंगी
- शुभ दिन: मंगलवार
भाग्यांक-7
यह सप्ताह आपके लिए शुभ -अशुभ फल लाएगा। कोई बड़ा निवेश करने से बचें क्योंकि वो आपको असफलता दिला सकता है। नौकरी पेशे के लिए समय अनुकूल है लेकिन व्यापार में नुकसान हो सकता है। सप्ताह के मध्य से समय आपके पक्ष में हो सकता है और आपको कई बड़े कामों में सफलता मिल सकती है। किसी भी समस्या से घबराएं नहीं और आगे बढ़ने की कोशिश करें।
- शुभ अंक: 12
- शुभ रंग : हरा
- शुभ दिन: बुधवार
भाग्यांक-8
सप्ताह की शुरुआत में आप चीजों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे। आप अपने प्रयासों से आगे बढ़ेंगे लेकिन कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं। सप्ताह के अंत में बहुत सारी तीव्र शक्तियां एक साथ दिखाई देंगी, जिससे किसी प्रकार के सकारात्मक प्रभाव के होने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को अपने लव पार्टनर का साथ मिलेगा और वैवाहिक जीवन सफल होगा। (भाग्यांक 8 का भविष्यफल)
- शुभ अंक : 28
- शुभ रंग : गुलाबी
- शुभ दिन: सोमवार
भाग्यांक-9
अपने सपनों को साकार करने के लिए यह एक बेहतरीन सप्ताह है। आपको बहुत सारा प्यार और पैसा मिल सकता है। आपके साथ बड़ों का आशीष बना रहेगा। इस सप्ताह अनुकूल ऊर्जा का उपयोग अपनी मानसिक क्षमताओं को बढ़ाने में करें। यह सप्ताह आर्थिक और भावनात्मक रूप से हर तरह से संतुष्टिदायक हो सकता है।
- शुभ अंक : 27
- शुभ रंग : नीला
- शुभ दिन: शनिवार
सभी भाग्यांकों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। किसी भी समस्या से घबराएं नहीं और आगे बढ़ते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com, unsplash.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।