नए सप्ताह की शुरुआत के साथ ही लोगों में नई उमंग और उम्मीदें जगती हैं। हर व्यक्ति यह जानना चाहता है आने वाला नया सप्ताह उसके लिए कैसा होगा। आपकी इस जिज्ञासा को शांत करने के लिए उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा इस सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं।
आप अपनी राशि के अनुसार इस राशिफल को पढ़ें और नए सप्ताह में आने वाली खुशियों, शुभ समाचारों और चौनौतियों के बारे में जानें और खुद को उनका सामना करने के लिए तैयार करें।
मेष
सप्तााह की शुरुआत अच्छी होगी और उत्साह बना रहेगा। आपको हर कार्य में सफलता को भी प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में बाधाएं आएंगी मगर सप्ताह के अंत तक यह बाधाएं दूर भी हो जाएंगी। इस सप्ताह आपको परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो जान लें कि में साथी कर्मचारी साथ नही देंगे तथा कारोबार में अव्यवस्था हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए इस सप्ताह अध्ययन में बाधा आ सकती है। शिक्षकों का दबाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है, इस सप्ताह आपको मांसपेशीयों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी से लड़ी हो सकती है।
वृषभ
राशि में दशम चंद्रमा होने से आर्थीक प्रगति होगी। रिश्तेदारों से भी सहयोग मिलेगा। किसी बेहद जरूरी कार्य के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके विरोधी इस सप्ताह परास्त होंगे। इस सप्ताह आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। विद्यार्थियों को शिशा में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य इस सप्ताह ठीक रहेगा मगर सिर दर्द एवं आंखों में जलन की समस्या रहेगी। किसी से प्रेम करते हैं तो उसे बताने का यह सही समय है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Career Horoscope 2021: नौकरीपेशा और कारोबारियों के लिए कैसे फल लेकर आ रहा है यह वर्ष, पंडित जी से जानें
मिथुन
इस सप्ताह राशि में नवम चंद्र है। इससे आपको किसी भी प्रकार की हानि नहीं होगी। आपका मन भी इस सप्ताह प्रसन्न रखेगा। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आपको इस सप्ताह धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में शामील होने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आपको खुशी का समाचार मिल सकता है।नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब बदल सकते हैं और कारोबारियों को अपने काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
कर्क
राशि में अष्टम चंद्र होने से सप्ताह का आरंभ कुछ खास नहीं होगा। किंतु सप्ताह के मध्य में आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। जो गलतियां आपने पिछले समय में की हैं, इस सप्ताह आप उन्हें सुधार सकते हैं। आपको इस हफ्ते संतान से सुख प्राप्त होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा नए निवेश से भी लाभ मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन करने का विचार बनेगा। विद्यार्थियों इस सप्ताह मेहनत का फल प्राप्त होगा। मुंह में छाले की समसया हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी से मतभेद के बाद रिश्ते के अंत का विचार आ सकता है और वैवाहिक जातकों को जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा।
इसे जरूर पढ़ें: Horoscope 2021: राशि के अनुसार जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह पूरा साल
सिंह
इस सप्ताह चंद्र की दृष्टि से आय में सुधार होगा और आपको भाग्य भी आपका साथ देगा। आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के मध्य में समस्याएं आ सकती है, जिससे मन खिन्न रहेगा एवं किसी से भी सहयोग की अपेक्षाएं बेकार जाएंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा और मित्रों से विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनके अधिकारी परेशान कर सकते हैं और उन्हें काम का क्रेडिट भी नहीं मिलेगा। किसी कारण से मुंह के भीतर चोट लग सकती है। आंखों में भी परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन में कुछ मामुली तनाव आ सकता है।
कन्या
इस सप्ताह आपको मानसिक अशांति रह सकती है। चिंताओं के कारण क्रोध में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह धन संबंधी किसी भी तरह की परेशानी आने की संभावना नहीं है। कार्यक्षेत्र और परिवार में किसी भी तरह के विवादों से बचें।जो लोग लेखपाल, वकील, अध्यापन के प्रोफेशन से जुड़े हैं उनके लिए लिए समय पूर्णत: अनुकूल रहेगा एवं कारोबारीयों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। विद्यर्थियों की पढ़ाई के लिए एकाग्रता बढ़ेगी और इससे शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आंखों में समस्या हो सकती है, साथ ही सिरदर्द भी रहेगा। यूटीआई की समसया भी परेशान कर सकती है। प्रेम विवाह करने वालों के लिए समय अच्छा है।
तुला
राशि में पंचम चंद्र रहेगा। इस सप्ताह सभी प्रकार से जीवन व्यवस्थित रखेगा। अगर आप बहुत समय से विदेश जाना चाहते हैं तो है तो इस सप्ताह आपको सफलता मिलेगी। यह सप्ताह आपके लिए उन्नति एवं प्रंशसा प्राप्त करने वाला रहेगा। हो सकता है कि निकट के लोग कुछ कठिनाई उत्पन्न करें, इसलिए अपने सभी कार्य गोपनीय रूप से करें। इस सप्ताह आय सामान्य बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोग कार्यस्थल पर मन के अनुसार कार्य नहीं कर पाएंगे। कारोबारियों को व्यापार में तरक्की मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षक सहयोग प्रदान करेंगे। इस सप्ताह बाहर का खाना खाने से बचें आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी समस्या रहेंगी।
वृश्चिक
पिछले हफ्ते जितनी ढील आपने अपने काम को दी है उतना ही इस सप्ताह आपके कार्य गति आने की संभावना है। राशि में चतुर्थ चंद्र होने से पहले कार्य में रुकावटें आएंगी और फिर सभी कार्य समय पर होने लगेंगे। इस सप्ताह आपका भाग्य अनुकूल होगा विवादित मामलों में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपके लिए शुक्र एवं शनिवार सबसे बेहतर दिन रहेंगे। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आप नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। कारोबारियों को यात्रा करनी पड़ सकती हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। इस सप्ताह पैर फिसलने से चोट लगने का डर है। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं वैवाहिक जातकों का जीवन सुखमय रहेगा।
धनु
राशि में तृतीय चंद्र विशिष्टता का योग प्रदान करेगा। अगर आप पेशे से राजनेता हैं तो आपके लिए यह सफलता का समय है। साथ ही आपको लोगों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आप जो भी योजनाएं बनाएंगे उन्हें मूर्त रूप देने में सफल होंगे। इस सप्ताह अनावश्यक झंझट भी आ सकता है। प्रोफेशन में कारोबारियों को कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वहीं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्र में भी कुछ सीखने को मिलेगा। सीने में दर्द की समस्या हो सकती है, इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से परामर्श करें। प्रेम संबंधों में निराशा मिलेगी और वैवाहिक जातकों का जीवन शुभ रहेगा।
मकर
सप्ताह के आरंभ से ही आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और धन की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी, मगर भाग्य का साथ भी मिलेगा, इसे किसी भी कार्य में रुकावट नहीं आएगी। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर थोड़ा अनुशासन से रहना होगा। कारोबारियों के लिए यह सप्ताह अच्छे रहेगा। विद्यार्थी इस सप्ताह पढ़ाई के साथ समाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कुंवारे लोगों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे। ज्यादा नींद आने की बीमारी हो सकती है।
कुंभ
राशि पर चंद्र का गोचर रहेगा। इस सप्ताह आय कम और व्यय की अधिकता होगी, इससे आपका मन उदास रह सकता है। इस सप्ताह मंगल एवं बुधवार के दिन अत्यधिक सावधान रहें। किसी को न तो उधार दें और न ही उधार लें। जो जातक नौकरीपेशा हे उनके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा और व्यापारियों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होने के आसार है।
Recommended Video
मीन
राशि में चंद्र द्वादश होने से आय में कमी के आसार नजर आ रहे हैं। हो सकता है कि इस सप्ताह आप किसी बड़े विवाद में फंस जाएं। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारी एवं अधिनस्थ अनुकूल रहेंगे।विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अपना बॉडी चेकअप कराएं, शरीर में कहीं गांठ या फुंसी उभर सकती है। प्रेम संबंध में हैं तो साथी की किसी बात से गलतफहमी हो सकती हैं और विवाद भी बढ़ सकता है। वैवाहिक जातकों का जीवन सुखी रहेगा।
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।