आने वाले सप्ताह में आपके भविष्य में क्या लिखा है यह जानने के लिए उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा द्वारा बताए गए इस राशिफल को जरूर पढ़ें। इस राशिफल को पढ़ कर आप जान पाएंगे कि आने वाले सप्ताह में आपको कौन सी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और आपकी कौन से मनोकामनाएं पूरी होंगी।
मेष-
क्रोध की अधिकता रहेगी।वाहन से समस्याएं आ सकती है एवं भविष्य को लेकर चिंताएं रहेंगी। मंगल-बुधवार से आय में सुधार होगा एवं कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। गुरुवार अच्छा दिन रहेगा। शुक्र एवं शनिवार में भाग्य का साथ मिलेगा एवं लाभ मिलने के आसार भी हैं।
- प्रोफेशन-व्यापार में लाभ एवं नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे।
- शिक्षा- पढ़ाई के प्रति उत्साह रहेगा।
- स्वास्थ्य-चर्म रोग हो सकता है।
- प्रेम-विवाह हेतु प्रस्तावों की प्राप्ति होगी एवं प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।
- क्या करें-निर्धन को मिष्ठान्न का दान करें।
वृषभ-
सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। परिवार से वैचारिक मतभेद हो सकता है। खर्च की अधिकता रहेंगी। बुधवार की शाम से हालातों में सुधार होगा एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश जाने वालों को सफलताएं प्राप्त होंगी। शनिवार को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।
- प्रोफेशन-नौकरी वालों को अत्यधिक दबाव का सामना करना होगा। व्यापारी प्रसन्न रहेंगे।
- शिक्षा-नए सत्र के प्रति चिंता हो सकती है।
- स्वास्थ्य-आंख के ऊपर चोट लगने का भय है।
- प्रेम-साथी का व्यवहार सही रहेगा एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा।
- क्या करें-निर्धन को फल एवं रस का दान करें।

मिथुन-
आवेश एवं कार्य की अधिकता रहेगी। इस सप्ताह पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। आय बढ़ेगी एवं भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को समस्याएं रह सकती हैं। कार्य में देरी हो सकती है। सहयोग की अपेक्षाएं बेकार जाएंगी। नए लाभकारी संपर्क प्राप्त होंगे।
- प्रोफेशन-निवेश संभलकर करें एवं जोखिम से दूर रहे। नौकरी में अधिकारी कष्ट दे सकते हैं।
- शिक्षा-नए सत्र का आगमन चिंता बनाकर रखेगा। जोश भी रहेगा।
- स्वास्थ्य-आंखों में जलन एवं पेट की समस्याएं रह सकती हैं।
- प्रेम-साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन संतुष्टि पूर्ण रहेगा।
- क्या करें-निर्धन को तेल एवं नमक का दान करें।
कर्क-
आय के साथ खर्चे भी बने रहेंगे। पूरे सप्ताह में सुबह के समय धन की प्राप्ति होगी एवं दोपहर में काम की अधिकता बनी रहेगी। आवश्यक सभी काम समय पर पूर्ण होंगे एवं भाग्य का साथ मिलेगा।
- प्रोफेशन-कर्मचारियों की चिंता हो सकती है। नौकरी में अधीनस्थ अनावश्यक विवाद कर सकते हैं।
- शिक्षा-नए सत्र में शिक्षा तंत्र से दिक्कतें आएंगी।
- स्वास्थ्य-वायु विकार एवं जोड़ों में दर्द की समस्याएं हो सकती है।
- प्रेम-साथी से संबल प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें-गुड़ एवं चने का दान निर्धन को करें।

सिंह-
व्यय की अधिकता होगी एवं काम में मन नहीं लगेगा। आय में कमी बनी रहेगी। मेहमानों का आगमन होगा एवं कुछ मामूली विवाद भी हो सकते हैं। परिवार से सुख की प्राप्ति होंगी। आय में भी वृद्धि होंगी।
- प्रोफेशन-व्यापार के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।
- शिक्षा-नए सत्र के प्रति उत्साह रहेगा एवं संसाधन भी उपलब्ध होंगे।
- स्वास्थ्य-सीने के मध्य में दर्द हो सकता है।
- प्रेम-प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा एवं नए दोस्त भी प्राप्त होंगे। वैवाहिक सुख मिलेगा।
- क्या करें-निर्धन को पुराने वस्त्र अन्नादि का दान करें।
कन्या-
सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा।आय में वृद्धि होगी। कार्य समय पर होंगे एवं मन प्रसन्न रहेगा। सोम एवं मंगलवार को कुछ तकलीफें आ सकती हैं। इन दिनों में कार्यों को टालने का प्रयास करें। विवादों से भी दूर रहें। अनावश्यक व्यय होंगे एवं वाहन से परेशानी आ सकती है।
- प्रोफेशन-व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
- शिक्षा-नए के स्वागत के साथ चिंता भी रहेगी। अधिक मेहनत का दबाव रहेगा।
- स्वास्थ्य-गर्दन एवं कमर में दर्द हो सकता है। पेट साफ नहीं रहेगा।
- प्रेम-साथी से असहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकता है।
- क्या करें-गाय को हरा चारा खिलाएं एवं कुत्ते को रोटी दें।

तुला-
विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। सोम एवं मंगलवार आनंद रहेगा। वर्चस्व में वृद्धि होगी एवं परिवार से वैचारिक मतभेद समाप्त होगा। विरोधियों को पक्ष में करने में सफल होगे। अनावश्यक खर्चे एवं विवाद हो सकते हैं। कार्य की रूपरेखा बदलनी पड़ सकती है। शुक्र एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगे।
- प्रोफेशन-निवेश से बचें एवं जोखिम पूर्ण जगहों पर नहीं जाएं। नौकरी में परेशानी होंगी।
- शिक्षा-नए सत्र के प्रति सहजता रहेंगी। मौज मस्ती में समय व्यतीत होंगा।
- स्वास्थ्य-नींद की अधिकता रहेगी।
- प्रेम-साथी से विवाद हो सकता हैं। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बन सकता हैं।
- क्या करें-पक्षियों को दाने ड़ालें एवं किसी बुजुर्ग की मदद करें।
वृश्चिक-
योजनाएं सफल होंगी एवं संतान की चिंता समाप्त होगी। सोम एवं मंगलवार को माता से सुख प्राप्त होगा एवं भाई भी सहयोग प्रदान करेंगे। दोस्तों के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को व्यस्तता रहेगी।
- प्रोफेशन-नए कार्य के प्रस्ताव आएंगे एवं व्यापार में भी नई बातचीत आरंभ हो सकती है।
- शिक्षा-नए सत्र के स्वागत के लिए आतुर रहेंगे।
- स्वास्थ्य- आंख की समस्या होगी।
- प्रेम-साथी से उलाहना प्राप्त होगी एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें-निर्धन को सत्तु का या चावल का दान करें।

धनु-
सप्ताह के आरंभ में कठिनाई आ सकती है। अपनों से ही निंदा प्राप्त हो सकती है। आय कमजोर होगी एवं अज्ञात चिंता हो सकती है। व्यय की अधिकता होगी। कार्य समय पर होंगे।
- प्रोफेशन-नौकरी में लक्ष्य पूरे नहीं हो पाएगा एवं अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
- शिक्षा-पढ़ाई की चिंता रहेगी ।
- स्वास्थ्य-बाएं हाथ में दर्द हो सकता है।
- प्रेम-प्रेम अनुरोध अस्विकार होगा एवं वैवाहिक जीवन में भी तनाव हो सकता है।
- क्या करें-निर्धन को खाने की वस्तुएं एवं फल का दान करें।
मकर-
आय अच्छी बनी रहेगी एवं रुकावटें समाप्त होंगी। उलझनें समाप्त होंगी एवं नए कार्य प्राप्त होंगे। सोमवार की दोपहर के बाद से समय प्रतिकूल होगा। पड़ोसी से विवाद हो सकता है, आय में कमी होगी। बेकार के कार्यों में समय बर्बाद होगा। योजनाएं विफल होंगी। बुधवार को भी मन उदास रहेगा। कार्य में मन नहीं लगेगा।
- प्रोफेशन-नए जोखिम लेने से बचें एवं नौकरी में संभलकर कर कार्य करें।
- शिक्षा-नए सत्र के प्रति सतर्क रहेंगे एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की इच्छा रहेगी।
- स्वास्थ्य- सिरदर्द एवं आंखों में परेशानी हो सकती है।
- प्रेम-प्रेम में निराशा समाप्त होगी एवं वैवाहिक जीवन संतुष्टिपूर्ण रहेगा।
- क्या करें-निर्धन को अन्न एवं परिंदों के लिए जल की व्यवस्था करें।

कुंभ-
मन में उदासी रहेगी एवं कुछ करने का मन नहीं होगा। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे। आय सामान्य बनी रहेगी। सोमवार की शाम से शानदार समय का आरंभ होगा। हर ओर से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय भी बेहतरीन रहेगी। सभी और से सहयोग की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार से पुन: सुधार हो जाएगा। कार्य समय पर होंगे।
- प्रोफेशन-व्यापारिक यात्रा का योग है। नौकरी में लक्ष्य पूरा करने में सफल होंगे।
- शिक्षा-आरंभिक समस्याएं आ सकती हैं। सही सलाह लेकर आगे बढ़ें।
- स्वास्थ्य-रक्तचाप की समस्याएं रहेंगी।
- प्रेम-साथी से असहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में कलह समाप्त होगी।
- क्या करें-असहाय बुजुर्ग की मदद करें एवं अन्नदान करें।
मीन-
आय अच्छी बनी रहेंगी। परिवार से सुख मिलेंगा एवं नए कार्यो की प्राप्ति भी होंगी। विवादपूर्ण मामलों में विजय प्राप्त होंगी एवं प्रसन्नता प्राप्त होने के साथ बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। खुशखबरी भी मिलेंगी। संतान से सुख की प्राप्ति होंगी। बुध एवं गुरुवार मध्य में मन उदास रह सकता है। कार्य के प्रति भी लापरवाही होंगी। शुक्र एवं शनिवार में पुनः सुधार रहेंगा। आय वृद्धि के साथ व्यस्तता भी अधिक रहेंगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का मन होंगा। परिवार का साथ मिलेंगा।
- प्रोफेशन-व्यापारिक यात्रा लाभकारी रहेगी एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
- शिक्षा-सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध होंगे एवं उत्साह बना रहेंगा।
- स्वास्थ्य-त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। बाल भी झडेंग़े।
- प्रेम-साथी अनुकूल रहेगा एवं वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता प्राप्त होंगी।
- क्या करें-पशु हेतु जल एवं चारा एवं अन्न का दान करें।
इस हफ्ते राशि अनुसार क्या स्थितियां बनेंगी, यह तो आपने पढ़ ही लिया होगा। अगर आप और भी ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी जानकारियां पाना चाहते हैं, तो जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।