एक नया महीना शुरू हो चुका है, एक नया हफ्ता, एक नया दिन शुरू हो चुक है। यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा? क्या आपको इस बार कोई नई चुनौती मिलेगी या सुकून के साथ यह वक्त गुजरेगा! क्या आपकी मनपसंद जॉब लगेगी? स्वास्थ्य कैसा रहेगा और ऐसे न जाने कितने सवाल आपके मन में होंगे। हर व्यक्ति के मन उत्पन्न होने वाले इन सवालों का जवाब एस्ट्रोलॉजी से ही प्राप्त किया जा सकता है।
अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में आपके साथ क्या होगा, तो आप उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी द्वारा बताया गया भविष्यफल जरूर पढ़ें। इसमें आपको अपनी समस्याओं को हल करने का उपाय भी जरूर मिलेगा। यदि आप भी अपना राशिफल जानने में रुचि रखते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
मेष राशि
चंद्र का गोचर होगा और कर्ज चुकाने के मार्ग प्राप्त होंगे। साथ ही नए कार्य करने के अवसर भी प्राप्त होंगे। कोई मदद प्राप्त होने के पूरे संकेत हैं। विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। जोखिम पूर्ण कार्योंं को करने का अभी रिस्क नहींं लें एवं अकेले सुनसान जगहों पर नहीं जाएं। सप्ताहांत में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। कार्योंं में विलंब होगा एवं सहयोग की प्राप्ति नहींं हो पाएगी। अनावश्यक खर्च भी हो सकता है।
- प्रोफेशन- करियर में बदलाव आने का संकेत हैं। व्यापार में अचानक तेजी आ सकती है।
- शिक्षा- दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। पढ़ाई में पिछड़ने का भय है। संसाधन की कमी रहेगी।
- स्वास्थ्य- पेट तकलीफ देगा। दाएं पैर में त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
- प्रेम- साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में शांती रहेगी।
- क्या करें- हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।
वृषभ राशि
मंगल की चतुर्थ दृष्टि है। चंद्र के द्वादश होने से आज शुरुआत खराब हो सकती है, लेकिन सोमवार से कार्यों में सुधार आएगा एवं धन प्राप्ति में आसानी रहेगी। कारोबारी यात्रा के साथ, विवादित मामलों में सुलह की राह प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार है। बुध एवं गुरुवार को भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। सप्ताहांत में बड़े कार्य के ऑफर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।
- प्रोफेशन- नौकरी के नए प्रस्ताव मिलेंगे एवं बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी।
- शिक्षा- प्रोजेक्टस सफल होंगे एवं परिणाम पक्ष में मिलने का समय है।
- स्वास्थ्य- पेट एवं मूत्र में समस्या हो सकती है। सिर में चोट लगने का भय है।
- प्रेम- साथी से मेल-जोल बढ़ेगा एवं प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें- गायत्री मंत्र का 10 बार जाप करें।
मिथुन राशि
सप्ताह का आंरभ अच्छा रहेगा एवं रुके कार्यों में गति आएगी। शुभ सूचनाएं मिलेंगी एवं बिगड़े काम बनेंगे। बुध एवं गुरुवार को विवादों से बचने का प्रयास करें तथा अकेले रात में बाहर न जाएं। खर्च बढ़ेगा। अनावश्यक कार्य करने पड़ सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार को कोई बड़ा कार्य बनने के आसार हैं। आय में सुधार होगा एवं अटके कार्य में गति आएगी। योजनाएं सफल होगी एवं यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- प्रोफेशन- कार्य की जिम्मेदारी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव का मन होगा एवं अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।
- शिक्षा- नए सत्र में कुछ कठिनाई हो सकती है। स्वभाव गंभीर रहेगा एवं सोच में वृद्धि होगी।
- स्वास्थ्य- बाएं पैर, दाई आंख एवं दाएं कंधे में अचानक दर्द हो सकता है। मोच का भय भी है, संभलकर रहें।
- प्रेम- प्रेम में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कटुता समाप्त होगी।
- क्या करें- शिव-पार्वती का पूजन करें।
इसे भी पढ़ें : ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए बेस्ट प्रोफेशन कौन सा है
कर्क राशि
सोम और मंगलवार को चंद्र भी पूर्ण अनुकूल होने से कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। घरेलू मामले सुलझेंगे एवं परिवार से खुशियों की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को परेशानियों भरा रहेगा। बाहरी विवाद होंगे एवं व्यय की अधिकता होगी। बेकार समय की बर्बादी होगी। शुक्र और शनिवार से स्थितियों पर नियंत्रण रहेगा। प्रसन्नता मिलेगी एवं कार्य तेजी से संपन्न होंगे। आय वृद्धि के साथ सुख की प्राप्ति होगी।
- प्रोफेशन- कारोबार में तेजी रहेगी एवं नौकरी में व्यवस्थित कामकाज रहेगा।
- शिक्षा- उच्च शिक्षा वालों के पराक्रम में सुधार होगा एवं नवीन सत्र मजेदार रहेगा।
- स्वास्थ्य- अपच की स्थिति बनेगी एवं हाथों एवं कंधों में दर्द रह सकता है।
- प्रेम- साथी से विवाद होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
- क्या करें- श्रीराधा-कृष्ण का दर्शन करें।
सिंह राशि
राशि स्वामी, सूर्य उच्च है, एवं चंद्र की पोजीशन पूर्णत: अनुकूल फल प्रदान करने की स्थिति में आ गई है। रुके कार्योंं में गति आएगी एवं धन की प्राप्ति होगी। समाज में सम्मान वृद्धि होगी साथ ही दोस्तों से मुलाकात होगी। कार्यों में वृद्धि के साथ नई जगहों पर जाने का मौका भी मिलेगा। यात्राएं सुखद होगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार में संभलकर रहें। अनावश्यक खर्च वृद्धि के साथ अनर्गल आरोप भी लग सकते हैं। परिवार एवं कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है।
- प्रोफेशन- कारोबार उन्नत रहेगा एवं नौकरी में आ रहे व्यवधान समाप्त होंगे।
- शिक्षा- परिणाम पक्ष के रहेंगे एवं रहस्यम विद्याओं को जानने की इच्छा होगी।
- स्वास्थ्य- आंखों एवं दांतों में समस्या हो सकती है। अग्नि से संभल कर रहें।
- प्रेम- अनिच्छित लोगों के साथ समय व्यतीत करना पड़ सकता है। विवाह कार्यों में विलंब होगा।
- क्या करें- शिवलिंग पर शीतल जलार्पण करें।
कन्या राशि
चंद्र की गति पूरे सप्ताह में बड़ी सफलता प्राप्ति का संकेत है। कार्यक्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी एवं रविवार को छोड़कर शेष समय में आय भी उत्तम बनी रहेगी। विरोधी का शमन होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शुक्र एवं शनिवार में परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। मांगलिक कार्य होने की संभावना है। आय बढ़ेगी एवं संतान अनुकूल बनी रहेगी।
- प्रोफेशन- नए कार्य प्राप्त होंगे एवं कारोबार में वृद्धि होगी। कर्मचारी संतुष्ट रहेंगे।
- शिक्षा- नई विद्याओं को प्राप्त करने का मौका मिलेगा एवं परिणाम बेहतर रहेंगे। शिक्षकों से सहयोग की प्राप्ति होगी।
- स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं पेट मे जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सिरदर्द भी रहेगा।
- प्रेम- साथी के साथ समय व्यतीत होगा एवं वैवाहिक जीवन में विवाद का अंत होगा।
- क्या करें- गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
मंगल का गोचर एवं चंद्र की दृष्टि होने से आगाज बेहतरीन होगा। लेकिन यह आज रविवार की दोपहर तक ही रहेगा। सोम एवं मंगलवार को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यय की अधिकता एवं असहयोग की प्राप्ति होगी। मध्यकाल अच्छा रहेगा। उत्तरार्ध में भी कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। अतिथियों का आगमन हो सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। यात्रा का योग टलने की संभावना है।
- प्रोफेशन- निवेश से बचें एवं नौकरी में बदलाव का मन होगा। नए व्यापार करने की इच्छा होगी।
- शिक्षा- आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अध्ययन में मन नहीं रहेगा। संसाधन की कमी रहेगी।
- स्वास्थ्य- पेट में तकलीफ, आंखों की कमजोरी, दांत एवं सिरदर्द की समस्या रह सकती है।
- प्रेम- प्रेमी साथी से मुलाकात होगी एवं वैवाहिक जीवन में कलुषता समाप्त होगी।
- क्या करें- कार्तिकेय को मंगलवार को दीपक लगाएं।
इसे भी पढ़ें : राशियों के हिसाब से जानें कैसा है आपका व्यक्तित्व
वृश्चिक राशि
आज दोपहर तक अज्ञात भय और चिंताए होंगी। उसके बाद से आराम होगा। सोम एवं मंगलवार को कुछ राहत प्राप्त होगी। टैक्सादि एवं कानूनी मामलों में राहत प्राप्त होगी। बुध एवं गुरुवार को आय बाधित रहेगी एवं संतान से विवाद हो सकता है। शुक्र एवं शनिवार को भाग्य का साथ मिलेगा। माता-पिता से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आय की प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा सुखद होगी एवं नए कार्य की प्राप्ति भी होगी।
- प्रोफेशन- नौकरी में अधिकरी परेशान कर सकते हैं। व्यापार में अनिश्चितता रहेगी।
- शिक्षा- पढ़ाई से ध्यान भंग हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
- स्वास्थ्य- दांतों में विकार होगा एवं चिंताएं ज्यादा रहेगी। बालों की समस्या भी हो सकती है। घुटने एवं पेट में दर्द होगा।
- प्रेम- साथी का साथ एवं सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी अनुकूल बना रहेगा।
- क्या करें- शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पण करें।
धनु राशि
चंद्र पंचम होने से खुशखबरी मिलने के आसार हैं। बिगड़ता कार्य बनेगा एवं समय सुखद व्यतीत होगा। सोम एवं मंगलवार को विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, संभलकर रहें। सप्ताह मध्य में यात्रा का योग बना है। मित्रों से मुलाकात होगी एवं धन का लाभ भी होगा और नए सपंर्क बनेंगे। सप्ताहांत में परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मांगलिक उत्सवों में जाना होगा। व्यय की अधिकता होगी। विवाद होने की संभावना है।
- प्रोफेशन- नए व्यवासायिक प्रस्ताव मिलेंगे तथा नौकरी में परेशानी हो सकती है।
- शिक्षा- शिक्षा स्थल पर बाहरी तत्व परेशान कर सकते हैं। पढ़ाई से मन उचाट रहेगा।
- स्वास्थ्य- बांई आंख में दर्द या चोट हो सकती है। पेट दर्द की समस्या भी रहेगी।
- प्रेम- नए मित्र की तलाश पूर्ण होगी एवं वैवाहिक जीवन में संबंधों में सुधार होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति होगी।
- क्या करें- श्रीगणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
मकर राशि
लाभ के अवसर बनेंगे, किंतु चतुर्थ चंद्र होने से व्यय अधिक होगा। रोगों पर खर्च बढ़ सकते हैं। पुरानी संपत्ति को बेचने या किराए पर देने का विचार बन सकता है। सोम एवं मंगलवार से आय में वृद्धि होगी एवं मेहमानों का आगमन हो सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को शत्रुओं से सामना होगा। शुक्र एवं शनिवार को बेहतर रहेगा। अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। आय में वृद्धि होगी एवं कार्य विस्तार होगा।
- प्रोफेशन- व्यापार में अच्छे प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। नौकरी व्यवस्थित चलती रहेगी।
- शिक्षा- समय पर सभी काम कर पाएंगे। प्रोजेक्टस में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
- स्वास्थ्य- मुंह में छाले हो सकते हैं। मूत्रेंद्रिय विकार भी हो सकता है।
- प्रेम- प्रेम में नैराश्य एवं विवाह योग्य को सफल विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
- क्या करें- दुर्गाजी को रक्त पुष्प अर्पण करें।
Recommended Video
कुंभ राशि
चंद्र के अनुकूल होने से जमीन से लाभ होने का आसार है। विवादों में विजय मिलेगी और शत्रु परास्त होगा। सोम एवं मंगलवार में व्यय की अधिकता हो सकती है। अनावश्यक परेशानियां हो सकती हैं और विवाद भी हो सकते हैं। बुध एवं गुरुवार को स्वप्रयास से सफलता प्राप्त होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य भी हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े कार्य बन सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार को अज्ञात भय- चिंता रहेगी। कार्य में भी सावधानी रखनी होगी।
- प्रोफेशन- कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। अधिकारी अनुकूल रहेंगे तथा सहयोग प्रदान करेंगे।
- शिक्षा- पिछड़ने के बाद आगे निकलने में सफल होंगे। मित्रों का सहयोग नहीं मिलेगा।
- स्वास्थ्य- पेट, कमर एवं जोड़ों में दर्द रहने की संभावना है। पैर में चोट भी लग सकती है।
- प्रेम- स्वयं पर नियंत्रण रहेगा। साथी का व्यवहार अनुचित रह सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
- क्या करें- शिवजी को पंचामृत अभिषेक कराएं।
मीन राशि
द्वितीय चंद्र कार्यों में गति प्रदान करेगा एवं योजनाएं सफल होंगी। सोम एवं मंगलवार को अनेक प्रकार के कार्यों को करने का मौका मिलेगा। आय की स्थिति उत्तम रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी एवं प्रयोजन सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में लक्ष्य साधने में सफल होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को भौतिक सुखों में व्यय होगा। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार में समस्याएं हो सकती हैं। शुक्र एवं शनिवार को संतान अनुकूल रहेगी एवं सुख मिलेगा।
- प्रोफेशन- नौकरी में यात्रा का योग बनेगा एवं प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। व्यापार उत्तम रहेगा।
- शिक्षा- पढ़ाई से भटक सकते हैं। दोस्तों के साथ भ्रमण पर जाने का मौका लग सकता है।
- स्वास्थ्य- हाथ पर चोट लगने का भय है एवं संतान को अपच संबंधी शिकायत हो सकती है।
- प्रेम- साथी को आपकी चिंता रहेगी एवं प्रेम में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से सुख मिलेगा।
- क्या करें- सूर्य को अर्घय दें एवं गरीब को दान करें।
तो ये था इस हफ्ते का राशिफल, जिसे पढ़कर आप आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रह सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।