नया सप्ताह आने से पहले ही लोग नए-नए प्लान बनाना शुरू कर देते हैं। जाहिर है कि आपके कर्म ही यह निर्धारित करते हैं कि आपको भविष्य में क्या फल मिलेगा मगर कई बार कुछ बातें आपके भाग्य पर भी निर्भर करती हैं। इसलिए हमने उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा जी से इस नए सप्ताह का राशिफल जाना। वह कहते हैं, 'सभी के लिए संभलकर रहने का वक्त है। हो सकता है कि सप्ताहांत में कोई बड़ी आतंकी घटना घट जाए। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। आने वाला सप्ताह आपकी जेब पर भी भारी पड़ सकता है और कुछ जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं। कुछ राशियों के लिए आने वाला सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा, मगर कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।'
इसे जरूर पढ़ें: मीन लव हॉरोस्कोप 2022: इस वर्ष कैसे रहेंगे आपके प्रेम और वैवाहिक संबंध, पंडित जी से जानें
मेष-
राशि में अष्टम भाव में चंद्र के होने से आय के मामलों में सप्ताह के आरंभ से ही आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर सहभागियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा एवं सहयोग मिलेगा, मगर आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।
- अच्छा दिन- मंगल एवं बुधवार के दिन आय संबंधित लाभ होगा एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा एवं यात्राएं सुखद होंगी।
- बुरा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन आय में गिरावट हो सकती है एवं योजनाएं विफल हो सकती हैं। समीप के लोग धोखा दे सकते हैं। दोनों ही दिन संभलकर रहें। शनिवार को पुन: अनुकूलता बन जाएगी।
- प्रोफेशन-कारोबारी अपने साझेदारों से सावधान रहें एवं नौकरीपेशा जातक स्वयं के कार्य पर भरोसा रखें।
- विद्यार्थी-सहयोग मिलने में देरी होगी एवं संसाधनों का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
- स्वास्थ्य-आंखों एवं नसों में समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम- प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी एवं जीवनसाथी अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- दुर्गा जी को घी दीपक लगाएं।
वृषभ-
इस हफ्ते राशि में राहु का गोचर एवं केतु की दृष्टि रहेगी, इससे संतान से सुख एवं संतुष्टि प्राप्त होगी, कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा, साथ ही आय में सुधार दिखाई देगा। इस सप्ताह आपको नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को विरोधियों का शमन होगा एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी, साथ ही माता से स्नेह मिलेगा। गुरुवार एवं शुक्रवार के दिन बड़ा धन लाभ होगा।
- बुरा दिन- शनिवार को सावधान रहें, विवादों से बचें एवं घर से कम से कम निकलें। जोखिम लेने से बचें।
- प्रोफेशन- व्यापार में नए निवेश लाभदायक होंगे एवं नौकरी में परिवर्तन का योग बनेगा।
- विद्यार्थी- शिक्षक सहयोग देंगे, मगर प्रेक्टिकल में पिछड़ने का भय रहेगा। अध्ययन में रुचि कम रहेगी।
- स्वास्थ्य- गर्दन एवं कमर में दर्द रह सकता है।
- प्रेम- प्रेमी साथी से मन उचट सकता है एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
उपाय- गणेशजी को दूर्वा अर्पण कर घी का दीपक जलाएं।
इसे जरूर पढ़ें: वर्ष 2022: सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा यह वर्ष
मिथुन-
सप्ताह की शुरुआत में राशि के चतुर्थ भाव में चंद्र होगा, इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किंतु मन निराश रहेगा। आय के मामलों में आप अन्य लोगों से पिछड़ सकते हैं और अनावश्यक तनाव रहेगा।
- अच्छा दिन- मंगलवार-बुधवार के बाद के दिनों में आराम मिलने की संभावना है। विवादों में विजय प्राप्त होगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। मेहमानों का आगमन हो सकता है। शनिवार सबसे अनुकूल दिन रहेगा। कार्य में सफलता एंव आय की प्राप्ति होगी।
- बुरा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को उदासी हावी रह सकती है। कार्य में विलंब होगा, किंतु आय अच्छी बनी रहेगी।
- प्रोफेशन- नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते हैं। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
- विद्यार्थी- पढ़ाई में कम मन लगेगा एवं मित्रों का सहयोग भी नहीं मिलेगा।
- स्वास्थ्य- पेट में समस्याएं हो सकती हैं। पुराना रोग परेशान करेगा।
- प्रेम- प्रेमी साथी से झगड़ा हो सकता है एवं जीवनसाथी आपको सहयोग प्रदान करेगा।
उपाय- शिवजी को कच्चा दूध अर्पण करें।
कर्क-
सूर्य, बुध एवं शनि की दृष्टि राशि में होने से इस सप्ताह आपको मात मिल सकती है। किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा में न पड़ें। राशि में तृतीय भाव में चंद्र के होने से आय अच्छी बनी रहेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा एवं आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। इस सप्ताह यात्रा का योग है। पूरे सप्ताह सुबह के समय मन उदास रहेगा।
- बुरा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को आय में कमी के साथ व्यय की अधिकता हो सकती है। अनावश्यक खर्चे भी होंगे।
- अच्छा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार पुन: अच्छी स्थितियां बनेंगी। आय की प्राप्ति होगी एवं शनिवार को कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है।
- प्रोफेशन- पुराने निवेश से लाभ नहीं होगा। व्यापार उत्तम एवं नौकरी में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
- विद्यार्थी- योजनानुसार कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी।
- स्वास्थ्य- पेट एवं कफ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम- प्रेम में सफलता एवं कुंवारों को विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।
उपाय- हनुमानजी को आक के पुष्प अर्पण करें।
सिंह-
राशि में द्वितीय भाव में चंद्र एवं गुरु की दृष्टि रहेगी, जिससे आय में वृद्धि एवं जमीन से लाभ होगा। कार्य में उन्नति एवं सहयोग की प्राप्ति होगी।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। आय सामान्य बनी रहेगी। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। बुधवार को किसी प्रतिष्ठित एवं काम के व्यक्ति से मुलाकात होगी।
- बुरा दिन- गुरु एवं शुक्रवार को संभलकर रहना होगा। दुख भरा समाचार ज्ञात होगा।
- प्रोफेशन- अनजानों से सावधान रहें एवं लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में विघ्न आ सकता है। अधिकारी की नाराजगी सहनी पड़ सकती है।
- विद्यार्थी- प्रायोगिक परिक्षाओं में आगे रह सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करनी होगी।
- स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम-प्रेमी साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलने में विलंब होगा।
उपाय- दुर्गा जी को खीर का भोग लगाएं।
कन्या-
राशि में चंद्र का गोचर होने से भाग्य का साथ एवं आय की प्राप्ति होगी। न्यायलयीन कार्यों में पक्ष मजबूत होगा एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं कार्यस्थल पर मन अनुसार वातावरण रहेगा।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा।
- बुरा दिन- गुरुवार को दंपत्तियों को संतान संबंधी अज्ञात चिंताएं हो सकती हैं। शुक्रवार तक किसी विशेष प्रकार की समस्याएं आने की संभावना है।
- प्रोफेशन-नई तरह का काम करने का मन होगा एवं नए व्यापारिक आमंत्रण प्राप्त होंगे।
- शिक्षा-गणित एवं भौतिक में समस्याएं आ सकती है। शिक्षक मदद करेंगे।
- स्वास्थ्य-उल्टे हाथ में दर्द होगा एवं पेट में भी समस्या रह सकती है।
- प्रेम-साथी के साथ संयम से रहें। वैवाहिक साथी पर नियम थोपने से विवाद हो सकता है।
उपाय- गणेशजी को घी का दीपक एवं श्वेत पुष्प अर्पण करें।
तुला-
राशि में द्वादश भाव में चंद्रमा होने से आरंभ में कुछ कठिनाई आ सकती हैं। आय की कमी रहेगी। समकक्षों से पिछड़ने का भय रहेगा, कार्य में विलंब होगा। मंगलवार से बेहतर स्थितियां हो जाएंगी। कार्य की अधिकता रहेगी एवं सभी से सहयोग प्राप्त होंगा।
- अच्छा दिन- बुधवार का दिन अच्छा रहेगा, सहयोग प्राप्त होगा, संतान से सुख मिलेगा।
- बुरा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को कार्यस्थल पर संभलकर रहना बेहतर होगा एवं साझेदारों से भी सावधान रहें।
- प्रोफेशन-निवेश से दूर रहें एवं व्यापार में सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारी को प्रसन्न रखना होगा। नौकरी में बदलाव नहीं करें।
- शिक्षा- विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार होगा एवं बेहतर परिणाम मिलेगा।
- स्वास्थ्य- पेट एवं आंखों में समस्या हो सकती है।
- प्रेम-प्रेमी साथी से अनबन होगी एवं जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
उपाय- सूर्य को तिल मिश्रित जल अर्पित करें।
वृश्चिक-
राशि पर राहु की दृष्टि केतु का गोचर रहेगा, इससे कार्य समय पर बनते जाएंगे। विशेष सफलता भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी एवं योग्यतानुसार कार्य प्राप्त होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। पुश्तैनी संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी।
- बुरा दिन- मंगलवार एवं बुधवार चिंताजनक दिन हो सकते हैं। अनावश्यक व्यय होंगे एवं बेकार के कार्यों में समय की बर्बादी होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है।
- अच्छा दिन- गुरुवार और शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी एवं शनिवार भी बेहतर दिन रहेगा।
- प्रोफेशन-नए व्यापार की ओर अग्रसर होंगे एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी।
- विद्यार्थी-पढ़ाई में निरंतरता रहेगी एवं शिक्षकों से प्रोजेक्ट बनाने में सहयोग मिलेगा।
- स्वास्थ्य-आलस्य दूर होगा एवं पेट के दर्द की समस्या हो सकती है।
- प्रेम- प्रेमी साथी से निराशा का भाव रहेगा एवं जीवनसाथी की ओर से तनाव रह सकता है।
उपाय- हनुमानजी को तेल का दीपक जलाएं।
धनु-
इस सप्ताह आप परेशानियों का हल खोजने में सफल होंगे। विदेश की यात्रा करने वालों को समस्याएं आ सकती है। मजाक करने से बड़ा विवाद हो सकता है, आय अच्छी बनी रहेगी और समय अनुसार कार्य होंगे।
- खराब दिन- मंगल एवं बुधवार को राजनीतिज्ञों को संभलकर रहना होगा। आय बेहतर बनी रहेगी एवं कार्य की अधिकता भी रहेगी।
- अच्छा दिन- गुरुवार एवं शुक्रवार को आय के मामलों में सुधार रहेगा, किंतु व्यय भी तेजी से होगा। अनावश्यक विवाद भी हो सकते हैं। शनिवार का दिन शांतिपूर्वक तरीके से व्यतीत होगा।
- प्रोफेशन-व्यापार में समकक्ष परेशान करेंगे एवं नौकरी में प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेगी।
- शिक्षा- विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान विषय में आ रही समस्याओं का अंत होगा।
- स्वास्थ्य-गर्दन में दर्द एवं कफ की समस्या हो सकती है। लोहे से चोट का भय रहेगा।
- प्रेम- प्रेमी साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर सुगंधित द्रव्य अर्पण करें।
मकर-
राशि में चंद्र की अनुकूलता बड़ी सफलताएं दिला सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं यात्रा भी हो सकती है। भाग्य का साथ बना रहेगा।
- अच्छे दिन- मंगलवार एवं बुधवार को आप आर्थिक आधार पर मजबूत होंगे एवं परिवार में मांगलिक खुशी की प्राप्ति होगी। विवादास्पद मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए लाभकारी संपर्कों की प्राप्ति होगी एवं आश्चर्यजनक सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी। गुरु एवं शुक्रवार आय के मामलों में सबसे अच्छे दिन रह सकते हैं।
- खराब दिन- शनिवार को संभलकर रहना होगा।
- प्रोफेशन-व्यापार एवं नए निवेश से लाभ होगा एवं नौकरी में तरक्की के मौके प्राप्त होंगे।
- विद्यार्थी-ज्यादा समय बेकार कार्यों में व्यय हो सकता है।
- स्वास्थ्य-दांत में दर्द एवं पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
- प्रेम- प्रेम में सफलता मिलेगी एवं जीवनसाथी से संवाद कम हो सकता है।
उपाय- महाकाली को मावे का भोग लगाएं।
कुंभ-
सप्ताह के आरंभ में राशि में अष्टम चंद्र होने से कठिनाई आ सकती है। कार्य में बाधा एवं आय की कमी रहेगी। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे।
- अच्छा दिन- मंगलवार एवं बुधवार से आय में वृद्धि होगी एवं प्रसन्नता प्राप्त होगी। स्थायी धन संपत्ति में लाभ के आसार हैं। यात्रा का योग है। धार्मिक उत्सवों में जाने को मिल सकता है। गुरुवार को बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं।
- खराब दिन- शुक्रवार के दिन सब कुछ होकर भी मन में निराशा का भाव हावी हो सकता है।
- प्रोफेशन-व्यापार उत्तम रहेगा एवं कृषि का कार्य करने वालों को लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।
- विद्यार्थी- शिक्षक सहयोग करेंगे।
- स्वास्थ्य-कफ की समस्याएं हो सकती है।
- प्रेम-प्रेमी साथी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- श्री सीता-रामजी का दर्शन करें।
Recommended Video
मीन-
इस हफ्ते चंद्र की दृष्टि राशि पर है, इससे आय में वृद्धि होगी एवं प्रसन्नता रहेगी। भाग्य साथ रहेगा एवं संपत्ति संबंधी कार्य पूरे होंगे। भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा एवं सुख की प्राप्ति होगी।
- खराब दिन- मंगल एवं बुधवार को व्यय की अधिकता अचानक बढ़ सकती है। कार्य में बाधा एवं सरकारी कार्यों में दिक्कत बढ़ जाएंगी। आय में भी कमी होगी। योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं।
- अच्छा दिन- गुरुवार से समय में सुधार होगा एवं कार्य में गति आएगी। नए मित्र प्राप्त होंगे एवं आय में सुधार होगा। शुक्रवार को भी सफलता की प्राप्ति होगी। शनिवार भी अच्छा दिन रहेगा।
- प्रोफेशन- व्यापार में तरक्की एवं नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।
- विद्यार्थी- सही दिशा प्राप्त होगी एवं शिक्षकों के सहयोग से अच्छी तैयारी होगी।
- स्वास्थ्य- सर्दी संबंधी समस्याएं हो सकती है। चोट लगने का भय है।
- प्रेम- साथी से विवाद सुलझेगा एवं नए दोस्त मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- गणेशजी को तिल के लड्डू का भोग लगाएं।
यह जानकारी आपको यदि पसंद आई हो तो इसे आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।