Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Weekly Horoscope 6-12 February: जानें इस सप्ताह का राशिफल

    Weekly Horoscope 6-12 February: अगर आप ज्योतिष के अनुसार अपने आने वाले सप्ताह की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां विस्तार से जानें 6 से 12 फरवरी तक के साप्ताहिक राशिफल के बारे में। 
    author-profile
    Updated at - 2023-02-03,11:52 IST
    Next
    Article
    weekly horoscope  to  feb for all zodiac

    सभी अपना भविष्य जानने  की इच्छा रखते हैं। आने वाला समय कैसा होगा और इसमें क्या बदलाव आ सकते हैं? इस सप्ताह क्या होगा आपकी सेहत का हाल? आपको पढ़ाई में मिलेगी सफलता या नौकरी में हैं प्रमोशन के योग ? ऐसी कोई भी जानकारी आपको ज्योतिष से मिल सकती है। ज्योतिष आपके भविष्य की सही जानकारी देने में मदद करता है।  

    अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानना चाहते हैं कि 6 से 12 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा हो सकता है तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से अपनी राशि के साप्ताहिक राशिफल के बारे में जरूर जानें।

    मेष राशि 

    aries and taurus horoscope  to  feb

    इस सप्ताह आपको कई असफलताएं मिलने के योग हैं। आपकी आय में गिरावट आ सकती है। मंगलवार से समय अनुकूल हो सकता है। आपको किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिल सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी।

    बुधवार से आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। शुक्रवार को कुछ अवांछित घटनाएं हो सकती हैं। हालांकि नौकरी में आपके लिए कुछ अच्छे योग बन रहे हैं। कुछ बड़ी योजनाओं सफल हो सकती हैं। 

    उपाय -दुर्गा जी को मक्खन का भोग लगाएं।

    इसे जरूर पढ़ें: February Horoscope 2023: इस महीने कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

    वृषभ राशि 

    इस सप्ताह आपके लिए व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मंगलवार को आय में गिरावट के साथ, अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कर्जे से मुक्ति मिलने के योग बनेंगे।

    संतान से सुख मिलेगा और कार्य में आने वाली रुकावटें समाप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार को नए लाभकारी संपर्क बनेंगे एवं परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी एवं योजनाएं सफल होंगी। शुक्र एवं शनिवार के दिन सफलता के योग हैं। शनिवार की दोपहर के बाद से आपको संभलकर रहना होगा। (वृषभ राशिफल 2023)

    उपाय - दुर्गा शतनाम स्त्रोत का पाठ करें।

    मिथुन राशि 

    gemini and cancer horoscope   to  feb

    इस सप्ताह आपकी आय में समस्या हो सकती है कुछ चिंताओं पर विजय मिल सकती है। आपका दिमाग स्थिर नहीं होगा और गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति हो सकती है।

    सप्ताह के अंत तक आय में वृद्धि होगी और चली आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्य स्थल पर आपको तारीफ मिलेगी। बुध एवं गुरुवार से आय में बढ़ोत्तरी होगी और नए कार्य मिलने के योग हैं। 

    उपाय - दुर्गा जी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।

    इसे जरूर पढ़ें: फरवरी में कुछ राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें उपाय

    कर्क राशि 

    इस सप्ताह समय आपके अनुकूल हो सकता है, लेकिन  संतुष्टि प्राप्त नहीं होगी। आपके कुछ बड़े कार्य बिगड़ सकते हैं। सोम एवं मंगलवार को बेकार की बातों में समय नष्ट हो सकता है। आपका अनावश्यक व्यय हो सकता है।

    बुध एवं गुरुवार को धन की कमी दूर होगी। संतान से सहायता एवं सुख मिलेगा। शुक्रवार (शुक्रवार के उपाय)कार्य में गति रहेगी  एवं आय भी प्राप्त होगी। शनिवार को पुन: कार्य के प्रति मन उदासीन हो सकता है। आपका अकेले रहने का मन हो सकता है। 

    उपाय -दुर्गाजी को लाल वस्त्र अर्पण करें।

    सिंह राशि 

    leo and virgo horoscope   to  feb

    यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सोम एवं मंगलवार को परिवार का सहयोग मिलेगा। भाग्य भी आपके पक्ष में रहेगा। आपकी आय स्थिर रहेगी और समस्याओं का निदान होगा। बुध एवं गुरुवार को निराशा का भाव हावी हो सकता है।

    कार्य के प्रति मन उदासीन रहेगा एवं आय में भी गिरावट हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार से समय पुन: आपके पक्ष का होगा। आय में वृद्धि के साथ, कार्य में गति आएगी।(सिंह राशिफल 2023)

    उपाय - दुर्गा जी को हलवे का भोग लगाएं।  

    कन्या राशि 

    आपके लिए धन का आगमन बढ़ेगा एवं कार्य सुचारु रुप से संचालित होंगे। आपके परिवार का सहयोग मिलेगा। जमीन से संबंधित मामलों में आपको सफलता मिलेगी एवं विवादों में विजय प्राप्त होगी। आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा।

    भाइयों का सहयोग मिलेगा और अप्रत्याशित सफलता के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपकी समस्याओं का निदान होगा। शनिवार को कोई बड़ा कार्य सिद्ध हो सकता है।  

    उपाय -दुर्गाजी को कच्चे दूध का भोग लगाएं।

    तुला राशि 

    libra and scorpio horoscope   to  feb

    इस सप्ताह  आय में सुधार आएगा एवं कार्य में गति आएगी। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आपको नई योजनाएं प्राप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार को कुछ नुकसान या कीमती सामान गुम हो सकता है।

    चिंता अधिक रहेगी एवं खर्च बढ़ेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान से सुख प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को सब ओर से सहयोग मिलेगा। धन की आवक होगी एवं विरोधी परास्त होंगे। शुक्र एवं शनिवार का समय शांति से बीतेगा और परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ कुछ विवाद होने के योग भी हैं। 

    उपाय -दुर्गा जी को घी दीपक दिखाएं।

    वृश्चिक राशि 

    आय में गिरावट के योग हैं। बुध एवं गुरुवार से आय में सुधार आएगा। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी कार्ययोजना सफल होगी और आय में वृद्धि होगी। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। आपको परिवार का साथ मिलेगा और मित्रों से मुलाकात होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य संपन्न होने के योग हैं। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद थमेगा एवं सहयोग मिलेगा। 

    उपाय -दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

    धनु राशि 

    sagittarius and capricorn horoscope   to  feb

    मंगलवार के दिन से आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुध एवं गुरुवार को कार्यों में समस्याएं आ सकती है। आपकी उलझनें बढ़ेंगी एवं व्यय भी बढ़ेगा।

    कुछ अंजान लोग आपको परेशान कर सकते हैं। अपने कीमती  सामान की रक्षा करें एवं विवादों से दूर रहें। शुक्र एवं शनिवार को समय आपके पक्ष में रहेगा। आय में वृद्धि होगी एवं योजनाएं सफल होंगी। मित्रों एवं परिवार के साथ भ्रमण और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपकी यात्राएं सुखद होंगी।

    उपाय - दुर्गा जी को शहद का भोग लगाएं।

    Recommended Video

    मकर राशि 

    आपकी आय में सुधार होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा एवं काम में मन लगेगा। सोमवार को धन प्राप्ति के योग हैं। मंगलवार को तनाव बढ़ सकता है। कार्य में विलंब होगा एवं विवाद हो सकता है। बुधवार को पुराने मित्रों से मुलाकात होगी एवं  प्रसन्नता रहेगी।

    आय में वृद्धि होगी एवं कार्य में तेजी आएगी। शुक्रवार को सहयोग प्राप्त होगा एवं यात्रा का योग है। शनिवार को परिवार का साथ मिलेगा। संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी।

    क्या करें-दुर्गा जी को मीठे दही का भोग लगाएं।

    कुंभ राशि 

    aquarius and piscean horoscope   to  feb

    कुछ गंभीर बुरी घटनाएं हो सकती हैं। बुरे स्वप्न एवं तनाव बढ़ेंगे। आय अच्छी बनी रहेगी एवं सभी ओर से सहयोग  प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को संभालेंगे एवं कार्य में गति आएगी एवं स्वयं पर भरोसा भी बढ़ेगा। उसके बाद शेष दिनों में फिर वही हालात रहेंगे। शुक्रवार की शाम से सकारात्मक घटनाएं होंगी एवं स्वयं पर विश्वास बढ़ेगा। 

    उपाय -दुर्गाजी के 32 नाम का जाप करें।

    मीन राशि 

    संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं आय में सुधार रहेगा। सुख की प्राप्ति होगी। नई जगहों पर जाने का मौका मिलेगा। ऋण से मुक्ति के उपाय प्राप्त होंगे। बुध एवं गुरुवार शानदार रहने की संभावना है। सभी ओर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी एवं सुख की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यो में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। 

    उपाय -दुर्गाजी को नारियल अर्पण करें।

    सभी राशियों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले प्रभाव लेकर आने वाला है। आप अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय कर सकते हैं।

    आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

    images: freepik.com

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi