हम सभी अपने भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं जिससे आगे आने वाले समय को उज्जवल बनाया जा सके। आने वाले समय में आपकी सेहत कैसी रहेगी से लेकर आपकी आय में क्या उतार -चढ़ाव होंगे जैसी कई बातों का पता आपको ज्योतिष से लग सकता है।
ज्योतिष शास्त्र आपकी राशि के अनुसार आपका भविष्य बताने में मदद करता है। अगर आप भी ज्योतिष की भविष्यवाणियों पर भरोसा करते हैं तो 14 से 20 नवंबर तक के हफ्ते का राशिफल यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से विस्तार से जानें।
साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 नवंबर (Weekly Horoscope 14 to 20 November 2022)
मेष राशि- Mesh Rashi
इस सप्ताह आपके भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और विरोधी शांत होंगे। आपके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आय सुगम होगी। मंगल एवं बुधवार को आय के मामलों में बाधाएं आ सकती है। आपका बना हुआ काम भी रुकेगा।
शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते है। गुरुवार से समय आपके पक्ष में हो जाएगा। आपके सभी निर्णय सही रहेंगे एवं परिवार से सहयोग भी मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को आपकी आय में वृद्धि होंगी और यात्रा का योग भी बन सकता है।
उपाय- घर की चौखट पर नियमित सरसों के तेल का दीपक लगाएं।
वृषभ राशि- Vrishabh Rashi
इस सप्ताह आपको संतान सुख मिलेगा और आय अच्छी बनी रहेगी। रुके हुए कार्यो में गति आयेगी और अचानक धन लाभ होगा। आपको रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा एवं नए कार्यो के प्रस्ताव भी मिलेंगे।
आप किसी बड़ी लाभदायक योजनाओं का हिस्सा बन सकते हैं। शुक्रवार की दोपहर तक आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी आने की संभावना नहीं है। उसके बाद से आय कम एवं व्यर्थ का श्रम अधिक करना होगा।
उपाय -गणेशजी को घी का दीपक लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: November Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के लिए बनेंगे धन के योग, जानें नवंबर का राशिफल
मिथुन राशि- Mithun Rashi
इस सप्ताह मंगलवार की दोपहर तक आपका समय आनंद से व्यतीत होगा। आय के साथ ही दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा एवं नए कार्य के प्रस्ताव मिलेंगे।
बुध एवं गुरुवार को आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आय सतत जारी रहेगी।इस सप्ताह आपकी पदोन्नति भी हो सकती है और सभी समस्याओं का निदान होगा। शुक्र एवं शनिवार को भी कोई विशेष परेशानी आने की संभावना नहीं है। आपको दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है।
उपाय -हनुमानजी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
कर्क राशि- Kark Rashi
आपको इस सप्ताह आय की कमी एवं वाहन से समस्या हो सकती है। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे होंगे। मंगलवार के (मंगलवार के उपाय) दिन कोई विचलित करने वाला समाचार मिल सकता है। आपके कार्य में भी बाधाएं हो सकती हैं।
बुधवार का दिन आपके लिए शुभ होगा एवं आय बढ़ेगी। आपके सभी कार्य समय पर होंगे। संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। शुक्र एवं शनिवार को प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको धन की प्राप्ति होगी और परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय -गणेशजी को लाल पुष्प अर्पित करें।
सिंह राशि- Singh Rashi
इस सप्ताह आपके घर में अतिथि का आगमन हो सकता है। पूरे हफ्ते आपकी आय बेहतर बनी रहेंगी एवं संपत्ति से जुड़ा फायदा होगा। मंगल एवं बुधवार को किसी दिखावे में धन का व्यय होगा।
आय में गिरावट एवं अनावश्यक समस्याएं आ सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार से काम में सुधार आएगा और शांति का अनुभव होगा। आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन दूसरों के बीच हंसी का पात्र बन सकते हैं।
उपाय - शिवलिंग पर मूंग की दाल अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Numerology: नवंबर का महीना आपके लिए कैसा बीतेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना भाग्यांक
कन्या राशि- Kanya Rashi
आपके परिवार में सुख एवं शांति बनी रहेगी। सोमवार को यात्रा के योग हैं। मंगलवार को अच्छी आय एवं सहयोग प्राप्त होप्ग। बुधवार समयानुसार कार्य संपन्न होंगे। आपको बड़े विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।
इस हफ्ते आपकी आय बेहतर बनी रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को चिंता एवं आय की कमी के साथ निराशा आपके ऊपर हावी हो सकती है। आपको स्वास्थ्य के प्रति चिंता रह सकती है। कोई बड़ा विवाद भी हो सकता है। शनिवार को पुन: स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
उपाय -श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन करें।
तुला राशि- Tula Rashi
रविवार की सुबह कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन दुर्भाग्य भी रहेगा। आपके हर कार्य में विलंब एवं अनावश्यक परेशानियां आएंगी। मंगलवार से आय में वृद्धि आएगी और बुधवार तक कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी।
गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि बनी रहेगी एवं अटके धन की प्राप्तिहोगी। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और शनिवार का दिन आपके लिए सबसे अच्छा हो सकता है।
उपाय -शिवजी को कच्चा दूध अर्पण करें।
वृश्चिक राशि- Vrischik Rashi
इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपके कार्यों में बाधा हो सकती है। मंगलवार की शाम से आपके समय में सुधार होगा। बुधवार से हर कार्य में सफलता के साथ आय में वृद्धि होंगी।
परिवार में सम्मान बढ़ेगा एवं जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य की अधिकता होगी। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। शनिवार को धन की प्राप्ति का योग है। परिवार का साथ मिलेगा एवं कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।
उपाय - मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि- Dhanu Rashi
मंगलवार की दोपहर तक समय आपके पक्ष में रहेगा एवं आय अच्छी होने के साथ प्रतिष्ठित लोगों के साथ रहने का मौका मिलेगा। उसके पश्चात समस्याएं आ सकती है। आपकी आय में कमी आएगी और बुधवार को विरोधी परेशान करेंगे एवं अपमान भी हो सकता है।
आपके व्यय में वृद्धि एवं कार्यो में विघ्र आ सकता है। गुरुवार को समय आपके अनुकूल होगा एवं शुक्रवार से समस्याओं का समाधान मिलेगा।
उपाय -शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करें।
मकर राशि- Makar Rashi
इस सप्ताह किसी भी नए कार्य से बचें। अच्छे प्रस्तावों पर विचार करके ही कार्य करें। जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है। आस-पास के लोगों से अनावश्यक तनाव बन सकता है। आपका मन विचलित रहेगा।
आय कम एवं विवाद ज्यादा हो सकते हैं। बुध एवं गुुरुवार को धन का आगमन होगा। आपकी रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी। शुक्र एवं शनिवार पुन: आपके लिए निराशा भरे दिन हो सकते हैं। इसमें भी आवश्यक सावधानी रखना आपके लिए श्रेष्ठ होगा।
उपाय -हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।
कुंभ राशि- Kumbh Rashi
इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति पर अनावश्यक व्यय होगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को नए कारोबार का बढ़ेंगे। आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपकी यात्रा सुखद होगी। कार्य में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी और शुक्र एवं शनिवार को समय आपके अनुकूल रहेगा।
उपाय -दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
Recommended Video
मीन राशि- Meen Rashi
मीन राशि के लिए ये सप्ताह कई समस्याओं से भरा रहेगा आपके कार्य रुक सकते हैं और मन विचलित रहेगा। मंगलवार की शाम के बाद से कार्य में तेजी आएगी एवं संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी।
बुधवार भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपकी आय में वृद्धि एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। समस्याओं का हल प्राप्त होगा। गुरु एवं शुक्रवार को अनावश्यक चिंता बढ़ सकती है। शनिवार का दिन आपके पक्ष का रहेगा। सप्ताहांत तक धन की प्राप्ति के साथ सहयोग भी मिलेगा और विपरीत स्थितियों को पक्ष में करने में सफल होंगे।
उपाय -सूर्य को तिल मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि यहां बताया गया राशिफल सभी के लिए सटीक हो, यह एक ज्योतिष गणना है जो समय और राशि के साथ बदल भी सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।