जब बात रिश्तों की आती है तब शादी न सिर्फ दो दिलों का मिलन होती है बल्कि दो आत्माओं को भी एक करने का माध्यम है। ऐसा माना जाता है कि जब दो लोग एक होते हैं तब यदि उनके बीच का संबंध गहरा और सच्चा हो तो यह रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाने में मदद करता है।
दरअसल कोई भी रिश्ता दो लोगों के व्यक्तित्व और स्वभाव पर भी निर्भर करता है। शादी के समय सभी के मन में कई सवाल होते हैं जैसे एक रिश्ते में दो लोगों का बंधन जन्म जन्मांतर के लिए अटूट होगा या नहीं, दोनों साथ में हमेशा खुश रहेंगे या नहीं? दोनों के बीच सामंजस्य सदैव बना रहेगा या नहीं ? ऐसे न जाने कितने सवाल लोगों के मन में आते हैं। इन सभी सवालों का काफी हद तक जवाब हमें कुंडलियों में राशि के मिलान से मिल जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि राशि मिलान शादी के लिए जरूरी है।
जब बात हो बॉलीवुड स्टार्स की शादी की तब ऐसे कई शादीशुदा जोड़े हैं जो आपस में बेहद खुश हैं और जिनके रिश्ते को देखकर यही एहसास होता है कि वास्तव में इनका रिश्ता धरती पर नहीं बल्कि आसमान में ही तय किया गया है। ऐसा ही रिश्ता है बॉलीवुड के सबसे चार्मिंग कपल में से एक शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का रिश्ता। इनमें से जहां शाहिद की मीन राशि है वहीं मीरा राजपूत कन्या राशि की हैं। दोनों की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी और इस साल दोनों अपनी शादी की 7वीं सालगिरह मनाने जा रहे हैं। आइए उनकी शादी की सालगिरह में पंडित राधे शरण शास्त्री जी से जानें राशि के अनुसार कैसा है दोनों का रिश्ता।
शाहिद कपूर और मीरा कपूर की राशि
शाहिद कपूर का जन्मदिन 25 फरवरी को होता है और वो न सिर्फ एक जाने माने एक्टर हैं बल्कि स्वभाव से बेहद नरम दिल भी हैं। जन्म की तिथि के अनुसार शाहिद कपूर की राशि मीन है। वहीं मीरा राजपूत की जन्म तिथि 7 सितंबर है और जन्म तिथि के अनुसार उनकी कन्या राशि है। अगर इन दोनों राशियों के बीच की बात करें तो दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग है जो उन्हें बॉलीवुड के लविंग कपल में से एक बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:Birthday Special: क्या सच में शाहिद से शादी नहीं करना चाहती थीं मीरा राजपूत? जानें इनके बारे में
Recommended Video
राशि के अनुसार कैसा है शाहिद और मीरा का रिश्ता
कन्या और मीन राशियां विरोधी राशियां हैं और इनका आकर्षण बहुत प्रबल होता है। चूंकि वे शुक्र के पतन और उच्चाटन की धुरी का भी प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके रिश्ते में हमेशा शुक्र का प्रभाव होता है जो इनके रिश्ते को मजबूती देता है। ज्योतिष की मानें तो कन्या राशि का साथी आमतौर पर शर्मीला होता है। तर्कसंगत व्यवहार के माध्यम से ये लोग अपने साथी को आकर्षित करते हैं। मीन राशि के लोग अपने साथी के प्रति निष्ठावान होते हैं और उन्हें आकर्षित करने के रास्ते तलाशते हैं।
शाहिद और मीरा के रिश्ते में क्या है ख़ास
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कन्या राशि की हैं और साथ में वे एक अच्छी जोड़ी बनाते हैं क्योंकि मीन और कन्या एक साथ काफी संगत होते हैं। कन्या पृथ्वी चिन्ह है और मीन जल तत्व है। पृथ्वी और जल तत्व एक साथ अच्छी तरह से चल सकते हैं और ये दोनों ही ऐसे संकेत हैं जो उनके बंधन को और भी मजबूत बनाते हैं। कन्या विश्लेषणात्मक, अनुशासित, व्यावहारिक और पूर्णतावादी लोग होते हैं, दूसरी ओर, मीन राशि के लोग भावुक, रोमांटिक और स्वप्निल होते हैं। वे दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं- कन्या राशि, मीन राशि वालों से रोमांटिक और दयालु होना सीखती हैं और मीन राशि के लोग उनसे अनुशासित, मेहनती और तार्किक होना सीखते हैं। ये दोनों ही राशियां एक दूसरे की पूरक हैं इसलिए शाहिद और मीरा का रिश्ता आपस में मजबूत होता है।
इसे जरूर पढ़ें:शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर के बारे में कितना जानती हैं आप? इन दिलचस्प सवालों के दीजिए जवाब
वास्तव में मीन राशि के शाहिद और कन्या राशि की मीरा के बीच एक अटूट रिश्ता है जो दोनों को एक दूसरे के करीब लाता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram.com, pixabay.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।