हर दिन करोड़ों यात्री दिल्ली मेट्रो में सफर करके अपनी मंजिल की ओर पहुंचते हैं। आपने भी कई बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया होगा और उसमें होने वाली अनाउंसमेंट को भी सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि इस अनाउंसमेंट के पीछे किसकी आवाज़ें हैं। आइये, हम आपको बताते हैं कि इन आवाज़ें के पीछे कौन-कौन सी शख्सियत है।
जानें दिल्ली मेट्रो में कौन देता है आवाज़?
आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में हिंदी अनाउंसमेंट में जिस पुरुष की आवाज़ आपको सुनाई देती है वह शम्मी नारंग के द्वारा दी गई है। शम्मी नारंग आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। आपको बता दें कि उन्होंने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने करियर को छोड़ दिया था। जब शम्मी नारंग की उम्र 19 साल की थी तब वह आईआईटी कैंपस में एक विदेशी इंजीनियर से मिले थे।
जिसके बाद उन्हें माइक्रोफोन के ध्वनि परीक्षण के लिए बुलाया गया था और उस विदेशी इंजीनियर को उनकी आवाज़ बहुत अच्छी लगी थी। इसके बाद इंजीनियर ने शम्मी नारंग को 'व्हाइस ऑफ अमेरिका' के हिन्दी विभाग में शामिल किया था।
कुछ सालों बाद शम्मी नारंग दूरदर्शन से जुड़ गए और वह दूरदर्शन के लोकप्रिय और सफल वॉयस आर्टिस्ट रहे और जाने माने एंकर भी रहे। इसके बाद वह दिल्ली मेट्रो से जुड़ गए। आपको जानकार हैरानी होगी कि दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ उन्होंने रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव, मुंबई मेट्रो, जयपुर मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो रेल में भी अपनी आवाज़ दी है।
इसे जरूर पढ़ें- अगर आप भी करने जा रही हैं दिल्ली मेट्रो में सफर, तो इन बातों का रखें ध्यान
रिनी सिमोन खन्ना ने भी दी है अपनी आवाज़
आपको बता दें कि मेट्रो में सुनाई देने वाली महिला की आवाज़ रिनी सिमोन खन्ना की है। रिनी सिमोन खन्ना ने दूरदर्शन पर वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया है और साल 1985 से 2001 एंकरिंग के पद पर भी काम किया। अंग्रेजी भाषा पर बेहतरीन पकड़ होने के कारण वह कई सालों तक दूरदर्शन से जुड़ी रही।
आपको बता दें कि रिनी सिमोन खन्ना का जन्म केरल में हुआ था और उनके पिता वायु सेना में थे जिससे उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर होती रहती थी। इस कारण से रिम्मी ने नौ अलग-अलग जगहों के स्कूलों में पढ़ाई की थी। इसके बाद वह दिल्ली मेट्रो से जुड़ गई और उनके द्वारा ही दिल्ली मेट्रो में होने वाली अनाउंसमेंट में आवाज़ दी।
इसे भी पढ़ें-क्या आपको भी मेट्रो में मिलती हैं ऐसी महिलाएं ?
तो ये थी जानकारी दिल्ली मेट्रो से जुड़ी हुई। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
image credit-freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।