मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत क्षण होता है। इस दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं, मगर वो इस 9 महीने के वक्त को बड़ी ही खूबसूरती से जीती है। हालांकि इन दिनों में गर्भवती महिला के शरीर में कई तरह की कमियां होने लगती हैं। ऐसे में महिला को खास ख्याल की जरूरत होती है।
आयरन की कमी भी इन समस्याओं में से एक है, जो लगभग हर महिला को शरीर में प्रेगनेंसी के दौरान देखी जाती है। जिसका महिला और बच्चे के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश की गई है।
क्या है वायरल ऐड-
एक्ट्रेस सोनम कपूर आजकल प्रेगनेंट हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेगनेंसी से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो कि ‘प्रोजेक्ट स्त्रीधन’ द्वारा भारतीय महिलाओं को जागरूक करने के लिए तैयार किया गया है। इस ऐड में एक महिला की गोद भराई की रस्म दिखाई गई है। जिसमें परिवार की महिलाएं गोद भराई के दौरान सोने-चांदी या हीरे के गहने पहनाने की जगह फलों की ज्वेलरीज पहनाते हैं। इस ऐड के साथ आयरन की कमी को दूर करने पर जोर दिया गया है।
ऐड के जरिए महिलाओं को किया गया जागरूक-
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को एनीमिया का खतरा रहता है। ऐसे में अगर लापरवाही की जाए तो समस्या बढ़ भी सकती है। इस विज्ञापन में गर्भवती महिलाओं में होने वाली आयरन और खून की कमी के विषय में बताया गया है। वीडियो में गर्भवती महिला को ऐसी चीजें खाता हुआ दिखाया गया है जो उसके शरीर के लिए बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- दूल्हे ने दुल्हन के मुंह पर थूककर किया स्वागत, आप भी देखें ये वीडियो
ऐड में छिपा मैसेज-
इस ऐड के जरिए महिलाओं को सोने-चांदी पर निवेश करने के बजाय, शरीर के लिए आयरन की कमी को पूरा करने वाले सही फूड और सप्लीमेंट्स पर इन्वेस्ट करना चाहिए। जिससे उन्हें बीमारियों से बचाया जा सके, साथ ही बच्चे की सेहत भी अच्छा असर पढ़े।
इसे भी पढ़ें- इस फोटो में नजर आने वाले नंबर कहीं आपको भी तो भ्रमित नहीं कर रहे? खुद ही देखें
भारत में बढ़ रहे हैं एनीमिया के मामले-
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे के मुताबिक भारतीय महिलाओं और बच्चों में एनीमिया(एनीमिया के लक्षण) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह चिंता का विषय बनता जा रहा है। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए यह बेहद जरूरी है कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें खाने के लिए हेल्दी चीजें दी जाएं, ताकि वो और उनका बच्चा सुरक्षित रहे।
तो ये थी वायरल ऐड से जुड़ी जरूरी जानकारियां, जिनके विषय में आपको जरूर जानना चाहिए। आपको यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।