Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    नए साल में आजमाएं ये 8 वास्तु टिप्स, पूरे साल बनी रहेगी खुशहाली

    अगर आप नए साल में वास्तु के कुछ आसान टिप्स आजमाएंगी तो आपके घर में सदैव खुशियां बनी रहेंगी।   
    author-profile
    Published - 02 Jan 2023, 12:07 ISTUpdated - 02 Jan 2023, 12:30 IST
    vastu tips for prosperity in new year

    साल 2022 हम सभी से विदा ले चुका है और नए साल का आगाज हो चुका है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि ये पूरा साल खुशियों से भरा रहे और घर में कोई परेशानी न आए तो आपके लिए वास्तु के कुछ नियमों का पालन जरूरी है।

    ये साल आपके घर में ढेर सारी खुशियां लेकर आए और घर में धन धान्य से जुड़ी कोई भी समस्या न हो इसलिए आप अपने घर में वास्तु से जुड़ी कुछ चीजों को शामिल करें। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि आपके लिए इस साल वास्तु के किन नियमों का पालन जरूरी है जिससे समृद्धि का मार्ग खुल सके और आर्थिक लाभ हो सके। 

    1क्रिस्टल का कछुआ

    vastu for new year

    नए साल के मौके पर घर में क्रिस्टल का कछुआ लाएं धातु का कछुआ जरूर लाएं। क्रिस्टल का कछुआ घर में धन को आकर्षित करता है। यदि आप इस तरह के कछुए को घर की उत्तर पूर्व दिशा में सही तरीके से रखती हैं तो कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा आप चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ भी घर में ला सकती हैं। 

     

    2लाफिंग बुद्धा

    lauging budda at home

    नए साल की शुरुआत में ही लाफिंग बुद्धा भी घर में जरूर लाएं। इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से पैसों से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। यदि आप नए साल की शुरुआत में ही लाफिंग बुद्धा घर लाते हैं तो आपका पूरा साल अच्छा बना रहेगा। 

    3तुलसी का पौधा

    tulsi vastu for new year

    धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और घर धन-धान्य से भरा रहता है। दरअसल यह पौधा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और इसे घर में लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। यदि आप तुलसी का एक नया पौधा नए साल में घर लाते हैं तो ये आपके लिए समृद्धि का स्रोत बन सकता है। 

    इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में कौन सी तुलसी लगाना है ज्यादा शुभ?

     

    4मोर पंख

    mor pankh is good for home

    भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख अत्यंत प्रिय हैं। ऐसे में नए साल में घर में मोर पंख जरूर लाकर रखें। वास्तु के अनुसार मोरपंख को घर के मंदिर में रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। मोर का पंख घर में धन और समृद्धि को आकर्षित करता है और सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। 

     

    5कुबेर यंत्र

    kuber yantra is auspecuis for home

    कुबेर यंत्र को धन का यंत्र भी कहा जाता है। यदि आपके घर की आर्थिक स्थिति बिना वजह बिगड़ने लगती है और पैसा हाथ में नहीं रुकता है तो नए साल में अपने घर में यह यंत्र जरूर लाएं और इसे पूजा के स्थान पर रख दें। इसकी नियमित पूजा से आपको धन लाभ होगा और घर की समृद्धि बनी रहेगी। 

    इसे जरूर पढ़ें: Kuber Yantra: आर्थिक समस्याओं का तोड़ है कुबेर यंत्र, घर पर रखने से पहले जरूर जान लें ये नियम

     

    6घर लाएं चांदी का हाथी

    siver elephant vastu

    नए साल में आप यदि अपने घर में चांदी का हाथी लाती हैं तो इसे रखने से राहु और केतु के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। इसके अलावा भी इसके कई चमत्कारी प्रभाव होते हैं। इसे घर में रखने से आपके व्यापार और नौकरी में तरक्की हो सकती है।

    वास्तु के अनुसार चांदी का हाथी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और चांदी धातु चंद्रमा की धातु है। इसलिए इसे रखने से चंद्रमा की कृपा बनी रहती है और धन लाभ होता है। 

    7मुख्य द्वार पर स्वास्तिक

    vastu upay for new year

    स्वास्तिक के चिह्न को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी वजह से हर एक शुभ काम में इस चिह्न का इस्तेमाल होता है। किसी भी काम की शुरुआत स्वास्तिक के निशान से ही होती है। यदि आप नए साल में मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाती हैं तो ये आपके घर में समृद्धि के मार्ग खोलने में मदद करता है और इससे माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। 

    इसे जरूर पढ़ें: स्वास्तिक बनाने से मिलते हैं लाभ,जानें बनाने का सही तरीका

    8माता लक्ष्मी की मूर्ति

    vastu remedies for new year

    यदि आप नए साल में माता लक्ष्मी की एक नई मूर्ति घर के मंदिर में स्थापित करती हैं और उसकी नियमित पूजा करने के साथ माता के सामने घी का दीपक जलाती हैं तो आपको सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। 

    यहां बताए सभी वास्तु टिप्स आपके घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं, इसलिए नए साल में आप इनमें से कोई भी उपाय आजमा सकते हैं। 

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

    images: freepik.com