मायावती एक ऐसा नाम जिसने भारत की करोड़ों महिलाओं को प्रेरित किया है। गरीब घर से तालुक्क रखने वाली मायावती देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री रह चुकी हैं और बसपा प्रमुख भी हैं। मायावती का एक टीचर से लेकर मुख्यमंत्री का सफर इतना आसान नहीं था। अर्श से लेकर फर्श तक का उनका यह राजनीति का सफर काबिल-ए-तारीफ है।
मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 को दिल्ली के श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल में हुआ था। मायावती जाट दलित परिवार से तालुक्क रखती हैं। उनके पिता पोस्ट ऑफिस में काम करते थे। वह बचपन से ही लैंगिक असमानता का शिकार हुई हैं क्योंकि बचपन में उनके भाई को प्राइवेट स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा जाता था। वहीं मायावती को सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा जाता था। मायावती में बचपन से ही कुछ कर दिखाने का जज्बा था। वह लोगों के लिए काम करना चाहती थीं और दुनिया में अपना नाम करना चाहती थीं, जो उन्होनें करके भी दिखाया। आप सोच रहे होंगे कि आज हम मायावती के बारे में आपको यह सब क्यों बता रहे हैं क्योंकि आज हम आपको मायावती से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। अगर आप मायावती से जुड़ी कुछ खास बातें जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
टीचर रह चुकी हैं मायावती
साल 1975 में मायावती ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से बीए की पढ़ाई की। एलएलबी के पढ़ाई करने के बाद उन्होनें मेरठ के वीएमएलजी कॉलेज से बीएड किया। बीएसपी की प्रमुख मायावती ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचक के रूप में की थी। टीचर की जॉब करते वक्त वह सिविल सर्विस के लिए भी पढ़ाई कर रही थीं। उनका सपना था कि वह बड़ी होकर आईएएस बनें, यही कारण है कि वह काम के साथ-साथ सिविल सर्विस के एग्जाम की तैयारी कर रही थीं।
मायावती का डर
विकिलीक्स के मुताबिक मायावती को हमेशा एक डर सताता है। उन्हें लगता है कि कोई भी उनके खाने में जहर डाल सकता है। इसी वजह से वह हमेशा अपने पास फूड टेस्टर रखती हैं। इसके अलावा विकीलिक्स की रिपोर्ट में बताया गया था कि मायावती ने एक बार एक जोड़ी सैंडल लेने के लिए एक प्राइवेट जेट मुंबई भेजा था।
जेल जा चुकी हैं मायावती
क्या आप जानते हैं मायावती जेल जा चुकी हैं? शायद नहीं क्योंकि यह बात आज तक जनता से छिपा कर रखी गई है। यह साल 1991 की बात है और मामला बुलंदशहर का है। बुलंदशहर में मायावती और एक डीएम के बीच मतपत्र देखने के लिए लड़ाई हो गई थी। यह लड़ाई बहस करते-करते हाथापाई में बदल गई थी। इसी कारण से मायावती को नैनी सेंट्रल जेल जाना पड़ा था।
गुलाबी रंग है मायावती का फेवरेट
क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि मायावती ज्यादातर गुलाबी रंग के कपड़ो में ही क्यों नजर आती हैं? क्योंकि मायावती को गुलाबी रंग बेहद पसंद है। वह खास मौकों से लेकर किसी इवेंट तक ज्यादातर गुलाबी रंग के कपड़ों में ही नजर आती हैं।
मायावती का पूरा नाम
मीडिया से लेकर आम जनता तक सभी मायावती को बहनजी कहते हैं। लेकिन आपने कभी सोचा है कि क्या उनका पूरा नाम क्या है? शायद नहीं क्योंकि लोग उन्हें केवल मायावती के नाम से ही जानते हैं। ज्यादातर लोगों को मायावती का पूरा नाम नहीं पता है। इसके साथ ही मीडिया में भी उनका नाम सिर्फ मायावती ही लिखा या बोला जाता है। लेकिन बता दें कि मायावती का पूरा नाम मायावती नैना कुमारी है।
इसे भी पढ़ें: कॉटन की सूती साड़ी और रबड़ की हवाई चप्पल, इतना साधारण हैं ममता बनर्जी का जीवन
हाईएस्ट टैक्स पेयर रह चुकी हैं मायावती
साल 2007-2008 में मायावती ने टैक्स के मामले में देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया था। वह उस साल 200 टैक्सपेयर्स की लिस्ट में 20वें नंबर पर थीं। साल 2007-2008 में मायावती ने भारत की सरकार को 26 करोड़ रुपये का टैक्स दिया था।
इसे भी पढ़ें: भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़े रोचक तथ्य, जानें कैसे उनके फैसलों ने बदली थी देश की दिशा
फोर्ब्स में भी आ चुका है नाम
वैसे तो मायावती ने अपने नाम कई अवॉर्ड किए हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि मायावती फोर्ब्स की ताकतवर महिलाओं के लिस्ट में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। यह बात साल 2008 की है, फोर्ब्स की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में मायावती 59वें नंबर पर थीं।
पहली दलित महिला मुख्यमंत्री
मायावती साल 1995 में पहली बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं। उन्होनें भारत की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा था। जब मायावती पहली बार मुख्यमंत्री बनी थीं, तब वह केवल 39 साल की थी। मायावती के उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने पर उस समय के प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने उनकी जीत पर इसे "लोकतंत्र का चमत्कार" कहा था। लेकिन यह सिलसिला रूका नहीं और वह चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी।
भारतीय राजनीति में मायावती एक ऐसा नाम है जो यह बताता है कि अगर आप चाहें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको ज्ञान और दृढ़ संकल्प की जरूरत होगी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस जाति से हैं। कुछ मायने रखता है तो वह है कुछ कर दिखाने का जज्बा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।