आज के समय में वेब सीरीज देखना और उसके बारे में हर कोई जानना भी पसंद करता है। शायद आपको याद होगा कि साल 2019 में एक वेब सीरीज आई थी जिसे महिलाओं ने खूब पसंद किया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' वेब सीरीज के बारे में जिसे लड़कियों ने खूब पसंद किया था।
अब एक ऐसी ही नई वेब सीरिज आ रही है जिसके बारे में लगभग हर महिला जानना चाहती हैं। जी हां, 10 जून को अमेज़न मिनी टीवी पर 'उड़न पटोलास' वेब सीरिज आने वाली है। आइए इस वेब सीरिज के कुछ प्रमुख हाइलाइट्स के बारे में जानते हैं।
शहनाज कौर गिल
View this post on Instagram
इस वेब सीरीज की सबसे चर्चित अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि शहनाज कौर गिल हैं। जी हां, इस वेब सीरीज को कोई और नहीं बल्कि शहनाज कौर गिल प्रमोशन करती नज़र आ रहीं हैं। वेब सीरिज का ट्रेलर स्टार्ट होने से पहले ही शहनाज गिल दर्शकों से अपील करती नज़र आ रही हैं। फैंस से इस वेब सीरीज को देखने और इसके बारे में बताने के बारे में वो बोल रही हैं। शहनाज कौर गिल की Appearance ही फैंस को देखने पर मजबूर कर सकती है यह वेब सीरीज।
इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन- जया बच्चन की शादी के पीछे ये थी खास वजह
चार लड़कियों की कहानी
जी हां, उड़न पटोलास में चार लड़कियों की कहानी हैं। ट्रेलर में चार लड़कियों और उनके काम-जीवन, रिश्तों और महत्वाकांक्षाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे देखकर हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। एक तरह से यह वेब सीरिज युवा लड़कियों और उनके वास्तविक जीवन और अन्य मुद्दों की कहानी बताती है। आपको बता दें कि अमेजॉन मिनी टीवी रिलीज होने वाली इस वेब सीरिज को अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है।
अपूर्व अरोड़ा, आस्था सिदाना का किरदार
View this post on Instagram
ट्रेलर में अपूर्व अरोड़ा और आस्था सिदाना के साथ-साथ पोपी जब्बल और सुखमणि सदन फुल ऑन मस्ती और धमाल करते दिखाई दे रहे हैं। ये चारों लड़कियां ट्रेलर में वास्तविक जीवन और अन्य मुद्दों की कहानी से लड़ते हुए नज़र आ रही हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि इस वेब सीरिज में फूल-ऑन मस्ती और धमाल दिखाई देने वाला है।
इसे भी पढ़ें: जिया खान की जिंदगी से जुड़ीं कुछ अहम बातें
फोर मोर शॉट्स प्लीज से तुलना
View this post on Instagram
जी हां, उड़न पटोलास को फोर मोर शॉट्स प्लीज से तुलना तुलना की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोर मोर शॉट्स प्लीज में भी चार लड़कियों की कहानी थीं। जिस समय यह वेब सीरिज आई थी उस समय महिलाओं ने इसे खूब पसंद किया था। ऐसा कहा जा रहा है कुछ उसी तरह का धमाल करने के लिए तैयार है उड़न पटोलास। अब देखना है 10 जून के बाद फैंस इसके किस कदर पसंद करते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ibm,insta)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।