महिलाओं को सुंदर बनाने के लिए फिगर एक अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि फिगर महिलाओं को ना सिर्फ आकर्षक बनाने का काम करते हैं बल्कि शरीर का एक अहम हिस्सा भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि समय और उम्र के साथ महिलाओं की फिगर में बदलाव आता रहता है और ब्रेस्ट के शेप बदलते रहते हैं। हालांकि, बहुत कम महिलाएं होती हैं, जिन्हें अपने ब्रेस्ट साइज (Types of Breast) के बारे में सही जानकारी होती है।
क्योंकि एक आइडियल ब्रेस्ट का आकार एक ही तरह का होता है, लेकिन बता दें कि हर महिला के ब्रेस्ट (Female Breast) का आकार और शेप उनकी पर्सनैलिटी के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। अगर आपको भी अपने ब्रेस्ट के साइज या फिर शेप के बारे में नहीं मालूम तो आइए जानते हैं ब्रेस्ट के साइज के बारे में।
असिमेट्रिक ब्रेस्ट शेप (Asymmetric Breast)
कई महिलाओं के बेस्ट में असमानता होती है, जिन्हें असिमेट्रिक शेप कहा जाता है। इस स्थिति में महिलाओं के बूब्स एक-दूसरे से बिल्कुल अलग-अलग यानी ऊपर नीचे हो जाते हैं। हालांकि, इसका कोई नुकसान नहीं होता और सामने से देखने पर पता भी नहीं लगता है। बता दें ऐसा तब होता है जब महिलाएं अपने खानपान का ध्यान नहीं रखती हैं या फिर ब्रा का चुनाव अपने साइज से हिसाब से नहीं करती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- ब्रेस्ट को सही शेप में लाने के लिए करें ये योग, ढीलापन भी होगा दूर
साइड सेट बूब्स शेप (Side Set Female Breast)
बूब्स के इस ब्रेस्ट शेप के आकार का नाम सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकती है, लेकिन कई महिलाओं के ब्रेस्ट का शेप और आकार साइड सेट भी होता है। ऐसी स्थिति में महिलाओं के ब्रेस्ट (Female Breast) के बीच की दूरी सामान्य से अलग होती है। यानी बूब्स के निप्पल सामने होने के बजाय साइड में होते हैं और साइड में निप्पल होने की वजह से बूब्स के बीच का अंतर बढ़ जाता है। (ब्रेस्टफीडिंग के दौरान निप्पल में होने वाले cracks से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स)
राउंड ब्रेस्ट शेप (Round Women Breast Shape)
राउड शेप में ब्रेस्ट का आकार बिल्कुल सामान्य होता है। इसमें मुख्यतौर पर बूब्स का शेप राउंड यानी एकदम गोलाकार होता है। इसमें महिलाओं के ब्रेस्ट के निप्पल्स सामने की ओर होते हैं। इसमें महिलाएं ब्रा अपने ब्रेस्ट साइज के हिसाब से चुन सकती हैं, लेकिन गलत साइज की ब्रा पहनने में आपके बूब्स का शेप खराब हो सकता है। (ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स)
ईस्ट-वेस्ट ब्रेस्ट शेप (East West Female Breast)
वैसे तो ब्रेस्ट साइज के परिभाषित नहीं किया जा सकता है। क्योंकि महिलाओं के ब्रेस्ट साइज उम्र के हिसाब से बदलते रहते हैं। लेकिन फिर भी ब्रेस्ट के कई प्रकार पाए जाते हैं, जिसमें से एक ईस्ट-वेस्ट ब्रेस्ट शेप भी आता है। इस स्थिति में दोनों ब्रेस्ट का आकार और निप्पल्स ईस्ट और वेस्ट की तरफ होते हैं यानी एक निप्पल ईस्ट और दूसरा वेस्ट की ओर होता है। इसलिए इसे ईस्ट-वेस्ट ब्रेस्ट शेप कहा जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें- ब्रेस्ट को लंबे समय तक शेप में रखने के लिए ये 5 नेचुरल तरीके अपनाएं
इसके अलावा भी ब्रेस्ट के शेप महिलाओं की पर्सनैलिटी के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करें और फैशन से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।