वैसे तो इंटरनेट का यूज आज के समय में हर कोई करता है और समय-समय पर इसपर कई पोस्ट वायरल भी होते हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी होती है जिसे देखकर हम रुक जाते हैं। इन्हें देखने के बाद हम कई बार हम हैरान रह जाते हैं तो वहीं कई दफा इन पोस्ट और वीडियो को देखने के बाद हम अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। ऐसा ही एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत अधिक वायरल हो रही है। इस पोस्ट को देखने के बाद आप भी जरूर इमोशनल हो जाएंगी।
'यह मेरी मम्मी की थाली है'
This is Amma's plate.. she used to eat in this for the past 2 decades.. it's a small plate.. she allowed only myself and chulbuli (Sruthi, my niece) only to eat in this other than her.. after her demise only I came to know through my sister, that this plate was a prize won by me pic.twitter.com/pYs2vDEI3p
— Vikram S Buddhanesan (@vsb_dentist) January 19, 2023
मां का प्यार कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यह बात एक पोस्ट से साबित हो गई। एक मां 20 सालों से एक ही प्लेट में खाना खाती थी लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस थाली में ऐसा भी क्या खास था जो किसी की मां ने 20 सालों तक उसी में भोजन करना पसंद किया। इसकी वजह भी पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने बताई है।
हाल ही में एक पोस्ट ट्विटर पर वायरल हो रहा है।(ट्विटर पर भी हाजिर जवाब हैं किंग खान, पढ़ें 'पठान' के कुछ सबसे फनी ट्वीट्स) इसे शेयर करने वाले ट्विटर यूजर विक्रम एस बुद्धनेसन हैं जो एक पेशे से डेन्टिस्ट हैं। विक्रम ने यह लिखा है कि 'यह मेरी मम्मी की थाली है और वह पिछले 20 सालों से इसमें खाती थी...यह एक छोटी सी थाली ही है। लेकिन इस थाली में खाना खाने की इजाजत केवल मुझे और मेरी छोटी बहन को ही थी। मेरी मां के गुजर जाने के बाद मुझे यह पता चला की यह वही थाली है जिसे मैंने इनाम में जीता था।' इस इमोशनल पोस्ट को अब तक कई लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पोस्ट को रीट्वीट भी किया है। इसके अलावा लोग इस पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:इन वायरल वीडियोज को देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, यकीन ना आए तो देख लीजिए
लोग भी हुए भावुक
என் அம்மாவின் அலாதி அன்புக்கு கிடைத்த வெற்றி. அம்மாவும் நானும் இருக்கும் புகைப்படம் அனைத்து வலைத்தளங்கிலும் வந்துவிட்டது 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 மக்களின் அன்புக்கு நன்றி 🙏🏽🙏🏽🙏🏽❤️ அம்மாவின் ஆத்மா நிச்சயம் சாந்தி அடையும் ❤️❤️❤️❤️
— Vikram S Buddhanesan (@vsb_dentist) January 22, 2023
மிஸ் யூ மா 💔 pic.twitter.com/8K06lBnVh9
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बहुत अधिक भावुक हो गए। वह अपनी मम्मी को याद करते हुए किस्से सुनाने लगे। एक व्यक्ति ने पोस्ट पर लिखा कि ' मां का प्यार कोई नहीं जान सकता है' तो वहीं एक अन्य व्यक्ति ने यह लिखा कि 'हमे अक्सर मां के जाने के बाद ही उसकी कद्र होती है।' यह सभी कमेंट यह भी दर्शाते हैं कि लोगों के मन में सबसे प्यारी और सबसे बेस्ट उनकी मां ही होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:दूल्हा-दुल्हन ने किया धमाकेदार भांगड़ा, वीडियो ने मचाई धूम
आपको इस पोस्ट के बारे में जानकर कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- twitter
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।