Most Popular Bollywood Stars : शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जोनस ऐसे कितने स्टार हैं जिनकी लोकप्रियता के चर्चे हमेशा रहते हैं। हम सब उनकी पॉपुलैरिटी से वाकिफ हैं और जानते हैं कि देश के हर कोने में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। जैसे साउथ के सुपरस्टार और लेजेंड रजनीकांत सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि जापान में भी हैं। 1998 में उनकी एक फिल्म जापान में लगी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। बस तबसे जापान में उनके बहुत फैन्स हैं।
ऐसे और भी बॉलीवुड स्टार्स हैं जो रूस, जापान, चाइना जैसे देशों में फेमस हैं। चलिए फिर बिना देर किए आपको उनके बारे में भी बताएं।
राज कपूर
हिंदी सिनेमा के कर्ता-धर्ता अगर पृथ्वीराज कपूर को माना जाता है, तो हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्मों से धन्य करने वाले राज कपूर थे। उन्होंने ऐसी कई फिल्में बनाई जिन्होंने आगे आने वाले सिनेमा के लिए एक हाई स्टैंडर्ड सेट किया। राज कपूर का स्टारडम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि रूस में भी था। रूस जैसा देश जो अपने स्ट्रिक्ट रूल्स और सरकारी प्रोटोकॉल्स में कोई कोताही नहीं बरतता, वहां एक बार राज कपूर बिना वीजा के पहुंचे थे। इतना ही नहीं, मॉस्को एयरपोर्ट से एक बार बाहर निकलते वक्त उन्हें देखने वालों की भीड़ ऐसी थी जिसका कोई जवाब नहीं था। वह अपनी कार में जैसे ही बैठे तो फैंस ने उन्हें कार सहित उठा लिया था।
इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड एक्टर्स जिन्होंने बॉलीवुड में ही नहीं, हॉलीवुड में भी बजाया है डंका
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान के फैंस दुनिया के हर देश में हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार सभी बेसब्री से करते हैं। यह उनका स्टारडम ही है कि हर दिन उनके बंगले के बाहर हजारों लोगों की भीड़ सिर्फ उनकी एक झलक देखने के लिए खड़ी रहती है। जर्मनी, अमेरिका, दुबई आदि देशों में उनके फिल्में हमेशा हाउसफुल रहती हैं और लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं। दुबई में शाहरुख खान लोकप्रियता ऐसी है कि दुबई टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बने #bemyguest कैंपेन के साथ भी वह जुड़े हैं।
श्रीदेवी
जब बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का राज चल रहा था, उस दौर में श्रीदेवी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं। श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उन्हें हम सब याद करते हैं। उनकी फिल्मों के द्वारा आज भी उन्हें सेलिब्रेट किया जाता है। उनकी लोकप्रियता का ही जादू था कि जब एक लंबे ब्रेक के बाद जब 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आईं, तो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अपनी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से उन्होंने ईस्ट एशियन कंट्री पर राज कर लिया था। हॉन्ग-कॉन्ग, साउथ कोरिया, जापान जैसे देशों में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी और उनका बेहद सम्मान किया जाता था। आज भी ऐसे कई क्ल्ब्स हैं, जहां उनकी फिल्में देखी जाती हैं।
इसे भी पढ़ें : कभी भी स्क्रीन पर एक साथ नजर नहीं आए यह सितारे
आमिर खान
अभिनेता आमिर खान को यूं ही परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है। वह अपनी फिल्मों के जरिए दुनिया भर में करोड़ों फैंस बना चुके हैं। भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में उनके प्रशंसक हैं, खासकर चीन में। चीन में उन्हें 'अंकल खान' का नाम दिया गया है। वह चीन में इतने लोकप्रिय हैं कि चीन सरकार ने वहां के ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त करने के बारे में भी सोचा था। जब भी आमिर देश में होते हैं, तो उन्हें देखने के लिए उनके करोड़ों फैन्स जमा हो जाते हैं और आमिर की फिल्में वहां ताबड़तोड़ नंबर्स बनाती हैं।
Recommended Video
इसके अलावा अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, फ्रीडा पिंटो, दीपिका पादुकोण और अन्य कई स्टार्स हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर अलग ही दर्जे के फेमस हो चुके हैं। उनके फैंस उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उनसे मिलने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
बॉलीवुड या हॉलीवुड में आपका फेवरेट एक्टर कौन है, हमें कमेंट कर बताएं। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के सा।
Image Credit : Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।