इस साल 30 मई को गंगा दशहरा का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है। इसके अलावा भक्त लोग गंगा में डुबकी भी लगाते हैं। माना जाता है कि हर त्योहार पर कुछ ना कुछ दान करने से लोगों को फायदा मिलता है। इस विषय पर हमनेज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से बात की है, राशि अनुसार लोगों को क्या दान करना चाहिए।
मेष राशि
अगर आप गंगा दशहरा पर कुछ दान करने की सोच रहे हैं तो अपनी राशि के अनुसार दान करें। अगर आपकी राशि मेष है तो आपको गंगा दशहरा के शुभ मौके पर तिल का दान करना चाहिए। इस दिन तिल का दान करने से खाने संबंधित कोई समस्या नहीं होती है।
वृषभ राशि
दान करना पुण्य का काम माना जाता है। खासतौर पर किसी तीज-त्यौहार पर दान करने की सलाह दी जाती है। दान करते वक्त आपको अपनी राशि पर भी ध्यान देना चाहिए। वृषभ राशि के लोगों को इस दिन जरूरतमंदों को खाना खिलाना चाहिए। अगर आपके पास धन है तो गंगा दशहरा के दिन धन का दान करने से फायदा होगा।
मिथुन राशि
क्या आपकी राशि मिथुन है? आप गंगा दशहरा पर दान करने की सोच रहे हैं तो आपको ज्योतिष द्वारा बताई गई चीजों को ही दान करना चाहिए। कहा जाता है पानी पिलाना दुनिया का सबसे भला काम है। इसलिए गंगा दशहरा पर मिथुन राशि के जातकों को पानी का दान करना चाहिए।
कर्क राशि
अगर आप शुभ अवसरों पर दान करने में विश्वास रखती हैं तो कुछ ही दिनों में गंगा दशहरा का त्यौहार आने वाला है। दशहरा के दिन कर्क राशि वाले लोगों को फलों का दान करना चाहिए। खासतौर पर पीले फल देने से आप आपको फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:Ganga Dussehra Kab Hai 2023: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
सिंह राशि
अगर आप चाहती हैं कि आपके घर में सब अच्छा हो तो गंगा दशहरा पर दान करना न भूलें। सिंह राशि कि लोगों को तांबे के बर्तन दान करने चाहिए। बर्तन दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
इसे भी पढ़ें:Ganga Dussehra 2023 Significance Of 10: जानें गंगा दशहरा पर 10 दान, स्नान और अंक का महत्व
कन्या राशि
हिंदू पर्वों में गंगा दशहरा का त्यौहार अहम माना जाता है। इस दिन लोग मां गंगा की पूजा कर उन्हें प्रसन्ना करते हैं। भगवान शिव को बेलपत्र दान किया जाता है। इसी तरह कन्या राशि के लोगों को गंगा दशहरा के दिन बेलपत्र दान करने से कई तरह के लाभ मिलेंगे।
तुला राशि
किसी को अनाज देना शुभ माना जाता है। अनाज का दान सर्वोपरि भी माना जाता है। तुला राशि के लोगों को सात अनाज दान करने चाहिए। गंगा दशहरा पर अनाज का दान करना शुभ माना जाता है। गरीबों में अनाज का दान करें।
वृश्चिक राशि
मौसमी फलों का दान करने से इस दिन आपको फायदा मिलेगा।
धनु राशि
अगर आपकी राशि धनु है तो आपको इस दिन काले तिल दान करने से अच्छे फल की प्राप्ति होगी।(हिन्दू धर्म के महादान)
मकर राशि
मकर राशि के लोग अगर एक दिन मिट्टी का घड़ा दान करते हैं तो इससे उन्हें लाभ हो सकता है। अगर घड़ा उपलब्ध नहीं है तो आप किसी भी मिट्टी के बर्तन भी दे सकते हैं।
कुंभ राशि
खाना दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए गंगा दशहरा का त्यौहार होने पर कुंभ राशि के लोग खाना दान कर सकते हैं।
मीन राशि
यह बात हम सभी जानते हैं कि पानी पिलाना पुण्य का काम होता है। अगर आप की राशि मीन है तो इस दिन पानी का दान करें।
आप भी अपनी राशि अनुसार गंगा दशहरा के दिन ये चीजें दान कर सकती हैं। इन चीजों के दान से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:freepik