शादी हर घर में होती है और आप अपने दोस्तों की शादी काफी धूमधाम से attend भी करते हैं। लेकिन कई बार बंगाली की शादी बिहारी की शादी से अलग होती है तो गुजरातियों की शादी यूपी वालों से अलग होती है। इन अलग तरह के रस्मों के लिए केवल एक excuse दिया जाता है कि अरे हमारे यहां तो अलग धर्म, बोलियां और जातियां है तो रस्में तो अलग होंगी ही।
लेकिन क्या आपको मालूम है कि दूसरे देशों की शादियों के रिवाज़ हमारे यहां के शादी के रिवाज़ों से काफी अलग है। ये रिवाज़ इतने ज्यादा अलग हैं और crazy हैं कि आपको जानकर हंसी आ जाएगी। वहीं के लोगों को खुद अपने रीति-रिवाज़ों के बारे में सोचकर हंसी आती होगी लेकिन फिर भी लोग आज भी इन रीति-रीवाजों को निभाने से पीछे नहीं हटते।
क्योंकि शादी के ये crazy रस्में शादी को मजेदार और रोचक बनाने का काम करते हैं। कहीं शादी में दुल्हे की पिटाई की जाती है तो कहीं दुल्हे को ग्रुप किसिंग की जाती है। आज हम इस वीडियो में ऐसे ही रोचक रस्मों के बारे में जानने वाले हैं जिन्हें जानकर आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
कोरिया में की जाती है दुल्हे की पिटाई
कोरिया में शादी के दिन दुल्हे की गन्ने से पिटाई की जाती है। माना जाता है कि जो दुल्हा इस पिटाई को सह लेता है वो भविष्य में अपनी पत्नी की सारी परेशानियों को भी सह लेता है और उसे खुश रखता है। इसके अलावा वहीं लड़की को अपने पिता का आशीर्वाद भी काफी अजीबो-गरीब ढंग से मिलता है। कोरिया में विदाई के वक्त लड़की के पिता मुंह में पानी भरकर लड़की के ऊपर थूकते हैं। फिर लड़की बिना पीछे पलटे ससुराल के लिए विदा हो जाती है।
स्वीडन में की जाती है ग्रुप किसिंग
स्वीडन में दु्ल्हे को ग्रुप किसिंग की जाती है। शादी के बाद दुल्हा-दुल्हन जब खाना खा लेते हैं तो सभी लड़कियां मिलकर दुल्हे को ग्रुप किसिंग करती हैं। वहीं वहां मौजूद सारे लड़के दुल्हन को ग्रुप किसिंग करते हैं।
Read more: कुछ ऐसा हुआ उस दिन कि आज तक याद है नैनीताल का वो दिन
स्कॉटलैंड में किया जाता है मुंह काला
स्कॉटलैंड में दुल्हे का मुंह काला करने का रिवाज़ है। वो भी यहां केवल रंग से मुंह काला नहीं किया जाता। बल्कि मुंह काला करने के लिए ग्रीस और तेल का इस्तेमाल किया जाता है। लोगों का मानना है कि ऐसा करने के बाद जोड़े को भविष्य में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
चीन में रोते हैं लोग
चीन में एक महीने पहले से ही रोने की प्रैक्टिस शुरू हो जाती है। यहां लड़की को रोजाना एक घंटे तक रोना पड़ता है और फिर कुछ दिनों के बाद घर की सभी औरतें रोज एक घंटे के लिए रोती हैं।
तो कैसे लगे ये रस्में। इन सारे रस्मों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो देखेँ।
Credits
Video Editor: Syed Afraz
Producer: Prabjot Kaur