तैमूर अली खान, बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फेमस स्टार किड। 20 दिसंबर को तैमूर 3 बरस के हो जाएंगे। एक आम माता पिता की तरह तैमूर के माता-पिता यानि करीना कपूर और और सैफ अली खान को भी बेटे तैमूर की बर्थ डे को धूमधाम से मनाने का बेहद शौक है। आप तैमूर की प्री बर्थ डे पार्टी की तस्वीरों में ही इस बात की झलक देख सकते हैं।
तैमूर की बुआ और सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा अली खान अपनी क्यूट सी बेटी इनाया के साथ तैमूर की प्री-बर्थडे पार्टी पर पहुंची। गौरतलब है कि इनाया तैमूर की छोटी बहन हैं और सोशल मीडिया पर तैमूर और इनाया की बहुत सारी क्यूट तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
तैमूर की बर्थ डे पर करीना कपूर की खास दोस्त नताशा पूणेवाला के पति अदर पुणेवाला अपने बेटे के साथ नजर आए। नताशा और करीना कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों ही साथ में वेकेशन पर भी जाती हैं। तैमूर और नताशा पूणेवाला के बेटे में भी अच्छी फ्रेंडशिप है।
मॉडल एवं एक्ट्रेस गौरी पंडित जो कि एक्टर निखिल दिवेदी की वाइफ भी है वह अपने बेटे शिवम के साथ तैमूर की बर्थ पार्टी के प्री बैश में पहुंचीं।
करीना कपूर अपने बेटे तैमूर की बर्थ पार्टी में पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ फैमिली पोज देती हुईं। करीना ने ब्लैक पोल्का डॉट की शिमरी ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
तैमूर की बर्थ पार्टी में उनकी नानी बबीता और मौसी करिश्मा भी नजर आईं। करिश्मा यहां अपनी पूरी फैमिली के साथ आई थीं। वह बेहद कैजुअल लुक में नजर आ रही थीं।
अपने बेटे के साथ पोज देती हुई करिश्मा कपूर। करिश्मा ने लूज डेनिम पैंट और ब्लैक टीशर्ट पहनी हुई है। साथ ही व्हाइट स्नीकर्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
करीना कपूर की बेस्ट फ्रैंड अमृता अरोड़ा भी तैमूर की बर्थ डे पार्टी में नजर आई। उन्होंने ब्लू कलर की डेनिम और ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने बेहद कैजुअल साइड बैग कैरी किया हुआ था।
तैमूर की बर्थ डे पार्टी को देसी अंदाज देने के लिए झूले लगाए गए हैं। पार्टी की सारी तैयारियों मुआयना करती करीना कपूर। इस दौरान उन्होंने टर्टिल नेक वाली रेड ड्रेस पहनी थी।
बेहद स्टाइलिश अंदाज में करण जौहर भी अपने बेटे के साथ करीना कपूर के बेटे तैमूर के बर्थ डे बैश में पहुंचे।
कुणाल खेमू भी तैमूर की बर्थ डे में बेहद कैजुअल अंदाज में पहुंचे। वह तैमूर के फूफा लगते हैं। उनकी बेटी इनाया तैमूर की छोटी बहन हैं।