हैप्पी बर्थडे: भाई-बहनों के साथ तैमूर अली खान के कुछ बेस्ट मोमेंट्स की तस्वीरें

बर्थ डे बॉय तैमूर अली खान के हैं ढेर सारे कजिन, आप भी देखें भाई-बहनों के साथ उनकी तस्‍वीरें। 

Anuradha Gupta
taimur  ali  khan  horoscope

बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में अगर सबसे फेमस स्टार किड की बात करें तो जहन में तैमूर अली खान का नाम आता है। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था और तब से लेकर आजतक तैमूर की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। बेशक तैमूर अब 5 वर्ष के हो चुके हों, मगर आज भी लोगों में उनकी तस्वीर और वीडियो को देखने का क्रेज बरकरार है।

सोशल मीडिया पर आज भी तैमूर की तस्वीरें छाई रहती हैं। वह कभी अपने माता-पिता करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आते हैं, तो कभी अपने भाई बहनों के साथ मस्ती करते हुए दिख जाते हैं। वैसे तो तैमूर की सबसे ज्यादा तस्वीरें उनकी कजिन इनाया के साथ है, मगर तैमूर के कई भाई बहन हैं और सभी के साथ उनके कई बेस्ट मोमेंट्स हैं। आज हम आपको तैमूर के जन्मदिन पर उनके भाई-बहनों के साथ कुछ बहुत ही खूबसूरत पलों की तस्वीरें दिखाते हैं।

छोटे भाई जेह के साथ तैमूर की तस्वीर

21 फरवरी 2021 को ही तैमूर का पद घर में थोड़ा बड़ा हो गया है। अब वह एक छोटे भाई के बड़े भइया भी बन गए हैं। तैमूर के छोटे भाई का नाम जहांगीर अली खान है। जहांगीर को प्यार से सभी जेह पुकारते हैं।

taimur  ali  khan  best  moments  with  siblings

इस तस्‍वीर में तैमूर अपने भाई को गोद में लिए हुए हैं और दोनों की बीच बहुत ही अच्‍छा बॉन्‍ड नजर आ रहा है। इस तस्‍वीर को देख कर पता चलता है कि तैमूर अपने भाई जेह से बेहद प्यार करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: इतने महंगे अस्‍पताल में दिया करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्‍म

taimur  ali  khan  education

इनाया के साथ तैमूर की तस्‍वीर

इनाया और तैमूर लगभग एक ही उम्र के हैं। दोनों के बीच का बॉन्‍ड भी काफी प्यारा है। सोशल मीडिया पर आपको इनाया और तैमूर की ढेरों तस्वीरें मिल जाएंगी। दोनों की साथ में मस्ती करते हुए तस्‍वीरों को देख कर फैंस हमेशा ही अपना प्यार बरसाते रहते हैं।

taimur holi

तैमूर और इनाया दोनों ही साथ में आउटिंग पर भी जाते हैं। अब इन दोनों की टीम में छोटे नवाब जेह भी कुछ दिनों में शामिल हो जाएंगे।

taimur  ali  khan  eye  color

बड़ी बहन सारा और भाई इब्राहिम के साथ तैमूर

इस तस्‍वीर में एक्टर सैफ अली खान अपने चारों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। सैफ और अमृता सिंह के 2 बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं और सैफ करीना के दो बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। इन चारों में बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। स्टेप ब्रदर-सिस्टर होने के बाद भी सारा और इब्राहिम अपने दोनों छोटे भाइयों से बहुत ही ज्‍यादा प्‍यार करते हैं। इब्राहिम और सारा को कई अवसरों पर तैमूर के साथ देखा गया है।

taimur  ali  khan  cousin

मौसी के बच्चों के साथ तैमूर

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करिश्‍मा कपूर तैमूर की मौसी हैं और करिश्‍मा के दो बच्चे हैं, समिएरा कपूर किआन कपूर। इस तस्‍वीर में तैमूर अली खान अपने दोनों कजिन भाई-बहन के साथ हैं। वैसे समिएरा और किआन के साथ तैमूर की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर बहुत अधिक नहीं है, मगर अपनी मौसी करिश्मा के साथ तैमूर की बॉन्डिंग कुछ अलग ही है। करिश्मा तैमूर को बहुत ही ज्‍यादा प्‍यार करती हैं।

जेह के आने से पहले तैमूर कपूर और खान परिवार में उम्र में सबसे छोटे थे। मगर अब तैमूर जब से बड़े भाई बने है, तब से वह काफी गंभीर भी नजर आते हैं और अपने भाई का बहुत अधिक ध्यान रखते हैं। आज भी तैमूर को जब भी पब्लिक प्‍लेस पर देखा जाता है तो उनकी तस्वीर लेने वालों की लाइन लग जाती है। मीडिया और फैंस को कैसे डील और ग्रीट करना है, यह भी तैमूर को बखूबी आता है।

हरजिंदगी की ओर से तैमूर को बर्थडे की ढेरों शुभकामनाएं। यह तस्वीरें और जानकारी अगर आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Recommended Video

Disclaimer