एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती हैं। वह किसी भी फिल्म का चयन करने में बेहद सावधानी बरतती हैं। दरअसल, किसी भी कलाकार का हर एक प्रोजेक्ट उसके करियर पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, यह जरूरी होता है कि फिल्म की कहानी से लेकर उसमें अपने किरदार को लेकर हर पहलू पर ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक होता है।
जहां तक बात दीपिका पादुकोण की है तो उन्हें राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, छपाक आदि कई फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका से फैन्स को प्रभावित किया है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि दीपिका फिल्मों के चयन को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। हालांकि, फिर भी ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें दीपिका पादुकोण ने ठुकरा दिया था और बाद में किसी अन्य कलाकार द्वारा फिल्म किए जाने के बाद वह हिट हो गई। यकीनन फिल्म के सुपरहिट होने के बाद दीपिका को भी कहीं ना कहीं उस फिल्म को ना करके का दुख अवश्य हुआ होगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिसकी पहली पसंद दीपिका थीं, लेकिन उन्होंने ऑफर रिजेक्ट कर दिया-
धूम 3
धूम मूवीज की हर सीरिज को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है। धूम 3 फिल्म में कैटरीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा नजर आए थे। वहीं, आमिर खान ने इस मूवी में डबल रोल किया था। जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि फिल्म में कैटरीना की भूमिका के लिए पहले दीपिका से संपर्क किया गया था, लेकिन उनका शेड्यूल बेहद बिजी था और इसलिए वह इस मूवी को टाइम नहीं दे सकती थीं। ऐसे में उन्होंने इस मूवी के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।
सुल्तान
सुल्तान मूवी में अनुष्का शर्मा और सलमान खान की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। आरफा के रोल में अनुष्का शर्मा ने अपने कैरेक्टर के साथ पूरा न्याय किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। फिल्म मेकर पहले सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण की पेयरिंग करना चाहते थे। लेकिन कुछ वजहों से बात नहीं बन पाई और बाद में यह रोल अनुष्का शर्मा द्वारा निभाया गया।
किक
सलमान खान की मूवी किक बेहद सुपरहिट रही थीं और फिल्म का सॉन्ग यार ना मिले हर किसी की जुबान पर रहता था। यह सॉन्ग फिल्म से भी ज्यादा हिट हुआ था। बताया जाता है कि फिल्म के इस गाने के लिए दीपिका को अप्रोच किया गया था। हालांकि, उन्होंने इसे मना कर दिया क्योंकि वह किसी अन्य प्रोजेक्ट में काफी बिजी थीं। बाद में इस सॉन्ग के लिए नरगिस फाकरी को कास्ट किया गया। यह सॉन्ग नरगिस फाकरी के करियर का सबसे हिट सॉन्ग साबित हुआ।
इसे जरूर पढ़ें-दीपिका पादुकोण के बारे में ये Facts शायद नहीं जानते होंगे आप
प्रेम रतन धन पायो
साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की मूवी प्रेम रतन धन पायो में मैथिली की भूमिका के लिए भी दीपिका ही पहली पसंद थीं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने मूवी को रिजेक्ट कर दिया। बाद में यह रोल सोनम कपूर आहूजा को मिला और उन्होंने इसे बेहद ही बेहतरीन तरीके से मिला।
Recommended Video
इसे जरूर पढ़ें-बेबी प्लानिंग की अटकलों पर बोली दीपिका पादुकोण, हमें बच्चे पसंद हैं
जब तक है जान
फिल्म जब तक है जान में कैटरीना कैफ से पहले मीरा का रोल दीपिका पादुकोण को ऑफर हुआ था। लेकिन दीपिका ने फिल्म को अस्वीकार कर दिया और इस तरह वह यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म में काम करने से चूक गईं। बाद में, कैटरीना कैफ को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिली। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram, teahub, glamournepal, rediff
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।