स्ट्रॉबेरी मून या ब्लूमिंग मून शब्द का इस्तेमाल जून के महीने में आने वाली पूर्णिमा के लिए किया जाता है। हालांकि, स्ट्रॉबेरी मून शब्द भारतीय उपमहाद्वीप में इतना लोकप्रिय नहीं है। साल 2022 में, यह खगोलीय घटना 14 जून 2022 को घटने वाली है। इस दिन को वट पूर्णिमा या वट सावित्री के रूप में भी मनाया जाएगा, जो भारत के कई हिस्सों में विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक हिंदू उत्सव है। इस साल गुरु और शनि अपनी-अपनी राशि में गोचर कर रहे हैं।
स्ट्रॉबेरी मून यानी वट सावित्री की रात चंद्रमा गुरु के साथ होगा। इसलिए इस मून का कुछ राशियों पर अच्छे और बुरे प्रभाव भी पड़ेंगे। आइए माय पंडित के फाउंडर, सीईओ कल्पेश शाह एंड टीम ऑफ एस्ट्रोलॉजर से जानें स्ट्रॉबेरी मून का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर दूसरों के साथ सौहापूर्ण संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। वहीं काम को लेकर कुछ असंतोष रहेगा, लेकिन उसमें सुधार की भी उम्मीद रहेगी। बहस और विवादों से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका कार्य संतुष्टि के स्तर में सुधार होगा। पारिवारिक यात्रा या किसी मित्र के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। मानसिक शांति और स्वास्थ्य औसत से बेहतर रहने की उम्मीद है।
इसे जरूर पढ़ें:Strawberry Moon 2022: इस साल स्ट्रॉबेरी मून कब दिखेगा, जानें कुछ रोचक तथ्यों के बारे में
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नौकरी और कार्य की स्थिति सुरक्षित रहेगी। आपके नए पेशेवर संपर्क स्थापित होने की संभावना है। स्ट्रॉबेरी मून के दौरान नौकरी के नए अवसर और वेतन वृद्धि प्राप्त हो सकती है। आपको दाम्पत्य सुख का आनंद मिलेगा और सामाजिक स्थिति में सुधार भी होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के रिश्तों में मधुरता आएगी। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तर्क-वितर्क से बचने की आवश्यकता है। किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें। अपने परिवार वालों के साथ रिश्तों में खटास आने की संभावना है। विदेश में नौकरी से जुड़े प्रयास सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक यदि प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह सकारात्मक समय है। आपके सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, सफर के दौरान अपने आपको खुद का ध्यान रखने की जरूरत होगी। इसके अलावा आपके नए दोस्त बनने की संभावना है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक को सलाह दी जाती है कि इस स्ट्रॉबेरी मूनके समय निवेश में जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती है, खासकर नींद से संबंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है। यदि आप दान करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन समय है। व्यावसायिक यात्रा से मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा और दाम्पत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में कठिनाइयां आएंगी। जो लोग विदेश में अवसर तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह समय सकारात्मक साबित हो सकता है। हालांकि, इस अवधि के दौरान आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:Vat Purnima 2022: किस दिन रखा जाएगा वट पूर्णिमा का व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यस्थल पर प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा कार्यस्थल में आंतरिक परिवर्तन या फिर ट्रांसफर की संभावना है। शांत और रचनाशील बनने की कोशिश करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। आपके खर्चे बढ़ने की भी संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। इस दौरान आपका प्रमोशन भी हो सकता है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम में नकारात्मक वृद्धि मिलेगी। सामाजिक रूप से सक्रिय होने के कारण सम्मान भी मिलेगा। आप निवेश भी कर सकते हैं, परिणाम आपके पक्ष में ही आएंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के काम को लेकर सराहना होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना है। आपके लिए धन लाभ होने के योग हैं। निवेश के फैसले फलदायी परिणाम लेकर आएंगे। अगर आप बाहर या किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा। यह प्रियजनों के साथ जीवन का आनंद लेने का अच्छा समय है।
Recommended Video
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को पिछले निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा (नौकरीपेशा और व्यवसाय के लिए कैसा रहेगा साल 2022) लोगों को लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। नौकरी खोजने के प्रयास सफल परिणाम लाएंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक मामलों में आपके रिश्तों में सुधार होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की कार्य कुशलता में सुधार होगा। हालांकि, इस अवधि के दौरान काम का दबाव ज्यादा रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर तनावपूर्ण स्थितियां निर्मित होगी। संपत्ति या वाहन खरीदने में धन का निवेश हो सकता है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खरीदने पर भी खर्च बढ़ेगा।
इस प्रकार सभी राशियों के लिए स्ट्रॉबेरी मून मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा इसलिए जिन राशियों पर इसके कुछ बुरे प्रभाव होने की जरूरत हैं उन्हें सचेत रहने की जरूरत है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।