कैंसर एक ऐसी घातक बीमारी है, जो तेजी से दुनियाभर में अपना पैर पसार रही है। दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों को कैंसर के चलते अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। यही वजह है कि कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल पूरी दुनिया में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है।
ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसका नाम सुनकर ही लोग जीने की इच्छा छोड़ देते हैं या फिर इस बीमारी की जंग में अपनी हिम्मत हार बैठते हैं। कैंसर का असर जितना व्यक्ति के सरीर को कमजोर बनता है उससे ज्यादा उसे मानसिक रूप से भी कमजोर बना देता है।
इसलिए कैंसर की जंग में डॉक्टरी इलाज के साथ ही समग्र उपचार पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि कैंसर के मरीज इस बीमारी से डरे बिना साहस के साथ इसका सामना कर सकें। इस आर्टिकल में हम समग्र उपचार के बारे में जानेंगे, जो कैंसर से लड़ने में काफी सहायक होते हैं।
समग्र उपचार क्या है?
समग्र उपचार एक प्रकार का पारंपरिक उपचार है। इसे आप अध्यात्म से भी जोड़ कर देख सकते हैं। ये व्यक्ति के शरीर को रोग से मुक्ति दिलाने का एक बेहतरीन विकल्प है। पारंपरिक यानी उपचार कई तरह के हैं। यहां हम कुछ ऐसे उपचार के बारे में बात करेंगे, जो मरीज को मानसिक रूप से कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।
डॉक्टर द्वारा फिजिकल रूप से इलाज (कीमोथेरेपी, मेडिसिन आदि) कराने के साथ ही पारंपरिक इलाज का सहारा लेकर कैंसर से जंग जीती जा सकती है। इस बारे में हमें अंक ज्योतिष, एनर्जी और मंत्र हीलर, फार्मासिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार जी विस्तार से बता रहे हैं।
म्यूजिक थेरेपी
म्यूजिक थेरेपीयानी संगीत चिकित्सा कैंसर की जंग में बेहतर विकल्प हो सकता है। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का नाम सुनते ही व्यक्ति डर जाता है और खुद को मानसिक रूप से कमजोर समझने लगता है। ऐसे में इलाज के साथ ही व्यक्ति को म्यूजिक थेरेपी का सहारा लेना चाहिए।
म्यूजिक न सिर्फ तनाव कम करते हैं बल्कि भावनात्मक, शारीरिक, आध्यात्मिक, संज्ञानात्मक और सामाजिक रूप से आपकी मदद कर सकते हैं। 285 Hz और 432 Hz ध्वनि पर ध्यान लगाना काफी फायदेमंद होता हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कैंसर का खतरा कम करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
यंत्र
ज्योतिष में कई यंत्रों को बेहद चमत्कारी माना जाता है, जो शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। साथ ही इनसे बीमारियों से लड़ने में मदद भी मिलती है। डॉक्टर द्वारा इलाज के साथ ही किसी ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह पर रोगी के कमरे में यंत्र रख कर देखें। संजीवनी यंत्र को व्यक्ति धारण कर सकता हैं जो कैंसर में काफी लाभ देता है।
Recommended Video
मंत्र
पौराणिक समय से मंत्र को बेहद चमत्कारी माना जाता है। कुछ देर शांत मन से की गई मंत्र साधना न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी शक्ति देती है। मंत्र जाप में इतनी शक्ति होती है कि इनसे कई तरह के रोगों का उपचार होता है। मंत्र चिकित्सा में महामृत्युंजय मंत्रऔर अथर्ववेद के रोग निवारण सूक्त को बहुत चमत्कारी माना गया है।
महामृत्युंजय मंत्र और अथर्ववेद के रोग निवारण सूक्त के जाप से कैंसर समेत कई अन्य बड़ी बीमारियों के ठीक होने की प्रामाणिक बातें सामने आ चुकी हैं। इसलिए कैंसर चाहे जिस भी स्टेज का हो बीमार व्यक्ति को महामृत्युंजय मंत्र और अथर्ववेद के रोग निवारण सूक्त का जप करना चाहिए।
वहीं यदि रोगी व्यक्ति खुद इस लायक नहीं हैं तो परिवार का कोई व्यक्ति उसके लिए मंत्र का जाप कर सकता है।
योग
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कैंसर के खतरे को कम करने के लिए नियमित योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। रोजाना यदि 30 मिनट तक योग और शारीरिक अभ्यास जैसे वॉकिंग, तैराकी या साइकिलिंग किया जाए तो कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। साथ ही इससे व्यक्ति मन और मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
मन को रखें मजबूत
कैंसर इतना खतरनाक रोग है कि जितना तेजी से व्यक्ति के शरीर को कमजोर करता है, उतनी ही तेजी से दिमाग पर भी असर करता है। इसलिए अपने मन को कभी कमजोर न होने दें। हमेशा पॉजिटिव सोच रखें। कई सेलिब्रिटीज ने भी पॉजिटिव रहकर ही कैंसर पर जीत हासिल की है।
मेडिकल ट्रीटमेंट है सबसे जरूरी
एक बात बहुत स्पष्ट रूप से समझ लेना चाहिए कि इन उपायों के बल पर बैठना घातक होगा। डॉक्टर से इलाज के साथ अपने मन और मस्तिष्क को मजबूत बनाए रखने के लिए उपरोक्त उपायों का सहारा लें।
अगर आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik