बिग बॉस शो की दीवानगी का जितना बखान किया जाए उतना कम है। इस शो में हर साल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे अपनी तकदीर आजमाते हैं। क्या आपको गाने सुनने का शौक है? बिग बॉस अपने शो को और मजेदार बनाने के लिए सुबह-सुबह बॉलीवुड के हिट गाने चलाते हैं। क्या हो जब घऱ के अंदर मशहूर सिंगर्स शाकशात मौजूद हैं। क्या आप जानते हैं कि इस शो में कई सिंगर्स भी हिस्सा ले चुके हैं। इन गायकों में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं।
अफसाना खान
बिग बॉस 15 में एक नहीं बल्कि 3-3 सिंगर्स ने हिस्सा लिया था। इनमें अफसाना खान भी शामिल थीं। अफसाना पजांब की सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। वह गाने के साथ-साथ एक्टिंग भी करती हैं। साल 2021 में अफसाना खान का सुपरहिट सॉन्ग 'तितलियां वरगा' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।
वह शो में काफी एंटरटेनिंग थीं, लेकिन उनके अड़ियल अदांज और गुस्से के कारण वह कई बार आपा खो देती थीं। किसी बहस के दौरान उन्होंने खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की, जिसके बाद शो द्वारा उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया था।
अनूप जलोटा
View this post on Instagram
भला भजन सम्राट अनूप जलोटा को कौन नहीं जानता है? उन्होंने ऐसे लागी-लगन जैसे कई बेहतरीन भजन गाए हैं। अनूप जलोटा का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है। यह बात मनगढ़ंत नहीं है।
अनूप जलोटा बिग बॉस शो में आने से पहले ही काफी कॉन्ट्रोवर्सी कर चुके थे। हुआ कुछ यूं था कि अनूप जी का अफेयर उनकी शिक्षिका जैस्लीन के साथ था। दोनों ने शो में एक-साथ एंट्री ली थी। दोनों के लव एंगल ने शो को जमकर टीआरपी दी थी। शो से बाहर जाने के बाद अनूप और जैस्लीन की शादी की फोटोज भी काफी वायरल हो रही थीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। यह सब केवल फेम के लिए किया गया था।
इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस की कुछ Most Lovable जोड़ियां, जिन्हें दर्शकों ने किया पसंद
राहुल वैद्य
View this post on Instagram
बिग बॉस 14 में भी एक सिंगर ने एंट्री ली थी। हालांकि, इस सीजन में कुमार सानू के बेटे भी कंटेस्टंटेंट बनकर गए थे। राहुल वैद्य बेहद अच्छा गाना गाते हैं। वह कई शोज भी जीत चुके हैं। इस शो में अली गोनी के साथ उनकी फ्रेंडशिप को जनता ने खूब सराहा था। शो में दोनों एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े नजर आएं। यह दोस्ती इतनी पक्की है कि अली गोनी राहुल की शादी में भी गए थे। हालांकि, बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने में नाकामयाब रहें।
इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये स्टार्स रह चुके हैं बिग बॉस शो का हिस्सा
अकासा सिंह
View this post on Instagram
अकासा सिंह का सबसे हिट सॉन्ग नागिन जिसे सुनते ही पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। अकासा भी बिग बॉस शो कर चुकी हैं। अकासा ने साल 2016 में आई फिल्म सनम तेरी कसम' से बॉलीवुड में बतौर सिंगर शुरुआत की थी।इस शो में प्रतीक सहजपाल के साथ अकासा की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। हालांकि, सभी लोग उन्हें इसके लिए अगाह कर चुके थे कि ऐसा न करें क्योंकि प्रतीक के एक्शन अकासा के लिए क्लियर नहीं थे। शो में अकासा का गेम कुछ खास नहीं था। यही कारण है कि वह ट्रॉफी नहीं जीत पाई थीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।