Mauni Amavasya Ke Niyam: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है। इसी कड़ी में माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 21 जनवरी, दिन शनिवार को पड़ने जा रही है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मौनी अमावस्या का बहुत महत्व है।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करने का विधान है। इस दिन मौन रखने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या से जुड़े कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करना आवश्यक माना गया है। ऐसे में आइये जानते हैं मौनी अमावस्या के नियमों के बारे में।
मौनी अमावस्या पर मौन रहने का महत्व
- मौनी अमावस्या पर मौन रहने से अंतर्मन शांत होता है और आध्यात्म की ओर बढ़ता है। इस दिन मौन रहने से तनाव में कमी आती है। एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) दूर होती है।
- इस दिन मौन रहने के पीछे का कारण एक यह भी है कि इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस दिन मौन रहकर किया गया भजन, पूजा-पाठ भगवान तक जल्दी पहुंचता है और व्यक्ति के स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।
- मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत का पालन करते हुए किसी भी इच्छा की पूर्ति के लिए संकल्प लिया जाए तो वह शीघ्र पूरा होता है। पाप कर्मों से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है।
मौनी अमावस्या के नियम
- मौनी अमावस्या के दिन सूर्य देव (सूर्य देव की आरती) को अर्घ्य जरूर देना चाहिए।
- मौनी अमावस्या के दिन नदी में स्नान अवश्य करना चाहिय।
- नदी में स्नान संभव न हो तो घर के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए।
- मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर जितना भजन हो सके उतना करना चाहिए।

- मौनी अमावस्या के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराना चाहिए।
- मौनी अमावस्या के दिन अनाज के साथ-साथ तिल, आंवला और घी का दान करना चाहिए।
- मौनी अमावस्या के दिन वस्त्र, कंबल या पलंग का दान भी शुभ माना जाता है।
- मौनी अमावस्या के दिन गौ दान करना बेहद शुभ फलदायी है।
- मौनी अमावस्या के दिन स्वर्ण दान या भूमि दान करना भी धन लाभ करा सकता है।
तो ये थे मौनी अमावस्या के नियम और इस दिन मौन रखने का महत्व। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।