Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Shilpa Shetty की बेटी हैं बहुत क्यूट, आप भी देखें फोटोज

    शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा की फोटोज सोशल मीडिया शेयर करती रहती है। उनकी बेटी की क्यूट फोटोज पर कई फैंस भी कमेंट करते हैं। आज हम आपको Shilpa Shetty की बेटी कई सारी फोटोज दिखाएंगे।   
    author-profile
    Updated at - 2023-03-07,11:23 IST
    Next
    Article
    shilpa shetty daughter samisha  pics

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी हाल ही में एकता कपूर के बेटे के बर्थडे बैश में पहुंची थी। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी समीशा भी नजर आई थी।

    इससे पहले भी कई सेलेब्स की बर्थडे पार्टी पर शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी समीशा के साथ नजर आई हैं। आज हम आपको शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा की क्यूटनेस से भरी हुई फोटोज दिखाएंगे जिसे देखकर आपको भी समीशा की तारीफ करने का मन करने लगेगा। 

    कब हुआ था समीशा का जन्म? 

    samisha kundra pics

    शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को राज कुंद्रा से शादी की थी। इसके बाद 21 मई 2012 को उनके बेटे वियान कुंद्रा का जन्म हुआ था। इसके बाद दूसरी बार सरोगेसी के माध्‍यम से वह मां बनीं और समीशा को जन्म दिया। 15 फरवरी साल 2020 को समीशा का जन्म हुआ था।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    बेटी के जन्म के बाद शिल्पा ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी रखी थी। इस पार्टी में शिल्पा के कुछ खास दोस्त और रिश्तेदार पहुंचे थे। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कुछ फोटोज को भी सेलेब्स ने शेयर किया था। 

    भाई वियान के साथ समीशा

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    बॉलीवुड की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ की फोटोज और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।(HZ Exclusive: Shilpa Shetty ने कम समर्थन और ज्यादा जिम्मेदारियों को बताया महिलाओं के लिए बाधा)

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज और वीडियो शेयर की हैं जिसमें समीशा अपने भाई वियान के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में समीशा बहुत क्यूट लग रही थी। 

    इसे भी पढ़ेंः श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने खरीदा मुंबई में करोड़ों का घर, तस्वीरों में देखिए कैसा दिखता है पुराना घर

    नन्ही राधा बनकर जीता फैंस का दिल 

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    समीशा का एक बहुत खास अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था जिसमें वियान ने कृष्णा भगवान के रूप में तैयार हुए थे और समीशा ने राधा की तरह तैयार हुई थी। उनकी इस फोटो को देखकर एक यूजर ने लिखा कि 'ये राधा तो बहुत क्यूट है..इसकी क्यूटनेस के आगे सब फेल है।'(शिल्पा शेट्टी के घर का इंटीरियर है बेहद खूबसूरत, आप भी देखिए तस्वीरें)

    वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'समीशा बहुत प्यारी लग रही हैं बिलकुल अपनी मां की तरह' इसके अलावा कई सेलेब्स ने इनकी फोटो पर कमेंट किया था और जमकर समीशा की तारीफ की थी। 

    इसे भी पढ़ेंःशिल्‍पा शेट्टी के बेटे वियान की वजह से समीशा उनके जीवन में आई

    राज कुंद्रा के साथ समीशा

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    समीशा की कई सारी फोटोज शिल्पा शेट्टी के साथ-साथ राज कुंद्रा के साथ भी हैं। एक फोटो में राज कुंद्रा अपने बेटे वियान और समीशा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा राज कुंद्रा अपने दोनों बच्चों के साथ कई सारी वीडियो को भी शेयर करते रहते हैं। 

    आपको समीशा की फोटोज और वीडियोज कैसी लगी हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

     

    image credit- instagram 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi