यौन शोषण एक ऐसी चीज है जो होता हर कहीं है लेकिन उस पर बात कोई नहीं करता। करते भी सभी हैं लेकिन बात कोई नहीं करता। पता भी सभी को है कि ये गलत है, लेकिन बात कोई नहीं करता और ना रोकता है।
आखिर क्यों?
कारण है चुप्पी। इस चुप्पी को तोड़ना जरूरी है। इसलिए तो आजकल #मीटू काफी ट्रेंड कर रहा है। लेकिन अगर ये ट्रेंड नहीं कर रहा होता तो क्या मल्लिका दुआ और मुनमुन दत्ता के इंसिडेट सामने नहीं आते। और अगर सामने नहीं आते तो फिर क्या होता...?
सोचा नहीं ना इसके बारे में...
तो अब सोचिएगा। क्योंकि अगर अब भी इस पर बात नहीं होती तो कोई सामने नहीं आता। और ना ये वीडियो फिर आप देख रहे होते। इसलिए बात होनी जरूरी है। चाहे छोटे लेवल पर ही हो... लेकिन जरूरी है। आज छोटी जगह बात होगी तो एक ना एक दिन दूर तलक जाएगी।
Read more: कजरारी आंखों वाली बाउंसर बखूबी निभा रहीं हैं महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी
यौन शोषण की बात
ऐसा नहीं है कि यौन शोषण पर बात हो जाए तो ये रुक जाता है। ना ये रुका है और ना रुकने वाला है। लेकिन यौन शोषण पर बात होगी तो बच्चों को तो मालूम होगा कि ये क्या है क्योंकि बच्चे ही यौन शोषण के सबसे पहले और आसान शिकार होते हैं। और जब बच्चों को पता होगा तो बच्चे खुद अपने साथ गलत होता हुआ महसूस करेंगे तो ना कहने की हिम्मत रखेंगे। इसलिए बात होनी चाहिए।
स्टार्स भी हो चुके हैं यौन शोषण के शिकार
अब रही बात आम लोगों की और स्टार्स की। आम लोग और स्टार्स में बहुत अंतर है लेकिन यौन शोषण फिर भी दोनों के साथ होता है। यही एक चीज है जो आम लोगों से लेकर स्टार्स तक इसके शिकार हुए हैं। इसलिए ये वीडियो देखें और अपने बच्चों को भी दिखाएं, जिससे वे इसके खिलाफ आवाज उठाएं। साथ ही उन्हें ना डरने को कहें और स्मार्ट बनाएं।