Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    आलिया और नीतू कपूर का है खास रिश्ता, इन फोटोज के जरिए देखें दोनों की बॉन्डिंग

    नीतू कपूर अपने घर बहू लाने वाली हैं। ऐसे में चारों ओर दोनों के बॉन्ड की चर्चा हो रही है।
    author-profile
    Published - 13 Apr 2022, 16:15 ISTUpdated - 13 Apr 2022, 19:32 IST
    alia and neetu best pictures together

    आलिया और रणबीर जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस बेसब्री से इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक तरफ दोनों की शादी के चर्चे हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नीतू कपूर भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक अपीरिंयस तक आलिया और नीतू कपूर को कई बार साथ देखा गया है। ऐसे कई मौके आए हैं, जब नीतू कपूर ने आलिया के लिए अपना प्यार भी जताया है।

    दोनों की बॉन्डिंग फोटोज के जरिए साफ देखने को मिलती है। यही नहीं नीतू कपूर कई बार आलिया के लिए स्टेटमेंट भी दे चुकी हैं। इन स्टेटमेंट से तो यही पता चलता है कि इन दोनों का रिश्ता बेहद खास है। चलिए एक नजर डालते हैं आलिया और नीतू कपूर की कुछ खास तस्वीरों पर। 

    1न्यू ईयर पार्टी

    new year party

    यह बात साल 2019 की है। तब आलिया न्यूयॉर्क पहुंची थीं। इस फोटो में रणबीर आलिया के साथ नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। यह फोटो न्यू ईयर पार्टी की है। इस फोटो में आलिया और नीतू कपूर की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। 

     

     

     

    2ऋषि कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन

    alia and neetu photos

    ऋषि कपूर के बर्थडे पर भी आलिया साथ नजर आई थीं। इस फोटो में रणबीर, आलिया, नीतू कपूर, ऋषि कपूर , रिधिमा और भरत साहनी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देख साफ पता चलता है कि नीतू कपूर और आलिया कितने करीब हैं। 

    3गेट-टूगेदर

    alia and neetu

    यह फोटो नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा था- आपकी फैमिली ही आपकी दुनिया है। इस फोटो में आलिया और नीतू कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। कैप्शन से तो साफ पता चलता है कि नीतू कपूर ने बहुत पहले ही आलिया को अपने घर की बहू मान लिया था। 

    4क्रिस्मस सेलिब्रेशन

    alia and neetu kapoor cute photos

    यह कहना गलत नहीं होगा कि आलिया अब पूरी तरह से कपूर खानदान का हिस्सा बन चुकी है। यह फोटो क्रिस्मस की है। क्रिस्मस से पहले ऋषि कपूर का न्यू यॉर्क में कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था। इस फोटो में आलिया के मम्मी-पापा औरनीतू कपूर साथ में नजर आ रहे हैं। 

    5फैमिली फोटो

    alia and neetu bond

    अक्सर नीतू कपूर को आलिया भट्ट की फैमली के साथ हैंग आउट करते हुए देखा जा चुका है। यह फोटो नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें आलिया भट्ट, सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में नीतू ने लिखा- कुछ खास लोगों के साथ बिताए गए कुछ खास पल।

    इसे भी पढ़ें: क्‍या आलिया भट्ट के लिए सख्‍त सास बनेंगी नीतू सिंह?

    6हैप्पी फैमिली टूगेदर

    alia bhatt and neetu kapoor

    इस फोटो में आलियाभट्ट, रणबीर, रिधिमा और नीतू कपूर साथ में नजर आ रहे हैं। आलिया और नीतू कपूर दोनों ही इस फोटो में बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

    इसे भी पढ़ें: नीतू कपूर ने लिखा पति ऋषि और बेटे रणबीर के लिए मैसेज, आलिया ने किया इस अंदाज में रिप्लाई

    7पार्टी टाइम

    alia bhatt and neetu

    इस फोटो में आलिया और नीतू कपूर का बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। फोटो को देखने से लगता है कि यह सास-बहू की जोड़ी एकदम परफेक्ट है। यही कारण है कि आलिया हमेशा कपूर खानदान के हर फंक्शन का हिस्सा रहती हैं। 

    8परफेक्ट फैमिली

    alia and neetu kapoor cute photos ()

    इस फोटो को देखकर सिर्फ एक ही बात दिमाग में आती है, वह है परफेक्ट फैमिली। नीतू कपूर और आलिया के बीच की नजदीकियां इस फोटो में साफ झलक रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले समय में यह दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट सास-बहू जोड़ी होगी। 

    9क्यूट मोमेंट्स

    alia and neetu kapoor bonding

    आलिया और नीतू कपूर ने एक-साथ कई मेमोरेबल और क्यूट मोमेंट्स शेयर किए हैं। यह फोटो किसी पार्टी का है। जिसमें नीतू कपूर भी शामिल थीं। 

    10फैमिली टाइम

    alia and neetu family time

    आलिया और नीतू कपूर को कई बार एक-साथ देखा गया है। वह अक्सर आलिया भट्ट से मिलती रहती हैं। इसी कारण से दोनों का बॉन्ड बेहद मजबूत है। इस फोटो में भी आलिया नीतू कपूर एक-साथ नजर आ रही हैं। 

    उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

    Image Credit: Instagram-ranbir__kapoor82