Ambani Family Events: देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। खासतौर पर इस परिवार की महिलाएं हमेशा ही हाइलाइटेड रहती हैं। इस परिवार में नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता के साथ-साथ एक नाम और भी हमेशा लिया जाता है, यह नाम है राधिका मर्चेंट का।
राधिका तब से चर्चा का विषय हैं, जब से उन्हें अनंत अंबानी के साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिंग फंक्शन में देखा गया था। फंक्शन के दौरान एक्टर शाहरुख खान ने मजाक-मजाक में अनंत अंबानी को छेड़ते हुए राधिका मर्चेंट की ओर इशारा किया था।
तब से राधिका मर्चेंट को अंबानी फैमिली के हर फंक्शन में देखा जा रहा है और नोटिस भी किया जा रहा है। राधिका को अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड बताया जाता है। जिस तरह पब्लिकली राधिका और अनंत नजर आते हैं, उससे भी यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइनर लहंगे में नीता अंबानी दिखीं बेहद गॉर्जियस, पढ़ें डिटेल्स
शायद यही वजह है कि शादी से पहले ही राधिका मर्चेंट इस कदर अंबानी परिवार के रंग में रंग गई हैं कि उन्हें लोग नीता अंबानी की छोटी बहू तक कहने लगे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राधिका मर्चेंट एक बहुत अच्छी क्लासिकल डांसर भी हैं और वक्त राधिका अपने इसी हुनर की वजह से चर्चा में भी हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, 5 जून को राधिका मर्चेंट का अरंगेत्रम (भरतनाट्यम नृत्य का शो) आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन अंबानी परिवार ही कर रहा है। इस अवसर के लिए इन्विटेशन कार्ड भी छपवाए गए हैं, जिन पर राधिका के माता-पिता के नाम के साथ ही अंबानी परिवार के हर सदस्य का नाम लिखा गया है। इससे यह बात और भी मजबूती से कही जा सकती है कि राधिका और अंबानी परिवार का रिश्ता बेहद गहरा है। चलिए आज हम आपको राधिका मर्चेंट और अंबानी परिवार के स्पेशल बॉन्ड के बारे में बताते हैं।
इस वजह से नीता अंबानी को राधिका से है बेहद प्यार
यह बात सब ही जानते हैं कि नीता अंबानी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। नीता अंबानी को कई बार घर के फक्शन में भरतनाट्यम करते हुए देखा भी गया है। ऐसे में राधिका मर्चेंट का भी क्लासिकल डांसर होना इस बात की गवाही देता है कि राधिका अपनी होने वाली सास नीता अंबानी से काफी प्रभावित हैं। नीता अंबानी भी राधिका को बड़े स्तर पर प्रमोट करने और उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनका अरंगेत्रम आयोजित करवा रही हैं।
आपको बता दें कि राधिका को पहले भी अंबानी परिवार के हर फंक्शन में नीता अंबानी के इर्द-गिर्द ही देखा जाता है। नीता अंबानी भी राधिका के साथ काफी फ्रेंडली नजर आती हैं और अपने साथ उन्हें हर फैमिली फंक्शन में ले जाती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- अनिल अंबानी ने नहीं बल्कि इन्होंने की थी अंबानी खानदान में सबसे पहले लव मैरिज
श्लोका मेहता के साथ है राधिका का ऐसा रिश्ता
देखा जाए तो श्लोका मेहता राधिका मर्चेंट की रिश्ते में जेठानी लगी, अगर राधिका और अनंत की शादी हो जाती है, मगर राधिका और श्लोका को जब भी साथ देखा गया है, दोनों सहेलियों की तरह एक दूसरे के साथ नजर आई हैं। श्लोका को बर्थडे विश करने वाले वीडियो में भी राधिका को देखा गया था। वीडियो में भी राधिका अनंत के साथ ही नजर आई थीं।
ईशा अंबानी के साथ राधिका का बॉन्ड
ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के बीच भी बहुत ही अच्छा संबंध हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग इतनी अच्छी है कि आकाश और श्लोका की शादी पर ईशा ने अपना करोड़ों रुपए का हार राधिका को पहनने के लिए दिया था। यही हार ईशा पहले किसी फैमिली फंक्शन में पहन चुकी थीं।
हर अवसर पर राधिका होती हैं साथ
राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के साथ केवल फैमिली फंक्शन में ही नहीं होती हैं बल्कि उन्हें बिजनेस ईवेंट्स में भी अंबानी परिवार के साथ कई बार देखा जा चुका है। नीता अंबानी द्वारा किए जाने वाले सोशल वर्क में भी राधिका उनका हाथ बटाती हैं।
इस तरह यह कहना की शादी से पहले ही राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के साथ काफी घुल मिल गई हैं, गलत नहीं होगा। यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें, साथ ही ऐसे और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।