Herzindagi Newsletter
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं
By Reeta Choudhary02 Jul 2020, 20:19 IST
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेजन प्राइम के साथ पूरे 2 साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' साइन की है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद इस बात की जानकारी अपनी इंस्टाग्राम पर भी दी है। वैसे प्रियंका पहले से ही अमेजन के दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आगे देख रही हूं क्योंकि पहले से ही मेरे पास बहुत कुछ है। इसके साथ ही प्रियंका ने अमेजन की टीम का शुक्रिया करते हुआ कहा कि धन्यवाद आपने यह भरोसा किया की टैलेंट और अच्छे कंटेंट की कोई सीमा नहीं होती। आपको बता दें कि प्रियंका पहले से ही अमेजन के दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। पहला रियलिटी डांस शो 'संगीत' है और दूसरा दूसरा प्रोजेक्ट 'एंथोनी एंड जोए रुसोस सिटाडेल' है।
रेसिपीज़, स्वास्थ्य, ब्यूटी, ट्रेवल और मनोरंजन से जुड़े विशेष अपडेट पाएं