Paush Amavasya 2022: हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का अत्यधिक महत्व है। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक साल की आखिरी अमावस्या पौष माह में पड़ने जा रही है। इस साल पौष माह की अमावस्या 23 दिसंबर, दिन शुक्रवार को होगी।
हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पौष माह की अमावस्या तिथि को सिद्ध तिथि माना जाता है क्योंकि इस अमावस्या के बाद नया साल शुरू होता है जिसमें अमावस्या तिथियों की गणना अलग होती है।
हमारे एक्सपर्ट का कहना है कि पौष अमावस्या पर दान-पुण्य के अलावा अगर कुछ उपाय किये जाएं और पूजा करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है, पितरों का आशीर्वाद बना रहता है और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
पौष अमावस्या 2022 नियम (Paush Amavasya Ke Niyam)
- अमावस्या तिथि महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) का प्रतीक भी मानी जाती है।
- इसलिए इस दिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
- पौष अमावस्या के दिन घर को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए।
- पौष अमावस्या के दिन रूई के प्रयोग पर मनाही होती है। ऐसे में रूई से बनी चीजों का स्पर्श न करें।
- पौष अमावस्या के दिन सुईं को भी हाथ न लगाएं।
- पौष अमावस्या के दिन देर तक न सोएं।
- पौष अमावस्या के दिन भोजन में नमक का सेवन करने से बचें।
- पौष अमावस्या के दिन बालों में तेल न लगाएं।
- पौष अमावस्या के दिन घर में नई झाड़ू लाने से बचें।
- पौष अमावस्या के दिन तामसिक भोजन करने से बचें।
- पौष अमावस्या के दिन पूजन सामग्री को मंदिर के आगे अमावस्या तिथि खत्म होने तक रखें।
पौष अमावस्या 2022 उपाय (Paush Amavasya Ke Upay)
- पौष अमावस्या के दिन एक काले कपड़े में 5 लौंग (लौंग के उपाय) रखकर उस पोटली को बहती नदी में प्रवाहित कर दें। इससे घर की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
- पौष अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां का असर ज्यादा होता है ऐसे में सायंकाल के दौरान घर में कुछ समय के लिए लाइट जलाकर रखें।
- पौष अमावस्या के दिन राहु के प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पथ अवश्य करें और हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।
तो ये थे पौष अमावस्या के नियम और इस दिन किये जाने वाले अचूक उपाय। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Pexels
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।