इन दिनों शादी का मौसम है और ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी दूल्हे-दुलहन का वीडियो वायरल होता रहता है। पर हम आज आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं उसमे ना की कोई दूल्हा-दुल्हन डांस कर रहे हैं और ना ही कोई विदाई के समय रोता नजर आ रहा है।
अब सवाल यह है कि वीडियो में हो क्या रहा है? तो बता दें कि वीडियो में दुल्हे ने दुल्हन को कुछ गिफ्ट किया है। यह गिफ्ट इतना अलग है कि हर कोई सुन हैरान हो जाता है। चलिए हम भी जानते हैं इस मामले के बारे में विस्तार से।
दूल्हे ने गिफ्ट की ये चीज
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में नजर आ रहे दूल्हे ने गिफ्ट में कुछ और नहीं गधा दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि गिफ्ट के रूप में गधे को देखकर दुल्हन भी काफी खुश नजर आ रही है। यही कारण है कि दोनों का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इसे भी पढ़ेंः Video: इन 5 वीडियो में देखिए दूल्हा-दुल्हन की जबरदस्त लड़ाई
जानें गधा देने के पीछे की वजह
View this post on Instagram
वीडियो में नजर आ रहे दूल्हे का नाम अजलन शाह (Azlan Shah) और दुल्हन का नाम डॉ. वारिशा जावेद खान (Dr. Warisha Javed Khan) है। दोनों पाकिस्तानी यूट्यूबर हैं। वीडियो में अजलन बताते हैं कि उन्होंने गिफ्ट के रूप में गधा इसलिए चुना है क्योंकि उन्होंने उससे अच्छा जानवर कभी नहीं देखा है। गधे का नाम भोला है।
इतना ही अजलन ने आगे कहा, "सवाल यह है कि गधा ही क्यों? क्योंकि यह हमें पसंद है और यह दुनिया का सबसे मेहनती और लविंग जानवर है। उन्होंने कहा "मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। मेरा गधा फेवरेट है।"
लोग दे रहे हैं ऐसी प्रतिक्रिया
अजलन शाह और डॉ. वारिशा जावेद खान की वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इस फैसले को बहुत प्यारा बता रहा हैं। वहीं कुछ का कहना है कि गधा गिफ्ट करना बेवकूफी है। (बारात में घोड़ी की पूंछ पकड़कर लटके इस शख्स का वीडियो देख गुदगुदा उठेंगे आप)
कब का है वीडियो
View this post on Instagram
यह वीडियो अजलन शाह और डॉ. वारिशा जावेद खान की रिसेप्शन का है। पार्टी के दौरान ही अजलन ने वारिशा को सरप्राइज देने का फैसला लिया था।
इसे भी पढ़ेंः शादी के बाद दुल्हन का चेहरा देख क्यों बेहोश हो गया दूल्हा? आप भी जानें
लोगों का तो गधे गिफ्ट करने के फैसले पर मिक्स रिएक्शन है। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।